देश की बात, आपके शहर से
इंदौर प्रेस क्लब रेसीडेंसी कोठी में दिग्विजय सिंह की प्रेसवार्ता उठाए 5 बड़े मुद्दे कई बड़े आरोप
News 0 बार पढ़ी गई

इंदौर प्रेस क्लब रेसीडेंसी कोठी में दिग्विजय सिंह की प्रेसवार्ता उठाए 5 बड़े मुद्दे कई बड़े आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को इंदौर में पत्रकारों से चर्चा की।

Tinu19 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को इंदौर में पत्रकारों से चर्चा की। रेसीडेंसी कोठी और इंदौर प्रेस क्लब के पत्रकारों के साथ हुई इस बातचीत के कई ऑडियो-वीडियो सामने आए हैं, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार, RSS और चुनाव आयोग को लेकर बड़े बयान दिए हैं।

1. महाकाल मंदिर की जमीन पर होटल बनाने का आरोप।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर से लगी सर्वे क्रमांक 2258, 2259, 2260, 1924 सहित कुल 2.769 हेक्टेयर भूमि 1931 में शाखा लगाने के लिए दी गई थी। 1990 में RSS के अशोक खंडेलवाल ने सिविल कोर्ट में केस कर भूमि स्वामी घोषित करने की मांग की। कलेक्टर और DEO अनुपस्थित रहे और 25 सितंबर 1990 को एकपक्षीय आदेश RSS के पक्ष में हो गया।

2002 में मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने मंदिर विस्तार के लिए 0.566 हेक्टेयर का अधिग्रहण किया, 6 सितंबर 2003 को तहसीलदार ने कब्जा लिया और 13 लाख 45 हजार का मुआवजा दिया गया। दिसंबर 2003 में सरकार बदलने के बाद हाईकोर्ट में LPA 176/2003 में समझौता हुआ कि जरूरत पर जमीन निशुल्क दी जाएगी और बिना अनुमति निर्माण नहीं होगा।

आरोप है कि अब वहीं सरस्वती शिशु मंदिर तोड़कर 100 कमरों का होटल बनाया जा रहा है और दान से बनी पार्किंग से रोज लाखों कमाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा – ये है हिंदुत्व, ये है VHP, ये है RSS, लूट में कहीं पीछे नहीं है। राम जी को लूटा, अब महाकाल को लूट रहे हैं।

2. राम मंदिर और आतंकवाद पर बयान।

राम मंदिर के सवाल पर कहा – कांग्रेस ने कभी विरोध नहीं किया। ताला खुलना, शिलान्यास, अधिग्रहण सब कांग्रेस के समय हुआ, भाजपा ने केवल चंदा उगाया। भगवा आतंकवाद पर कहा – आतंकवाद का कोई रंग नहीं होता, लेकिन ये संघी आतंकवाद था। मऊ बम ब्लास्ट में RSS जुड़ाव के प्रमाण हैं, सुनील जोशी हत्याकांड का जिक्र करते हुए इंद्रेश कुमार को मानहानि केस की चुनौती दी।

3. SIR और वोटर लिस्ट पर चुनाव आयोग को घेरा।

SIR को लेकर कहा – बेटा खाना-पीना छोड़ दो, रोजगार छोड़ दो, बस SIR-SSR में लगे रहो। राहुल गांधी ने सॉफ्ट कॉपी मांगी तब नहीं दी, अब PDF देने की बात हो रही है। कानून में SIR का उल्लेख ही नहीं है। आंकड़े देते हुए कहा 1952-56 में 2.5 करोड़, 87-88 में 9.18 करोड़ वोटर बढ़े, लेकिन 2025 में 13.37 करोड़ घट गए।

2.80 करोड़ मृत और 6.30 करोड़ शिफ्ट बताए, लेकिन शिफ्ट हुए तो दूसरी जगह जुड़ना चाहिए, वहां भी घट गए। SIR के कर्ता-धर्ता ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए।

4. यात्रा को बताया निजी, अंकिता भंडारी केस का भी जिक्र।

उन्होंने अपनी यात्रा को निजी बताते हुए कहा इसका कांग्रेस से लेना-देना नहीं, पिटीशन के पॉइंट राहुल गांधी और CWC रेजोल्यूशन वाले ही हैं। वहीं अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कहा कि वह साधारण परिवार की रिसेप्शनिस्ट थी, प्रभावशाली लोगों की सेवा से मना करने पर हत्या हुई और उसके माता-पिता ने कहा कि उनमें से एक को बाद में राज्यपाल बनाया गया।

5. क्लब वाला वीडियो भी वायरल।

एक अन्य वीडियो में वे इंदौर के क्लब में कहते सुनाई दे रहे हैं – मैं सारी चीजें पूछ कर ले आऊंगा, खुद 6 बजे भोग देता हूं, साथ ही 'यस कॉमरेड, लाल सलाम' और सनातन Vs हिंदुत्व पर चर्चा भी है।

