मध्यप्रदेश के विद्यार्थी विज्ञान, शिक्षा और देश की उपलब्धियों को जानेंगे करीब से
520 विद्यार्थी, 104 शिक्षक और 6 अधिकारी तीन दिवसीय अहमदाबाद शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, भोपाल से स्कूल शिक्षा विभाग की अपर परियोजना संचालक श्रीमती नंदा भिलावे कुशरे ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया [[TNIMG0]]…
520 विद्यार्थी, 104 शिक्षक और 6 अधिकारी तीन दिवसीय अहमदाबाद शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, भोपाल से स्कूल शिक्षा विभाग की अपर परियोजना संचालक श्रीमती नंदा भिलावे कुशरे ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया
प्रदेश के शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष की पढ़ाई के साथ प्रत्यक्ष अनुभवों से जोड़ने की दिशा में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। गणित एवं विज्ञान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए अहमदाबाद का शैक्षणिक भ्रमण कराया जा रहा है। रविवार को भोपाल से तीन दिवसीय अहमदाबाद शैक्षणिक भ्रमण के लिए 630 सदस्यीय दल रवाना हुआ।
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, भोपाल से स्कूल शिक्षा विभाग की अपर परियोजना संचालक श्रीमती नंदा भिलावे कुशरे ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को अहमदाबाद के लिए रवाना किया। इस अवसर पर IRCTC क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राजेंद्र बोरबन भी उपस्थित रहे।
दल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित 520 विद्यार्थी, 104 शिक्षक एवं स्कूल शिक्षा विभाग के 6 नियंत्रण अधिकारी शामिल हैं। यह शैक्षणिक भ्रमण शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित गणित एवं विज्ञान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। ओलंपियाड में प्रदेश के लगभग 65 हजार विद्यार्थियों ने सहभागिता की थी।
विज्ञान और नवाचार को करीब से समझेंगे विद्यार्थी
भ्रमण के दौरान विद्यार्थी अहमदाबाद के प्रमुख शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक संस्थानों, विज्ञान केंद्र, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान उन्हें वैज्ञानिक गतिविधियों, शैक्षणिक संस्थानों की कार्यप्रणाली और देश की विविध उपलब्धियों को प्रत्यक्ष रूप से जानने और समझने का अवसर मिलेगा।
स्कूल शिक्षा विभाग का यह प्रयास विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों से आगे बढ़कर देखकर, समझकर और अनुभव के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान कर उनके ज्ञान, जिज्ञासा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को और समृद्ध करेगा।

21 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Videoइंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत 23 घंटे पहले
Videoइंदौर नंदलालपुरा में किन्नर समाज का भव्य स्वागत मंच झांकियों और अखाड़ों का किया भव्य स्वागत 23 घंटे पहले
India Newsएशियन गेम्स में आशी का सटीक निशाना, भारत के खाते में रजत 1 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी सीधी बस कनेक्टिविटी, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 2 दिन पहले
Bhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 2 दिन पहले
Indoreटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
Indoreजन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में बायपास के ढाबों के किचन में मिली गंदगी, वेज और नॉनवेज साथ रखा था 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकाल लोक से पीएम ई-बस सेवा एवं उज्जैन दर्शन सेवा का किया शुभारंभ 12 घंटे पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 1 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 2 दिन पहले
MadhyaPradeshगणेश विसर्जन में भाजपा नेता के दो बेटे डूबे, मौत:खंडवा में 5 बच्चे डूबे, तीन को ग्रामीणों ने बचाया, प्रतिमा के साथ पानी में उतरे थे 2 दिन पहले
MadhyaPradeshअंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
MadhyaPradeshतकनीक एवं नवाचार से बढ़ायेंगे किसानों का उत्पादन और आमदनी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से आसान होगा प्रदेशवासियों का सफर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में तेजी से हो रहा हैं सड़क परियोजनाओं का क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 5 दिन पहले
Indoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 5 दिन पहले
Indoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 5 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 5 दिन पहले
Indoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 5 दिन पहले
Indoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
Indoreविकसित भारत संकल्प यात्रा 5 दिन पहले
Indoreसड़कें होती है क्षेत्र के विकास और समृद्धि का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले