इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई एमडी ड्रग्स केस का इनामी आरोपी गिरफ्तार
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर को नशामुक्त बनाने और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच को एमडी ड्रग्स तस्करी के एक पुराने मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर को नशामुक्त बनाने और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच को एमडी ड्रग्स तस्करी के एक पुराने मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है।मामला बीते 30 जून का है, जब क्राइम ब्रांच की टीम ने स्कीम नंबर-134 स्थित दस्तूर डिलाईट गार्डन के पीछे एक महिंद्रा थार गाड़ी से चार तस्करों—फरहान शेख, अतीक खान, अमान खान और फरहान खान को धरदबोचा था।उस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 23.73 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स और महिंद्रा थार गाड़ी सहित कुल 14.30 लाख रुपये का मशरूका जप्त किया गया था।
इस पूरे मामले की गहन विवेचना और पकड़े गए तस्करों से पूछताछ के दौरान देवास निवासी सोहेल कुरैशी निवासी इटावा, देवास की संलिप्तता प्रमुखता से सामने आई थी।घटना के बाद से ही आरोपी सोहेल पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी और उसकी गिरफ्तारी पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने आखिरकार इनामी आरोपी सोहेल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सोहेल 8वीं तक पढ़ा है और देवास में मटन की दुकान संचालित करता है। पुलिस जांच में आरोपी के पुराने काले कारनामों की फेरिस्ता भी सामने आई है। सोहेल कुरैशी के खिलाफ थाना देवास और सिविल लाइन में मारपीट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से ही 3 गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।इस मामले में पुलिस ने कड़ाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/29 का इजाफा किया है और आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है।क्राइम ब्रांच अब इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि इस ड्रग्स सिंडिकेट में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा यह अवैध मादक पदार्थ कहां से और किसे सप्लाई किया जाना था।
नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायरों और मददगारों का पता लगाने के लिए आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 2 घंटे पहले
Worldनैरोबी इमारत ढहने से दो बचाए, पाँच गुम 3 घंटे पहले
Newsटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में इंदौर कनेक्शन प्रांजल नाम का एक संदिग्ध हिरासत में 7 घंटे पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 8 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 8 घंटे पहले
Worldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 15 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Newsबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ नवमी (नोंवे) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 1 दिन पहले
Newsपूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने दिया पानी बचाने का संदेश 1 दिन पहले
Newsमहापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दिया पानी बचाने का संदेश 2 दिन पहले
Newsकेबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिया पानी बचाने का संदेश 2 दिन पहले
Newsनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Newsइंदौर के दंपत्ति से 2 लाख की ठगी शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का लालच पुलिस ने दर्ज किया केस 4 दिन पहले
Newsइंदौर में चोइथराम मंडी के पास युवक-युवतियों में मारपीट का वीडियो वायरल पुलिस ने लिया संज्ञान 4 दिन पहले
Newsसाइबर ठगी पर पुलिस की अपील अनजान लिंक और APK फाइल से रहें सावधान 4 दिन पहले
Newsओबीसी आरक्षण पर बड़ा अपडेट! सरकार नहीं, भाजपा संगठन सुप्रीम कोर्ट में देगा चुनौती 8 दिन पहले
Newsगांधी भवन में चिंटू चौकसे की पत्रकार वार्ता भागीरथपुरा जलकांड पर चिंटू चौकसे ने उठाए सवाल 9 दिन पहले
Newsइंदौर के बापू गांधी नगर में मारपीट वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज पुलिस ने शुरू की जांच 9 दिन पहले
Newsइंदौर में MTO भंडारण पर प्रशासन का बड़ा छापा कृष्णा इंटरप्राइजेस से भारी मात्रा में सामग्री जब्त 9 दिन पहले
Newsइंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत 10 दिन पहले
Newsइंदौर में कैफे विवाद के बाद बवाल पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट 10 दिन पहले
Newsजुपिटर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप 10 दिन पहले
Newsइंदौर में दोस्ती तोड़ने पर खूनी वारदात युवती की हत्या दो आरोपी अभिषेक और निखिल गिरफ्तार 11 दिन पहले