बयानों के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है, भाजपा ने पलटवार किया है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 घंटे पहलेइंदौर में बुजुर्ग से मारपीट और अवैध वसूली भंवरकुआं पुलिस ने आरोपी को पकड़ाNewsइंदौर में बुजुर्ग से मारपीट और अवैध वसूली भंवरकुआं पुलिस ने आरोपी को पकड़ा 8 घंटे पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 8 घंटे पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 9 घंटे पहले“नौकरी मांगने आई थी…” CM से मुलाकात के बाद ताई के बयान की चर्चाNews“नौकरी मांगने आई थी…” CM से मुलाकात के बाद ताई के बयान की चर्चा 14 घंटे पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनNewsबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 20 घंटे पहलेगोवा एक्सप्रेस की मेंटेनेंस ट्रॉली से टक्कर दो रेलकर्मियों की मौत रेलवे करेगा दुर्घटना की जांचNewsगोवा एक्सप्रेस की मेंटेनेंस ट्रॉली से टक्कर दो रेलकर्मियों की मौत रेलवे करेगा दुर्घटना की जांच 1 दिन पहलेइंदौर चंदननगर में महिला से बातचीत को लेकर विवाद युवक से मारपीट पुलिस ने दर्ज किया केसNewsइंदौर चंदननगर में महिला से बातचीत को लेकर विवाद युवक से मारपीट पुलिस ने दर्ज किया केस 1 दिन पहले
कैलाश विजयवर्गीय की बैठक में नहीं पहुंचीं मालिनी गौड़ दिया बयानNewsकैलाश विजयवर्गीय की बैठक में नहीं पहुंचीं मालिनी गौड़ दिया बयान 2 दिन पहलेफर्जी खबरों से दबाव बनाने का आरोप राजविंदर ने ठोका मानहानि का दावाNewsफर्जी खबरों से दबाव बनाने का आरोप राजविंदर ने ठोका मानहानि का दावा 2 दिन पहलेओबीसी आरक्षण पर बड़ा अपडेट! सरकार नहीं, भाजपा संगठन सुप्रीम कोर्ट में देगा चुनौतीNewsओबीसी आरक्षण पर बड़ा अपडेट! सरकार नहीं, भाजपा संगठन सुप्रीम कोर्ट में देगा चुनौती 3 दिन पहलेगांधी भवन में चिंटू चौकसे की पत्रकार वार्ता भागीरथपुरा जलकांड पर चिंटू चौकसे ने उठाए सवालNewsगांधी भवन में चिंटू चौकसे की पत्रकार वार्ता भागीरथपुरा जलकांड पर चिंटू चौकसे ने उठाए सवाल 3 दिन पहलेइंदौर के बापू गांधी नगर में मारपीट वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज पुलिस ने शुरू की जांचNewsइंदौर के बापू गांधी नगर में मारपीट वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज पुलिस ने शुरू की जांच 4 दिन पहलेइंदौर में MTO भंडारण पर प्रशासन का बड़ा छापा कृष्णा इंटरप्राइजेस से भारी मात्रा में सामग्री जब्तNewsइंदौर में MTO भंडारण पर प्रशासन का बड़ा छापा कृष्णा इंटरप्राइजेस से भारी मात्रा में सामग्री जब्त 4 दिन पहलेइंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागतNewsइंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत 4 दिन पहलेइंदौर में कैफे विवाद के बाद बवाल पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर मारपीटNewsइंदौर में कैफे विवाद के बाद बवाल पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट 5 दिन पहले
इंदौर-उज्जैन बायपास पर बस बनी आग का गोला धू-धूकर जली सुगम परिवहन सेवा की बसNewsइंदौर-उज्जैन बायपास पर बस बनी आग का गोला धू-धूकर जली सुगम परिवहन सेवा की बस 9 दिन पहलेपलासिया चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस का 36वां हेलमेट जागरूकता अभियानNewsपलासिया चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस का 36वां हेलमेट जागरूकता अभियान 9 दिन पहलेआईटी पार्क चौराहे के पास चलती कार में लगी भीषण आग चालक ने कूदकर बचाई जानNewsआईटी पार्क चौराहे के पास चलती कार में लगी भीषण आग चालक ने कूदकर बचाई जान 10 दिन पहलेइंदौर में तीन साल से अधूरी आरई-2 पर बड़ा एक्शन 80 से ज्यादा निर्माण हटाएNewsइंदौर में तीन साल से अधूरी आरई-2 पर बड़ा एक्शन 80 से ज्यादा निर्माण हटाए 10 दिन पहलेकचरागाड़ी की चपेट में आई मासूम बालिका पैर पर चढ़ा वाहन का पहियाNewsकचरागाड़ी की चपेट में आई मासूम बालिका पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया 10 दिन पहलेसरकारी योजना के नाम पर 40 लाख की ठगी! आरोपी सरताज खान गिरफ्तारNewsसरकारी योजना के नाम पर 40 लाख की ठगी! आरोपी सरताज खान गिरफ्तार 10 दिन पहलेइंदौर में अवैध शराब पर प्रशासन का शिकंजा अवैध शराब के खिलाफ नाइट चेकिंग अभियान तेजNewsइंदौर में अवैध शराब पर प्रशासन का शिकंजा अवैध शराब के खिलाफ नाइट चेकिंग अभियान तेज 11 दिन पहलेइंदौर में 29 इलाके साइलेंट जोन घोषित प्रशासन का बड़ा फैसला पुलिस-निगम संभालेंगे मोर्चाNewsइंदौर में 29 इलाके साइलेंट जोन घोषित प्रशासन का बड़ा फैसला पुलिस-निगम संभालेंगे मोर्चा 11 दिन पहले
↑