देश की बात, आपके शहर से
जनसुनवाई में संवेदनशील पहल : कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने जरूरतमंदों को दिलाई त्वरित राहत
इंदौर 13 बार पढ़ी गई

जनसुनवाई में संवेदनशील पहल : कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने जरूरतमंदों को दिलाई त्वरित राहत

बीमारी, शिक्षा और सम्मानजनक जीवन से जुड़े मामलों में तत्काल सहायता के दिए निर्देश कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

Abhishek Raghuvanshi5 अगस्त 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

बीमारी, शिक्षा और सम्मानजनक जीवन से जुड़े मामलों में तत्काल सहायता के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान बीमारी, शिक्षा, आर्थिक सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित कराया गया।
जनसुनवाई में एक अत्यंत मार्मिक मामला सामने आया, जिसमें बेसहारा बुजुर्ग दंपति ने अपने जीवन-यापन में आ रही कठिनाइयों से अवगत कराया। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिसके बाद दोनों को सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वृद्धाश्रम में भर्ती कराया गया।

तस्वीरों में खबर7 फोटो

इसी प्रकार जती कॉलोनी निवासी एक दंपति ने अपने नवजात बच्चे के हृदय में छेद की गंभीर समस्या से अवगत कराया। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को बच्चों के समुचित उपचार एवं आवश्यक ऑपरेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।
जनसुनवाई में एक रिक्शा चालक नागरिक ने अपने पुत्र अमन जायसवाल की उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता का अनुरोध किया। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने लीड बैंक मैनेजर को तत्काल शिक्षा ऋण स्वीकृत करने के निर्देश दिए। उनके निर्देशों के अनुरूप मौके पर ही आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त अन्य आवेदनों पर भी कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, जिससे पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओं और सुविधाओं का समय पर लाभ मिल सके।

जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पवार, श्री रिंकेश वैश्य तथा श्री रोशन राय सहित अन्य अधिकारियों ने भी आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौतWorldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 3 दिन पहलेचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखाTechnologyचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखा 4 दिन पहलेबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाईIndoreबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाई 5 दिन पहलेफ्रांस में रक्त भंडारण पर फ्रीज़र हैक, कारण अभी भी अज्ञातTechnologyफ्रांस में रक्त भंडारण पर फ्रीज़र हैक, कारण अभी भी अज्ञात 5 दिन पहलेप्रिंस विलियम ने जलवायु परिवर्तन से यूके में जंगली आग के खतरे पर चेतावनी दीScienceप्रिंस विलियम ने जलवायु परिवर्तन से यूके में जंगली आग के खतरे पर चेतावनी दी 6 दिन पहलेसंयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में पाँच न्यायाधीश चुने, रिकॉर्ड मामलों के बीचWorldसंयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में पाँच न्यायाधीश चुने, रिकॉर्ड मामलों के बीच 6 दिन पहलेBinance ने बताया फर्जी जॉब इंटरव्यू से $6.3bn क्रिप्टो चोरीTechnologyBinance ने बताया फर्जी जॉब इंटरव्यू से $6.3bn क्रिप्टो चोरी 6 दिन पहलेयेमेन सरकार ने IRGC और हेज़बोला पर 21 विशेषज्ञ भेजने का आरोपWorldयेमेन सरकार ने IRGC और हेज़बोला पर 21 विशेषज्ञ भेजने का आरोप 6 दिन पहले
पत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन…Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 7 घंटे पहलेपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाIndoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 9 घंटे पहलेधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारीIndoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य –Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 5 दिन पहलेटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपीIndoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 5 दिन पहलेइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जानIndoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 5 दिन पहलेमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआरIndoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 5 दिन पहलेइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीमIndoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 5 दिन पहले
अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 13 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 15 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 17 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 17 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 18 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 18 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 22 दिन पहले
↑