देश की बात, आपके शहर से
गणेश विसर्जन में भाजपा नेता के दो बेटे डूबे, मौत:खंडवा में 5 बच्चे डूबे, तीन को ग्रामीणों ने बचाया, प्रतिमा के साथ पानी में उतरे थे
मध्यप्रदेश

गणेश विसर्जन में भाजपा नेता के दो बेटे डूबे, मौत:खंडवा में 5 बच्चे डूबे, तीन को ग्रामीणों ने बचाया, प्रतिमा के साथ पानी में उतरे थे

अनंत चतुर्दशी पर खंडवा जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर ग्राम नाहल्दा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के पानी से भरी गिट्टी खदान में डूबने से दो सगे भाई लापता हो गए।

1 बार पढ़ी गई

Abhishek Raghuvanshi26 सितंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अनंत चतुर्दशी पर खंडवा जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर ग्राम नाहल्दा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के पानी से भरी गिट्टी खदान में डूबने से दो सगे भाई लापता हो गए। दोनों अपने दोस्तों के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जित करने पहुंचे थे। हादसे के दौरान तीन किशोरों को ग्रामीणों ने बचा लिया, लेकिन दोनों भाई गहरे पानी में समा गए। देर शाम तक गोताखोरों की टीम नाव और अन्य संसाधनों की मदद से उनकी तलाश में जुटी रही।

लापता किशोरों की पहचान ग्राम नाहल्दा निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मोंटू ठाकुर के बेटे विश्वास (17) और लक्ष्य (16) के रूप में हुई है। बताया गया कि शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे दोनों अपने साथियों के साथ खदान में गणेश प्रतिमा विसर्जित करने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गए।

तस्वीरों में खबर2 फोटो

बड़े भाई को बचाने की कोशिश में छोटा भी डूबा

पूर्व सरपंच कैलाश हरि पटेल के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान विश्वास का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए अन्य किशोर आगे बढ़े, लेकिन वे भी डूबने लगे। इसी दौरान विश्वास के साथ उसका भाई लक्ष्य भी पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने तीन किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

40 फीट गहरी है खदान

हादसे की सूचना के बाद गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। शाम करीब 7:30 बजे तक नाव और अन्य उपकरणों की मदद से खदान में तलाश जारी रही। खदान की गहराई करीब 40 फीट बताई गई है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद पर्याप्त गोताखोरों की टीम समय पर नहीं पहुंची। वहीं, होमगार्ड कमांडेंट आशीष कुशवाह ने कहा कि सूचना मिलने के 15 मिनट के भीतर टीम रवाना कर दी गई थी।

सड़क निर्माण के लिए गहरी खोदाई का आरोप

ग्रामीणों के मुताबिक, खदान में सड़क निर्माण के लिए गिट्टी निकालने के उद्देश्य से अवैध रूप से गहरी खोदाई की गई थी। बारिश के कारण इसमें पानी भर गया था, जो हादसे की वजह बना।

बच्चों की तलाश में पिता ने भी लगाई पानी में छलांग

दोनों बेटों के डूबने की खबर से परिवार में मातम छा गया। पिता मोंटू ठाकुर ने बताया कि बच्चे घर से निकलने के बाद काफी देर तक वापस नहीं आए तो उन्होंने उनसे संपर्क करने की कोशिश की। इसके बाद जब वे खदान पर पहुंचे, तब दोनों के डूबने की जानकारी मिली। बेटों की तलाश में उन्होंने खुद भी पानी में छलांग लगाई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। देर शाम तक दोनों किशोरों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था।

