जनसुनवाई बनी जनविश्वास का आधार, हर जरूरतमंद तक पहुंची प्रशासनिक सहायता
जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित निराकरण, हितग्राहियों ने कलेक्टर श्री शिवम वर्मा का जताया आभार गंभीर नदी के पुनर्जीवन से किसानों के जीवन में वापस आ रही है खुशहाली शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करने कलेक्टर कार्यालय पहुँचे किसान इंदौर कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार आयोजित हो रही साप्ताहिक जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है।
जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित निराकरण, हितग्राहियों ने कलेक्टर श्री शिवम वर्मा का जताया आभार
गंभीर नदी के पुनर्जीवन से किसानों के जीवन में वापस आ रही है खुशहाली
शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करने कलेक्टर कार्यालय पहुँचे किसान
इंदौर कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार आयोजित हो रही साप्ताहिक जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के समक्ष रखीं। कलेक्टर श्री वर्मा ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा पात्र हितग्राहियों को तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए। जनसुनवाई के माध्यम से प्रशासन निरंतर आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित कर रहा है। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पवार, श्री रोशन राय, श्री रिंकेश वैश्य सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याओं को सहानुभूति के साथ सुना और उनका निराकरण किया।
कलेक्टर श्री वर्मा का किसानों ने साफा एवं पुष्पहार पहनाकर जताया आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार इंदौर जिले में गंभीर नदी को पुनर्जीवन देने का कार्य तेजी से जारी है। प्रारंभिक चरण में ही इसके सुखद परिणाम सामने आने लगे हैं। अल्प वर्षा में ही नदी में और आसपास के खेतों के कुंओं में पानी ठहरने लगा है। अपने सुखद भविष्य की शुरूआत होते देख किसानों में खुशी की लहर है। आज इस नदी से जुड़े कैलोद गाँव के किसान बड़ी संख्या में एकत्र होकर कलेक्टर कार्यालय पहुँचे और उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में आज आयोजित जनसुनवाई में पहुँचे किसानों ने कलेक्टर श्री शिवम वर्मा का गंभीर नदी पुनर्जीवन परियोजना को अमली रूप देने पर साफा एवं पुष्पहार पहनाकर हृदयपूर्ण आभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्राम कैलोद के सरपंच श्री कमल चौधरी, जनपद सदस्य महू श्री विलीन पाटीदार सहित ग्राम के कृषकगण उपस्थित रहें। उल्लेखनीय है कि गंभीर नदी केवल एक जलधारा नहीं, बल्कि मालवा अंचल की जीवनरेखा है। इसके संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायतों, स्वयंसेवी संगठनों तथा स्थानीय कृषकगणों की सक्रिय भागीदारी से उक्त कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देकर गंभीर नदी को पुनः अविरल और निर्मल बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किया जा रहा है। नदी तटों पर वृक्षारोपण, जलग्रहण क्षेत्र विकास, कंटूर ट्रेंच, बोल्डर चेकडैम, लूज बोल्डर संरचनाएं, रिचार्ज शाफ्ट, खेत तालाब तथा अन्य जल संरक्षण कार्यों की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
जनसुनवाई में पहुंचे श्री कैलाशचंद्र लाड़वा ने कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के समक्ष पूर्व में प्रस्तुत अपनी समस्या के त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कलेक्टर श्री वर्मा को पुष्पमाला पहनाकर शासन-प्रशासन के प्रति अपनी आभार व्यक्त किया। श्री लाड़वा ने कहा कि जनसुनवाई आमजन के लिए आशा और विश्वास का केंद्र बन गई है, जहां प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुनकर उसका समयबद्ध समाधान किया जा रहा है।
इसी क्रम में श्रीमती शेराबाई मौर्य अपनी पोतियों के साथ जनसुनवाई में पहुंचीं और कलेक्टर श्री शिवम वर्मा को अपनी पारिवारिक एवं आर्थिक स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि चार वर्ष पूर्व उनके पोते स्व. शिवम मौर्य का निधन हो गया था। उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक 6 वर्षीय पुत्र एवं एक 8 वर्षीय पुत्री है। पोते के निधन के बाद से दोनों बच्चों का पालन-पोषण एवं भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी मुझ पर ही है, जबकि मेरी आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं है। इस प्रकरण को गंभीरता से देखते हुए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल 24 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। बच्चों की शिक्षा के लिए भी निर्देशित किया।
एक अन्य प्रकरण में श्री मानसिंह जनसुनवाई में पहुंचे और कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के समक्ष अपनी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि मशीन पर कार्य करने के दौरान हुई दुर्घटना में हाथ की चारों उंगलियां कट गई थीं, जिसके कारण मैं, कार्य करने में असमर्थ हूँ और आर्थिक तंगी का सामना कर रहा हूँ। उनकी स्थिति को गंभीरता से देखते हुए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को 10 हजार रुपए की तात्कालिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा उनका निःशुल्क उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें शीघ्र राहत मिल सके।
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में अधिकारियों ने आमजन से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशन में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कई आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मुख्य रूप में प्लॉट, संपत्ति, पारिवारिक विवाद, चिकित्सा सहायता और रोजगार से जुड़े प्रकरण रहे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले





