देश की बात, आपके शहर से
13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र
भोपाल 13 बार पढ़ी गई

13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

हॉट सूट मॉडल ने खींचा ध्यान:, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी पूछ रहे ट्रांसमिशन सिस्टम से जुड़े सवाल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में 22 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय 13वें भोपाल विज्ञान मेले में मध्य प्रदेश शासन के उपक्रम,मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) का स्टॉल आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

Abhishek Raghuvanshi25 सितंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

हॉट सूट मॉडल ने खींचा ध्यान:, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी पूछ रहे ट्रांसमिशन सिस्टम से जुड़े सवाल

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में 22 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय 13वें भोपाल विज्ञान मेले में मध्य प्रदेश शासन के उपक्रम,मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) का स्टॉल आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। स्टॉल पर चालू ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस में  विशेष प्रशिक्षित लाइन स्टाफ द्वारा उपयोग किए जाने वाले हॉट सूट पहने लाइन मेंटेनेंस कर्मी के मॉडल  विशेष रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

*विद्यार्थियों में दिख रही ट्रांसमिशन सिस्टम जानने की उत्सुकता*

      एमपी ट्रांसको के स्टॉल पर स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। मॉडल और तकनीकी व्यवस्थाओं को देखकर छात्र-छात्राएं ट्रांसमिशन लाइनों, सबस्टेशनों, विद्युत आपूर्ति के संचालन तथा आधुनिक तकनीकों से जुड़े अनेक सवाल पूछ रहे हैं। एमपी ट्रांसको के अधिकारी एवं तकनीकी विशेषज्ञ विद्यार्थियों के प्रश्नों का सरल भाषा में समाधान कर रहे हैं और मॉडलों के माध्यम से उन्हें विद्युत ट्रांसमिशन तंत्र की कार्यप्रणाली समझा रहे हैं। अधिकारियों के साथ संवाद के दौरान विद्यार्थी ट्रांसमिशन क्षेत्र में उपयोग होने वाली नई तकनीकों को लेकर विशेष रुचि दिखा रहे हैं।

*स्काडा से लेकर ऑप्टिकल फाइबर तक आधुनिक व्यवस्थाओं का प्रदर्शन*

      एम पी ट्रांसको के कार्यपालक निदेशक श्री संदीप गायकवाड़ ने बताया कि ट्रांसमिशन कंपनी ने स्टॉल पर एसएलडीसी एवं स्काडा डिस्प्ले, रिमोट वीडियो सर्विलांस प्रणाली, ओपीजीडब्ल्यू एवं ऑप्टिकल फाइबर संचार नेटवर्क, आयसोलेटर के रिमोट संचालन, ऑप्टिकल फाइबर के वर्किंग मॉडल, ऑनलाइन स्काडा, जीआईएस सबस्टेशन की ऑनलाइन कैमरा डिस्प्ले तथा फॉल्ट लोकेटर जैसी आधुनिक तकनीकों को भी प्रदर्शित किया है। मल्टी-सर्किट ट्रांसमिशन लाइनों तथा सबस्टेशनों में उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों के मॉडल भी यहां रखे गए हैं।

*एक ही स्टॉल पर दिख रही ट्रांसमिशन की पूरी तकनीकी झलक*

      स्टॉल पर मचान (स्कैफोल्डिंग), आपातकालीन बहाली प्रणाली (ईआरएस), विभिन्न प्रकार के ट्रांसमिशन कंडक्टर, जीआईएस एवं एआईएस सबस्टेशन, पाइल फाउंडेशन और भूमिगत केबल प्रणाली के मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं। इन मॉडलों के जरिए ट्रांसमिशन नेटवर्क के निर्माण, संचालन और रखरखाव की तकनीकी प्रक्रिया को समझाया जा रहा है।

