देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsBhopal
भोपाल 3 बार पढ़ी गई

1 लाख के कुख्यात इनामी डकैत को शिवपुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या का प्रयास,लूट,डकैती,चोरी जैसे गंभीर अपराधों में रहा है शामिल

भोपाल,अपराधों एवं अपराधियों पर नियंत्रण करने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस सजगता से कार्य कर रही है।

Abhishek Raghuvanshi4 जुलाई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

भोपाल,
अपराधों एवं अपराधियों पर नियंत्रण करने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस सजगता से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में शिवपुरी जिले की पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक लाख रुपए के कुख्यात इनामी डकैत सूरज पिता अनारथ पारदी उम्र 48 साल निवासी ग्राम सेंबड़ा को शिवपुरी जिले के जंगल से गिरफ्तार किया है। डकैत उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान में चोरी, डकैती, लूट, हत्या का प्रयास जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम दे चुका है। कुख्यात आरोपी की तीन राज्यों की पुलिस तलाश कर रही थी। तीनों ही राज्यों में आरोपी पर कुल 22 अपराध दर्ज हैं। आरोपी के पास से पुलिस को 315 बोर का लोडेड देशी कट्टा, 3 जिंदा राउंड एवं 27 हजार 500 रुपए नगद मिले है। पुलिस ने आरोपी पर प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की है।
हाल ही में दिया था चोरी- लूट की वारदात को अंजाम
गिरफ्तार किए गए कुख्यात डकैत सूरज पारदी द्वारा शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में 24 एवं 25 जून 2024 को लूट व चोरी की की वारदातों को अंजाम दिया गया था। दरअसल 25 जून को अनिल भारद्वाज अपने चार पहिया वाहन से भोपाल से गोहद जा रहे थे। रात करीब 2.30 बजे गाराघाट अमर नदी पुल के पास उनके वाहन का टायर पंचर हो गया। तभी रोड पर बांयी तरफ से चार लोग डंडे लेकर हमारे पास पहुंचे और उन्हें जंगल में अपने साथ ले गए। बदमाशों ने अनिल भारद्वाज से सोने की चेन, 2 सोने की अंगूठी एवं एक लाख रुपए नगद लूट लिए। इसकी शिकायत फरियादी ने सुभाषपुरा थाने में दर्ज कराई। इसी तरह फरियादी श्यामदास महाराज निवासी सांकरे बाले हनुमान मंदिर द्वारा थाना सुभाषपुरा रिर्पोट दर्ज करायी की। 24-25 जून की दरमियानी रात वह मंदिर के बाहर सो रहे थे। तभी अज्ञात व्यक्ति 6 हजार रुपए व मंदिर का डीवीआर चुराकर ले गए। उक्त दोनों ही मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश आरंभ की।
पुलिस ने जंगल में की आरोपी की तलाश
दोनों घटनाओं के संज्ञान में आते ही पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अरविन्द कुमार सक्सेना एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्रीमती कृष्णावेणी देशावतु द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक  अमन सिंह राठौड़ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक  राठौड़ ने अति. पुलिस अधीक्षक  संजीव मुले एवं सीएसपी शिवपुरी  संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि  राजीव दुबे ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्राम धौलागढ़, करई, कैरउ, नयागांव, सेवड़ा, गोपालपुर, पटेवरी, कुंअरपुर, मुढेरी, सिंहनिवास में सर्चिंग की। पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी की सांकरे बाले हनुमान मंदिर के जंगलों में गाराघाट रोड किनारे एक व्यक्ति कट्‌टा लेकर घूम रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उक्त स्थान पर दबिश दी। यहां से पुलिस ने घेराबंदी कर सूरज पारदी को पकड़ा। उसके कब्जे से 315 बोर का लोडेड देशी कट्टा, 3 जिंदा राउंड एवं 27 हजार 500 रुपए नगद बरामद किए।
उत्तर प्रदेश में की थी डकैती
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला कन्नौज थाना कोतवाली क्षेत्र में व्यापारी विमलेश चंद्र तिवारी के घर में 29.06.23 में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात को स्वीकार किया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर व्यापारी के घर में घुसकर लोगों को बंधक बनाकर 50 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवर, 7 लाख रुपए नगद व एक लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर फरार हो गए थे। इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
आरोपी को गिरफ्तार करने में शिवपुरी पुलिस ने अथक प्रयास किए। आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि  राजीब दुबे, प्रआर महेशदत्त शर्मा, प्रआर  अभय सिंह, आर.  संजय जाट, आर.  काले खान, आर. विमल मोरे, आर.  धर्मेन्द्र शर्मा, आर.  देवेन्द्र धाकड़ एवं आर. चालक  सोनू की सराहनीय भूमिका रही

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहलेसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़ेBhopalसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े 20 दिन पहले13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्रBhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 26 दिन पहलेप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभBhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 26 दिन पहलेNEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों कोBhopalNEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को 127 दिन पहलेमुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदानBhopalमुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान 132 दिन पहलेश्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कोBhopalश्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को 152 दिन पहले
एक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 16 जून तक अनिवार्य तबादले के आदेशवर्षों से जमे जमाए अफसरों की अब खैर नहींBhopalएक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 16 जून तक अनिवार्य तबादले के आदेशवर्षों से जमे जमाए अफसरों की अब खैर नहीं 496 दिन पहलेभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया हैBhopalभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है 501 दिन पहलेभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है।Bhopalभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। 604 दिन पहलेएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें”Bhopalएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें” 606 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalसौरभ शर्मा को कोर्ट के बाहर से लोकायुक्त ने पकड़ा… 631 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल में 3 वर्षीय बच्‍ची से दुष्‍कर्म मामले पर सीएम गंभीर, मुख्‍य सचिव को कहा-हाईकोर्ट से बात करें, कठोर सजा दिलाएं 761 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopal27 अगस्त को फिर 5 हज़ार करोड़ कर्जा लेने जा रही मध्य प्रदेश सरकार 787 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalशरारतन ढंग से कराए विज्ञापन प्रकाशन पर रायसेन कलेक्टर ने दर्ज करवाई एफआईआर 795 दिन पहले
TimeNewsBhopalBhopalदावेदारों की सूची लेकर मुख्यमंत्री दिल्ली जाएंगे 965 दिन पहलेराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शनBhopalराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन 966 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल मास्टर प्लान का नया ड्रॉफ्ट 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगा 970 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalराम मंदिर के लिए मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद 975 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalदुष्कर्म पीड़िता को सुरक्षा देने की बजाय उसे डर का एहसास कराना, राज्य सरकार का अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण : जीतू पटवारी 991 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक 1,029 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी संभागों के प्रभारी अधिकारियों (ACS और ADG) की बैठक में दिए निर्देश 1,030 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalलोक सेवा गारंटी के तहत मिलेंगे होम एवं पर्यटन बार लाइसेंस 1,037 दिन पहले
↑