इंदौर में तीन लोगों ने लगाई फांसी:5 माह पहले लव मैरिज करने वाले युवक समेत तलाकशुदा महिला और बेरोजगार युवक ने दी जान
दुर्गेश इंदौर में बुधवार देर शाम और रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आत्महत्या के तीन मामले सामने आए। आजाद नगर में पांच माह पहले लव मैरिज करने वाले युवक ने किराए के मकान में फांसी लगा ली।
इंदौर में बुधवार देर शाम और रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आत्महत्या के तीन मामले सामने आए। आजाद नगर में पांच माह पहले लव मैरिज करने वाले युवक ने किराए के मकान में फांसी लगा ली। वहीं छोटी ग्वालटोली में एक तलाकशुदा महिला और खजराना क्षेत्र में बेरोजगारी से परेशान युवक ने भी फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
5 माह पहले की थी लव मैरिज, पत्नी दो माह से मायके में थी
आजाद नगर थाना पुलिस के अनुसार गुरुवा नगर निवासी दुर्गेश (23) पुत्र अशोक गिरवाल का शव बुधवार रात करीब 12:30 बजे किराए के मकान में फंदे पर लटका मिला। सबसे पहले उसके मामा ने उसे देखा, जिसके बाद परिजन उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि दुर्गेश प्लंबर का काम करता था। वह अपनी मां और भाई के साथ बड़वानी में रिश्तेदारी में शोक कार्यक्रम में शामिल होने गया था और बुधवार दोपहर ही इंदौर लौटा था। रात में उसकी पिता से फोन पर बात हुई थी। उसने बताया था कि खाना बन रहा है। इसके बाद परिवार सो गया। देर रात मामा के घर पहुंचने पर घटना का पता चला।
प्रेम विवाह के बाद चल रहा था पारिवारिक विवाद
परिजनों के मुताबिक दुर्गेश पहले राऊ स्थित एक चॉकलेट कंपनी में काम करता था। वहीं उसकी मुलाकात गायत्री से हुई थी। दोनों ने करीब पांच महीने पहले घर से भागकर कोर्ट मैरिज की थी। पिछले दो महीने से गायत्री अपने मायके रंगवासा में रह रही थी और दोनों के बीच विवाद चल रहा था। परिजनों का मानना है कि इसी तनाव के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। दुर्गेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता गैस एजेंसी में काम करते हैं।
तलाकशुदा महिला ने घर में लगाई फांसी
छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में रिम्जा (30) पुत्री शंकर ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार रात करीब 11 बजे पड़ोसियों ने उसका शव फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के अनुसार रिम्जा का काफी समय पहले तलाक हो चुका था। उसके माता-पिता की बीमारी के कारण पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। उसकी एक बहन भोपाल में रहती है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अकेलेपन और अवसाद के कारण उसने यह कदम उठाया। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। वह अपने माता-पिता के मकान में किराएदार रखकर मिलने वाली आय से अपना खर्च चलाती थी।
बेरोजगारी से परेशान युवक ने भी दी जान
खजराना थाना क्षेत्र के राजीव नगर निवासी अजहर (26) पुत्र जहीरुद्दीन शेख ने भी बुधवार शाम अपने घर में फांसी लगा ली। उसका छोटा भाई घर पहुंचा तो उसे फंदे पर लटका पाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अजहर लंबे समय से बेरोजगार था और इसी कारण मानसिक तनाव में रहता था। उसके पिता स्कूल के बच्चों की वाहन सेवा चलाते हैं। परिवार में मां हैं, जबकि बहन की शादी हो चुकी है।
पुलिस कर रही जांच
तीनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी मामले में सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस परिजनों के बयान और अन्य परिस्थितियों के आधार पर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले