कम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि
संयुक्त संचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा किसान कल्याण तथा कृषि विकास के संयुक्त संचालक श्री जितेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कम वर्षा की स्थिति में रबी सीजन की तैयारियों को लेकर संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
संयुक्त संचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा
किसान कल्याण तथा कृषि विकास के संयुक्त संचालक श्री जितेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कम वर्षा की स्थिति में रबी सीजन की तैयारियों को लेकर संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संयुक्त संचालक मंडी, संयुक्त आयुक्त सहकारिता, संभाग के सभी जिलों के उप संचालक कृषि, परियोजना संचालक आत्मा, प्राचार्य कृषक प्रशिक्षण केन्द्र, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, क्षेत्रीय प्रबंधक मार्कफेड, बीज प्रमाणीकरण अधिकारी इंदौर एवं खंडवा, बीज निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक नाफेड, आई.पी.सी. बैंक इंदौर सहित सभी जिलों के जिला विपणन अधिकारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
संयुक्त संचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए कृषि आदान व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि कम वर्षा की स्थिति में दलहनी एवं तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने तथा किसानों को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए NMNF एवं PKVY योजनाओं की समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी जिलों में संचालित प्राकृतिक एवं जैविक हाट बाजारों का गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
इंदौर संभाग के समस्त जिलों के उप संचालकों द्वारा रबी सीजन में दलहन एवं तिलहन फसलों का रकबा बढ़ाने तथा कम वर्षा की स्थिति में कम पानी वाली गेहूं की प्रजातियों को प्रोत्साहित करने संबंधी कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। उर्वरक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान ई-विकास प्रणाली के माध्यम से किसानों को उर्वरक सुचारू रूप से उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए। क्षेत्रीय प्रबंधक मार्कफेड द्वारा समय-समय पर रेक प्वाइंट से उर्वरक उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। उर्वरक एवं अन्य कृषि आदानों के गुण नियंत्रण के संबंध में सघन कार्रवाई करने तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उप संचालकों द्वारा बताया गया कि जिलों में पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध है। बीज प्रमाणीकरण अधिकारियों एवं क्षेत्रीय प्रबंधकों द्वारा भी जिलों में पर्याप्त बीज उपलब्ध होने की जानकारी दी गई।
संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं क्षेत्रीय प्रबंधक मार्कफेड द्वारा समितियों के माध्यम से उर्वरकों के व्यवस्थित वितरण की जानकारी दी गई। बैठक के दौरान पदोन्नत विभागीय अधिकारियों का स्वागत भी किया गया।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 8 घंटे पहले
Indoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाए 3 दिन पहले
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 3 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 5 दिन पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 5 दिन पहले
Indoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 5 दिन पहले
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 7 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 10 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 11 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 11 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 12 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 24 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 25 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 25 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 25 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 25 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 25 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 25 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 25 दिन पहले