*पोस्टर और ग्राफिक्स से भी दी जा रही जानकारी*

      स्टॉल पर विभिन्न ग्राफिक्स , पोस्टर और अन्य जानकारीपरक प्रदर्शनों के माध्यम से एमपी ट्रांसको की गतिविधियों, विद्युत ट्रांसमिशन व्यवस्था और आधुनिक तकनीकी प्रणालियों से संबंधित जानकारी भी आगंतुकों को दी जा रही है।

*एम पी ट्रांसको के ये अधिकारी समझा रहें हैं ट्रांसमिशन सिस्टम*

       विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको भोपाल के कार्यपालन अभियंता अतुल नाबर, रवि चौरसिया, रितेश जैन,सहायक अभियंता आशीष जैन सहित  टीम भोपाल  आगुंतको, स्कूल, कालेज के विद्यार्थियों को ट्रांसमिशन सिस्टम समझाने के साथ उनके द्वारा गए विभिन्न प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर भी दे रहें हैं।

      उल्लेखनीय है कि इस विज्ञान मेले में एनटीपीसी, भारत पेट्रोलियम की मध्य प्रदेश इकाई सहित विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भी भाग ले रहे हैं।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
गिर गाय राधा ने उज्जैन में 19.760 लीटर दूध से बनाया रिकार्डMadhyaPradeshगिर गाय राधा ने उज्जैन में 19.760 लीटर दूध से बनाया रिकार्ड 3 दिन पहलेगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मानMadhyaPradeshगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान 4 दिन पहलेराज्यपाल पटेल ने लोकभवन में स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन कियाMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने लोकभवन में स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश के राज्यपाल ने 01 नवंबर को स्थापना दिवस समारोह का नेतृत्व कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के राज्यपाल ने 01 नवंबर को स्थापना दिवस समारोह का नेतृत्व किया 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश में एशियन वूमेन हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में एशियन वूमेन हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी 6 दिन पहलेएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोकMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोक 7 दिन पहले80 किशोरों को प्रमाणपत्र, विधायक ने ‘मन की बात’ में शामिल होने का संकेतMadhyaPradesh80 किशोरों को प्रमाणपत्र, विधायक ने ‘मन की बात’ में शामिल होने का संकेत 8 दिन पहलेनरेला विधानसभा में दीपावली से पहले वृहद सफाई अभियान शुरूMadhyaPradeshनरेला विधानसभा में दीपावली से पहले वृहद सफाई अभियान शुरू 8 दिन पहले
श्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 12 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 22 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 26 दिन पहलेसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़ेBhopalसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े 40 दिन पहलेप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभBhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 46 दिन पहलेNEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों कोBhopalNEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को 147 दिन पहलेमुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदानBhopalमुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान 152 दिन पहलेश्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कोBhopalश्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को 172 दिन पहले
TimeNewsBhopalBhopal27 अगस्त को फिर 5 हज़ार करोड़ कर्जा लेने जा रही मध्य प्रदेश सरकार 807 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalशरारतन ढंग से कराए विज्ञापन प्रकाशन पर रायसेन कलेक्टर ने दर्ज करवाई एफआईआर 815 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमप्र हाईकोर्ट की वक्‍फ बोर्ड पर तल्ख टिप्पणी, वकील समेत वक्‍फ से जुड़े सभी लोगों को लगाई फटकार 824 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalश्री गुरु तेग बहादुर साहब एवं उनके पुत्र श्री गुरु गोविंद सिंह साहब व उनके चारों साहबजादो की शहादत का इतिहास स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने हेतु सिख समाज के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात 830 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalसिख समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात ओंकारेश्वर में ऐतिहासिक गुरुद्वारा सराय व लंगर हाल निर्माण हेतु दो एकड़ जमीन देने की मांग की 830 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalबेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव। 833 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल जिले में धारा – 163 (1) के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए – पुलिस आयुक्त श्री मिश्र 839 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopal1 लाख के कुख्यात इनामी डकैत को शिवपुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या का प्रयास,लूट,डकैती,चोरी जैसे गंभीर अपराधों में रहा है शामिल 859 दिन पहले
↑