इंदौर प्रेस क्लब में महाआरती का आयोजन कलेक्टर शिवम वर्मा रहे मुख्य अतिथि
शहर के पत्रकारों की सबसे बड़ी संस्था इंदौर प्रेस क्लब में गणेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार को प्रेस क्लब में भगवान गणेश की महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर…
शहर के पत्रकारों की सबसे बड़ी संस्था इंदौर प्रेस क्लब में गणेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार को प्रेस क्लब में भगवान गणेश की महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत में इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कदम, उपाध्यक्ष प्रियंका पांडे सहित समस्त कार्यकारिणी और वरिष्ठ पत्रकारों ने कलेक्टर शिवम वर्मा का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।
इसके बाद कलेक्टर शिवम वर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कदम और अन्य पदाधिकारियों ने विधि-विधान से भगवान गणेश की आरती की। आरती के दौरान प्रेस क्लब परिसर "गणपति बप्पा मोरिया" के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। मौजूद सभी पत्रकारों ने एक साथ बप्पा से शहर की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की।
इस अवसर पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने प्रेस क्लब की इस पहल की सराहना की। वहीं प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कदम ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी बप्पा का उत्सव पूरे उत्साह से मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रेस क्लब के बड़ी संख्या में सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

21 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Newsइंदौर के सांवेर में आइसक्रीम डिस्ट्रीब्यूशन गोदाम में भीषण आग माल जलकर खाक 14 घंटे पहले
Newsइंदौर में नाबालिगों के बीच मारपीट जिम और 50-100 रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद वीडियो वायरल 20 घंटे पहले
Videoइंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत 1 दिन पहले
Videoइंदौर के झांकी चल समारोह में दिखा अनुशासन कलेक्टर ने की युवाओं की जमकर तारीफ जमकर तारीफ 1 दिन पहले
Videoइंदौर में झांकी चल समारोह की सुरक्षा में दिखी हाईटेक पुलिसिंग 55 संदिग्धों पर कार्रवाई 1 दिन पहले
Videoइंदौर नंदलालपुरा में किन्नर समाज का भव्य स्वागत मंच झांकियों और अखाड़ों का किया भव्य स्वागत 1 दिन पहले
Videoइंदौर की हीरानगर पुलिस ने चोरी की बोलेरो पिकअप के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 1 दिन पहले
Indoreशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किलाभवन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन 3 दिन पहले