देश की बात, आपके शहर से
उत्तर पूर्वी पुलिस अकादमी के प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों ने की पुलिस महानिदेशक से भेंट
मध्यप्रदेश 2 बार पढ़ी गई

उत्तर पूर्वी पुलिस अकादमी के प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों ने की पुलिस महानिदेशक से भेंट

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने पुलिसिंग में संवेदनशील व्यवहार, तकनीक के उपयोग और जनसेवा को बताया प्रभावी पुलिसिंग की आधारशिला [[TNIMG0]] पुलिस मुख्यालय के कांफ्रेंस हॉल में उत्तर पूर्वी पुलिस अकादमी के प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों ने मध्यप्रदेश के पुलिस…

Abhishek Raghuvanshi29 सितंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने पुलिसिंग में संवेदनशील व्यवहार, तकनीक के उपयोग और जनसेवा को बताया प्रभावी पुलिसिंग की आधारशिला

पुलिस मुख्यालय के कांफ्रेंस हॉल में उत्तर पूर्वी पुलिस अकादमी के प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों ने मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा से भेंट कर पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर डीजीपी श्री मकवाणा ने मध्यप्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली, पुलिसिंग में तकनीक के बढ़ते उपयोग, सामुदायिक पुलिसिंग, साइबर अपराध नियंत्रण, नक्सल समस्या के समाधान तथा कानून-व्यवस्था एवं प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षुओं से संवाद किया।डीजीपी श्री मकवाणा ने मध्यप्रदेश पुलिस के पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री के.एफ. रुस्तमजी के योगदान को स्मरण करते हुए उनके कार्यकाल के महत्वपूर्ण प्रसंगों पर चर्चा की। उन्होंने चंबल क्षेत्र में डकैती की समस्या तथा उसे समाप्त करने के लिए किए गए पुलिस प्रयासों की जानकारी भी प्रशिक्षुओं से साझा की।

तस्वीरों में खबर2 फोटो

नक्सल समस्या से निपटने से लेकर कानून-व्यवस्था प्रबंधन तक दी जानकारी

डीजीपी श्री मकवाणा ने बताया कि मध्यप्रदेश ने नक्सल समस्या के उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने प्रदेश को नक्सलमुक्त बनाने के लिए अपनाई गई पुलिसिंग और रणनीति के बारे में प्रशिक्षुओं को जानकारी दी। सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील जिलों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिसिंग तथा संवेदनशील परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया।उन्होंने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का उल्लेख करते हुए बताया कि इसके लिए प्रशिक्षण एवं अधोसंरचना से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, ई-समन जैसी तकनीकी व्यवस्थाओं और पुलिसिंग को आधुनिक एवं अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

साइबर अपराध और नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियानों से कराया परिचित

डीजीपी ने बताया कि नशा मुक्त भारत-2029 के लक्ष्य की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत विभिन्न अभियान संचालित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं संवाद को और मजबूत करना है।

तकनीक के माध्यम से पुलिसिंग को बनाया जा रहा आधुनिक

डीजीपी श्री मकवाणा ने पुलिसिंग में तकनीक के बढ़ते उपयोग की जानकारी देते हुए बताया कि डायल-112 एवं एफआरवी व्यवस्था, सीसीटीएनएस, आईसीजेएस सहित विभिन्न तकनीकी प्रणालियों के माध्यम से पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और त्वरित बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ई-ऑफिस के माध्यम से पुलिस कार्यालयों को पेपरलेस बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। वहीं ईएचआरएमएस में लगभग एक लाख पुलिसकर्मियों का रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जा चुका है।उन्होंने पुलिस बल की कार्यक्षमता और कल्याण से जुड़े प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि तनाव प्रबंधन के लिए पिछले वर्ष हार्टफुलनेस संस्था के साथ एमओयू किया गया है और इसके माध्यम से पुलिसकर्मियों के स्ट्रेस मैनेजमेंट पर कार्य किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी संवेदनशील रहें, जनता की जरूरत के समय मदद करें : डीजीपी

डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा ने प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारी का व्यवहार अच्छा और संवेदनशील होना चाहिए। जनता को जब पुलिस से मदद की आवश्यकता हो, तब उनकी सहायता के लिए तत्पर रहना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. विनीत कपूर, पीएसओ टू डीजीपी ने प्रशिक्षु अधिकारियों को डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा के कार्यों एवं पुलिस सेवा के अनुभवों से परिचित कराया। इस अवसर पर सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव ने प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों को मध्यप्रदेश पुलिस की मूलभूत जानकारी एवं पुलिस व्यवस्था से परिचित कराया। प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों को मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ जागरूकता अभियान तथा ‘सेफ क्लिक’ साइबर जागरूकता अभियान पर आधारित वीडियो प्रस्तुतियां दिखाई गईं।

कार्यक्रम के दौरान उत्तर पूर्वी पुलिस अकादमी के प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों ने भोपाल में अपने प्रशिक्षण एवं भ्रमण के अनुभव भी साझा किए और मध्यप्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली एवं पुलिसिंग के विभिन्न नवाचारों के संबंध में अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण श्री रवि कुमार गुप्‍ता, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण श्री एन.बी. वायंगणकर, उप पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण श्री मनीष अग्रवाल, एस.ओ. टू डीजीपी श्री मलय जैन एवं सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री अंकित सोनी उपस्थित रहें।

ePaper
आज का अंकTIME NEWS 21SEP26 Epaper

21 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धिMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि 1 घंटा पहलेराष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2023 के अनुरूप शिक्षण के लिए राज्य स्तरीय एसआरजी उन्मुखीकरण शुरूMadhyaPradeshराष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2023 के अनुरूप शिक्षण के लिए राज्य स्तरीय एसआरजी उन्मुखीकरण शुरू 1 घंटा पहलेमध्यप्रदेश के विद्यार्थी विज्ञान, शिक्षा और देश की उपलब्धियों को जानेंगे करीब सेMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के विद्यार्थी विज्ञान, शिक्षा और देश की उपलब्धियों को जानेंगे करीब से 1 दिन पहलेइंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागतVideoइंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत 1 दिन पहलेइंदौर नंदलालपुरा में किन्नर समाज का भव्य स्वागत मंच झांकियों और अखाड़ों का किया भव्य स्वागतVideoइंदौर नंदलालपुरा में किन्नर समाज का भव्य स्वागत मंच झांकियों और अखाड़ों का किया भव्य स्वागत 1 दिन पहलेएशियन गेम्स में आशी का सटीक निशाना, भारत के खाते में रजतIndia Newsएशियन गेम्स में आशी का सटीक निशाना, भारत के खाते में रजत 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी सीधी बस कनेक्टिविटी, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : मंत्री श्री तुलसीराम सिलावटIndoreमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी सीधी बस कनेक्टिविटी, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 3 दिन पहले13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्रBhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 3 दिन पहले
एमपी ट्रांसको ने रतलाम में स्थापित किया 200 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री श्री तोमरMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रतलाम में स्थापित किया 200 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर 1 घंटा पहलेप्रदेश को मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश को मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकाल लोक से पीएम ई-बस सेवा एवं उज्जैन दर्शन सेवा का किया शुभारंभMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकाल लोक से पीएम ई-बस सेवा एवं उज्जैन दर्शन सेवा का किया शुभारंभ 1 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 2 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 3 दिन पहलेगणेश विसर्जन में भाजपा नेता के दो बेटे डूबे, मौत:खंडवा में 5 बच्चे डूबे, तीन को ग्रामीणों ने बचाया, प्रतिमा के साथ पानी में उतरे थेMadhyaPradeshगणेश विसर्जन में भाजपा नेता के दो बेटे डूबे, मौत:खंडवा में 5 बच्चे डूबे, तीन को ग्रामीणों ने बचाया, प्रतिमा के साथ पानी में उतरे थे 3 दिन पहलेअंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshअंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेतकनीक एवं नवाचार से बढ़ायेंगे किसानों का उत्पादन और आमदनी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshतकनीक एवं नवाचार से बढ़ायेंगे किसानों का उत्पादन और आमदनी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
संभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाहीIndoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 5 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दीIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 5 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाईIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 6 दिन पहलेएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर कोIndoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 6 दिन पहलेखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशिIndoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 6 दिन पहलेजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरणIndoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 6 दिन पहलेकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजितIndoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 6 दिन पहलेअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
↑