देश की बात, आपके शहर से
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकाल लोक से पीएम ई-बस सेवा एवं उज्जैन दर्शन सेवा का किया शुभारंभ
मध्यप्रदेश 0 बार पढ़ी गई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकाल लोक से पीएम ई-बस सेवा एवं उज्जैन दर्शन सेवा का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने बस में सफर भी किया [[TNIMG0]] मुख्यमंत्री डॉ.

Abhishek Raghuvanshi28 सितंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

मुख्यमंत्री ने बस में सफर भी किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को प्रदेश में सुगम, सुरक्षित और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को गति देते हुए श्री महाकाल लोक के अन्नक्षेत्र पार्किंग परिसर में पीएम ई-बस सेवा तथा उज्जैन दर्शन सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शक्ति पथ, महाकाल लोक से बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने राजाराम रिसोर्ट तक यात्रा भी की। इस अवसर पर वेदपाठी बटुकों के द्वारा वेद मंत्रों का वाचन किया गया और डमरू वादन भी किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि मैं भगवान श्री महाकालेश्वर को प्रणाम करता हूं। आज उनकी नगरी में एक अद्भुत अलग प्रकार का दिन है। एक के बाद एक शहर को रोज एक नई सौगात मिल रही है। रोज नए प्रकार के विकास के कीर्तिमान बन रहे हैं। 21 साल पहले राज्य परिवहन निगम की बसें चला करती थीं, फिर किसी कारण से सार्वजनिक परिवहन बसों को बंद करना पड़ा। हमने वह अभाव आज पूरा किया है। राज्य परिवहन निगम की बसें एक राज्य से दूसरे राज्य जाएंगी। शहर के अंदर नगरीय स्तर पर भी बसें चलाई जाएंगी। उज्जैन में धार्मिक पर्यटन केंद्र के लिए 10 बसों की सौगात मिल रही है। हम सब इसमें यात्रा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा प्रदेशवासियों का सफर सुगम बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं ई-बस सेवा का शुभारंभ किया गया है। उज्जैन में यह सेवा श्रद्धालुओं, पर्यटकों और नगरवासियों को एक ही व्यवस्था के अंतर्गत प्रमुख धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।

कार्यक्रम में सांसद श्री अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज, डॉ लता वानखेड़े, महापौर श्री मुकेश टटवाल, मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओम जैन, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण समिति के अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, श्री संजय अग्रवाल, श्री विवेक जोशी, श्री राजेंद्र भारती, श्री जगदीश पांचाल, श्री प्रभुलाल जाटवा, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, संभागायुक्त श्री आशीष सिंह,कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट, नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, सीईओ स्मार्ट सिटी श्री संदीप सोनी, अधीक्षण यंत्री श्री के ही मालवीय एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

उज्जैन दर्शन मार्ग

उज्जैन दर्शन सेवा का निर्धारित मार्ग मेघदूत वन पार्किंग से प्रारंभ होकर महाकाल लोक, हरसिद्धि मंदिर, क्षिप्रा नदी, ऋणमुक्तेश्वर महादेव, भर्तृहरि गुफा, गढ़ कालिका माता मंदिर, काल भैरव मंदिर, सिद्धवट मंदिर, अंगारेश्वर मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, सांदीपनि आश्रम, भूखी माता मंदिर, चिंतामण गणेश मंदिर, अष्ट विनायक मंदिर, शनि नवग्रह मंदिर, इस्कॉन मंदिर, बस स्टैंड एवं उज्जैन रेलवे स्टेशन होते हुए पुनः मेघदूत वन पार्किंग पर समाप्त होगा। इसका शुल्क 200 रुपये मात्र होगा। यात्री यूपीआई के माध्यम से पेमेंट कर सकेंगे। यह बसें पूर्ण रूप से जीरो एमिशन रहेंगी, इनसे पॉल्यूशन बिल्कुल नहीं होगा और यह इलेक्ट्रिकल चार्ज होंगी। यह मार्ग उज्जैन के प्रमुख मंदिरों एवं पौराणिक स्थलों को एक श्रृंखला में जोड़ेगा। उज्जैन दर्शन रूट की कुल लंबाई 27.01 किलोमीटर है।

बस संचालन की व्यवस्था

यात्री निर्धारित स्टॉप पर बस से उतरकर संबंधित मंदिर या दर्शनीय स्थल का दर्शन कर सकेंगे तथा दर्शन पूर्ण होने के बाद उसी स्टॉप से अगली उपलब्ध उज्जैन दर्शन बस में यात्रा जारी रख सकेंगे। निर्धारित वैधता अवधि के दौरान एक ही टिकट पर यात्री मार्ग के विभिन्न स्टॉप से बस में चढ़ और उतर सकेंगे। सभी प्रमुख मंदिरों एवं दर्शनीय स्थलों के निकट निर्धारित बस स्टॉप बनाए जाएंगे। यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा न करनी पड़े, इसके लिए बसों का संचालन नियमित अंतराल पर किया जाएगा। प्रत्येक प्रमुख स्थल पर दर्शन एवं भ्रमण के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध रहेगा। यह सेवा मेघदूत वन पार्किंग से प्रारंभ होकर प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ते हुए उज्जैन रेलवे स्टेशन तक कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को एक ही सेवा से प्रमुख दर्शन स्थलों तक पहुंचने में सुविधा होगी।

आधुनिक सुविधाएं

बसों में लाइव सीसीटीवी, जीपीएस आधारित लाइव ट्रैकिंग, डिजिटल टिकटिंग तथा यूपीआई/डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए बसों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। बस में डिजिटल असिस्टेंट सह उज्जैन दर्शन गाइड भी उपलब्ध रहेंगे, जो प्रमुख मंदिरों, दर्शनीय स्थलों, मार्ग एवं दर्शन संबंधी आवश्यक जानकारी देंगे।

प्रमुख दर्शन स्थल एवं मान्यता

महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक एवं उज्जैन का अधिष्ठाता देव स्थल है। यहाँ की भस्म आरती विशेष रूप से प्रसिद्ध है। महाकाल लोक शिव पुराण की कथाओं एवं शिव-स्वरूपों को मूर्तियों, स्तंभों और भित्तिचित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करता है। हरसिद्धि माता उज्जैन की प्राचीन शक्तिस्थली हैं। क्षिप्रा नदी के पवित्र घाटों पर स्नान एवं पूजा-अर्चना की मान्यता है। ऋणमुक्तेश्वर महादेव में पूजा से विभिन्न ऋणों से मुक्ति की मान्यता जुड़ी है।

भर्तृहरि गुफाएँ राजा भर्तृहरि की तपस्या एवं नाथ संप्रदाय की साधना परंपरा से जुड़ी हैं। गढ़ कालिका मंदिर की मान्यता महाकवि कालिदास से जुड़ी हुई है। काल भैरव उज्जैन के रक्षक देवता माने जाते हैं। सिद्धवट पितृ कर्मों के लिए विशेष तीर्थ है। अंगारेश्वर एवं मंगलनाथ मंदिर मंगल ग्रह संबंधी मान्यताओं से जुड़े हैं। सांदीपनि आश्रम वह स्थल है जहाँ मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण, बलराम एवं सुदामा ने शिक्षा प्राप्त की थी। भूखी माता, चिंतामण गणेश, अष्ट विनायक, शनि नवग्रह एवं इस्कॉन मंदिर भी इस मार्ग के महत्वपूर्ण केंद्र हैं।

नगर की अन्य बस मार्ग व्यवस्था

उज्जैन शहर में सुगम परिवहन के अंतर्गत कुल 12 मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जिनमें तपोभूमि से पानबिहार, उज्जैन रेलवे स्टेशन से कालियादेह महल, कानीपुरा से अभिलाषा कॉलोनी, देवास गेट से तपोभूमि, देवास गेट से ताजपुर, देवास गेट से नए आरटीओ कार्यालय, महाकाल चौराहा से अभिलाषा कॉलोनी, देवास गेट से नानाखेड़ा, अवंतिका विश्वविद्यालय से नानाखेड़ा, देवास गेट से मुरलीपुरा, तपोभूमि से नजरपुर तथा उज्जैन दर्शन मार्ग शामिल हैं।

इन मार्गों से नगर के प्रमुख आवासीय, व्यावसायिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक क्षेत्रों को बस सेवा से जोड़ा गया है। यह सेवा श्रद्धालुओं को महंगे निजी परिवहन पर निर्भरता घटाते हुए सुविधाजनक, किफायती और सुरक्षित दर्शन यात्रा उपलब्ध कराएगी। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के दृष्टिगत उज्जैन में सुगम आवागमन की यह व्यवस्था नगरवासियों एवं देश-विदेश से आने वाले भक्तों दोनों के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

ePaper
आज का अंकTIME NEWS 21SEP26 Epaper

21 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshअंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहलेतकनीक एवं नवाचार से बढ़ायेंगे किसानों का उत्पादन और आमदनी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshतकनीक एवं नवाचार से बढ़ायेंगे किसानों का उत्पादन और आमदनी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से आसान होगा प्रदेशवासियों का सफर : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से आसान होगा प्रदेशवासियों का सफर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेप्रदेश में तेजी से हो रहा हैं सड़क परियोजनाओं का क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में तेजी से हो रहा हैं सड़क परियोजनाओं का क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेएशियन गेम्स में आशी का सटीक निशाना, भारत के खाते में रजतIndia Newsएशियन गेम्स में आशी का सटीक निशाना, भारत के खाते में रजत 13 घंटे पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 1 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 1 दिन पहलेगणेश विसर्जन में भाजपा नेता के दो बेटे डूबे, मौत:खंडवा में 5 बच्चे डूबे, तीन को ग्रामीणों ने बचाया, प्रतिमा के साथ पानी में उतरे थेMadhyaPradeshगणेश विसर्जन में भाजपा नेता के दो बेटे डूबे, मौत:खंडवा में 5 बच्चे डूबे, तीन को ग्रामीणों ने बचाया, प्रतिमा के साथ पानी में उतरे थे 1 दिन पहले
प्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभBhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 2 दिन पहलेअनन्त चतुर्दशी चल समारोह 2026Indoreअनन्त चतुर्दशी चल समारोह 2026 3 दिन पहलेप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषिIndoreकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि 3 दिन पहलेइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहलेसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैलीIndoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 4 दिन पहलेसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाहीIndoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 4 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दीIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 4 दिन पहले
‘छात्रों की गूंज’ में PM मोदी की मिमिक्री पर सीएम मोहन यादव ने जताई आपत्तिIndore‘छात्रों की गूंज’ में PM मोदी की मिमिक्री पर सीएम मोहन यादव ने जताई आपत्ति 6 दिन पहलेसात वर्षीय बच्ची को बैड टच करने वाले शतरंज शिक्षक को पांच साल कारावासIndoreसात वर्षीय बच्ची को बैड टच करने वाले शतरंज शिक्षक को पांच साल कारावास 6 दिन पहलेइंदौर में दोस्तों के साथ खेलने निकला आठ वर्षीय बच्चा पानी से भरे गड्ढे में डूबा, मौतIndoreइंदौर में दोस्तों के साथ खेलने निकला आठ वर्षीय बच्चा पानी से भरे गड्ढे में डूबा, मौत 6 दिन पहले400 बेड का एमटीएच अस्पताल, लेकिन मेडिसिन-सर्जरी ओपीडी नहीं; बाउंड्रीवाल नहीं होने से घुसते हैं असामाजिक तत्वIndore400 बेड का एमटीएच अस्पताल, लेकिन मेडिसिन-सर्जरी ओपीडी नहीं; बाउंड्रीवाल नहीं होने से घुसते हैं असामाजिक तत्व 6 दिन पहलेइंदौर में इंसुलिन का ओवरडोज लेकर महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, सीनियरों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपIndoreइंदौर में इंसुलिन का ओवरडोज लेकर महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, सीनियरों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप 6 दिन पहलेइंदौर में नाबालिग से दुष्कर्म : चार्जर मांगने के बहाने कमरे में ले जाकर की घिनौनी हरकत, तबीयत खराब होने पर खुली पोलIndoreइंदौर में नाबालिग से दुष्कर्म : चार्जर मांगने के बहाने कमरे में ले जाकर की घिनौनी हरकत, तबीयत खराब होने पर खुली पोल 6 दिन पहलेइंदौर में बायपास के ढाबों के किचन में मिली गंदगी, वेज और नॉनवेज साथ रखा थाIndoreइंदौर में बायपास के ढाबों के किचन में मिली गंदगी, वेज और नॉनवेज साथ रखा था 6 दिन पहलेसभी बैंक समय-सीमा में अपने लक्ष्य की पूर्ति करेंIndoreसभी बैंक समय-सीमा में अपने लक्ष्य की पूर्ति करें 6 दिन पहले
↑