ePaper
आज का अंकTIME NEWS 21SEP26 Epaper

21 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
गोपाल बाग, प्रेम नगर, प्रताप नगर एवं लाड़काना नगर को जोड़ने वाली सड़क से क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधाIndoreगोपाल बाग, प्रेम नगर, प्रताप नगर एवं लाड़काना नगर को जोड़ने वाली सड़क से क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा 20 दिन पहलेइंदौर भाजपा की गुटबाजी के आगे संगठन आखिर क्यों घुटने टेक रहा ?Indoreइंदौर भाजपा की गुटबाजी के आगे संगठन आखिर क्यों घुटने टेक रहा ? 39 दिन पहलेभाजपा नेताओं पर मधुमक्खियों का हमला.. 40 से ज्यादा नेता और कार्यकर्ताओं के चेहरे सूजे..Indoreभाजपा नेताओं पर मधुमक्खियों का हमला.. 40 से ज्यादा नेता और कार्यकर्ताओं के चेहरे सूजे.. 39 दिन पहलेनिगम परिषद के चार साल पूरे होने पर जश्न के साथ सौग़ातIndoreनिगम परिषद के चार साल पूरे होने पर जश्न के साथ सौग़ात 51 दिन पहलेदतिया उपचुनाव सातवें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरारIndoreदतिया उपचुनाव सातवें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार 54 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एसडीईआरएफ टीम की प्रतिबद्धता को सराहाIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एसडीईआरएफ टीम की प्रतिबद्धता को सराहा 55 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 50 मिनट पहलेअंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshअंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 घंटे पहले
13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्रBhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 23 घंटे पहलेआरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ में 92 नए सब स्टेशनों से बिजली वितरणIndoreआरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ में 92 नए सब स्टेशनों से बिजली वितरण 23 घंटे पहलेसंभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने की गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं आरतीIndoreसंभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने की गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं आरती 23 घंटे पहलेप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभBhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 23 घंटे पहलेअनन्त चतुर्दशी चल समारोह 2026Indoreअनन्त चतुर्दशी चल समारोह 2026 1 दिन पहलेप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहलेकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषिIndoreकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि 1 दिन पहलेइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 2 दिन पहले
सड़कें होती है क्षेत्र के विकास और समृद्धि का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreसड़कें होती है क्षेत्र के विकास और समृद्धि का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेअनंत चतुर्दशी चल समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर झांकी एवं अखाड़ा संचालकों की बैठकIndoreअनंत चतुर्दशी चल समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर झांकी एवं अखाड़ा संचालकों की बैठक 4 दिन पहलेग्यारह मिनट में बंद कमरे की बैठक बाहर! ऊषा नायडू को फोन, जूम मीटिंग के बहिष्कार का ऐलान… अब दिल्ली तक पहुंचा मामलाIndoreग्यारह मिनट में बंद कमरे की बैठक बाहर! ऊषा नायडू को फोन, जूम मीटिंग के बहिष्कार का ऐलान… अब दिल्ली तक पहुंचा मामला 4 दिन पहले‘छात्रों की गूंज’ में PM मोदी की मिमिक्री पर सीएम मोहन यादव ने जताई आपत्तिIndore‘छात्रों की गूंज’ में PM मोदी की मिमिक्री पर सीएम मोहन यादव ने जताई आपत्ति 4 दिन पहलेसात वर्षीय बच्ची को बैड टच करने वाले शतरंज शिक्षक को पांच साल कारावासIndoreसात वर्षीय बच्ची को बैड टच करने वाले शतरंज शिक्षक को पांच साल कारावास 4 दिन पहलेइंदौर में दोस्तों के साथ खेलने निकला आठ वर्षीय बच्चा पानी से भरे गड्ढे में डूबा, मौतIndoreइंदौर में दोस्तों के साथ खेलने निकला आठ वर्षीय बच्चा पानी से भरे गड्ढे में डूबा, मौत 4 दिन पहले400 बेड का एमटीएच अस्पताल, लेकिन मेडिसिन-सर्जरी ओपीडी नहीं; बाउंड्रीवाल नहीं होने से घुसते हैं असामाजिक तत्वIndore400 बेड का एमटीएच अस्पताल, लेकिन मेडिसिन-सर्जरी ओपीडी नहीं; बाउंड्रीवाल नहीं होने से घुसते हैं असामाजिक तत्व 4 दिन पहलेइंदौर में इंसुलिन का ओवरडोज लेकर महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, सीनियरों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपIndoreइंदौर में इंसुलिन का ओवरडोज लेकर महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, सीनियरों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप 4 दिन पहले
↑