नशे के विरुद्ध इंदौर पुलिस ने रचा इतिहास
8,534 लोगों की मानव श्रृंखला बनाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड, इंदौर पुलिस ने अपना ही पूर्व रिकॉर्ड तोड़ा एक ही आयोजन में दो विश्व रिकॉर्ड की दिशा में बड़ी उपलब्धि हजारों लोगों ने एक साथ दिया नशामुक्त समाज का संदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व तथा पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन में प्रदेश में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे व्यापक जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” को इंदौर में ऐतिहासिक जनसहभागिता मिली।
8,534 लोगों की मानव श्रृंखला बनाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड, इंदौर पुलिस ने अपना ही पूर्व रिकॉर्ड तोड़ा
एक ही आयोजन में दो विश्व रिकॉर्ड की दिशा में बड़ी उपलब्धि
हजारों लोगों ने एक साथ दिया नशामुक्त समाज का संदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व तथा पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन में प्रदेश में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे व्यापक जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” को इंदौर में ऐतिहासिक जनसहभागिता मिली। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित विशाल जनजागरूकता कार्यक्रम में 8,534 विद्यार्थियों, सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों, खिलाड़ियों, नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों एवं नागरिकों ने एक साथ मानव श्रृंखला बनाकर नशे के विरुद्ध विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।
इस उपलब्धि के साथ इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने नशे के विरुद्ध मानव श्रृंखला का अपना ही पूर्व विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पूर्व 7,100 लोगों की मानव श्रृंखला का रिकॉर्ड इंदौर पुलिस के नाम दर्ज था। इस बार 8,534 लोगों की सहभागिता ने न केवल नया कीर्तिमान स्थापित किया, बल्कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए इंदौर की सामूहिक प्रतिबद्धता को भी देश के सामने सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से एडिटर श्रीमती अपूर्वा मेनन एवं श्री पलाश शुक्ला द्वारा इस उपलब्धि का रिकॉर्ड पुलिस आयुक्त इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह को प्रदान किया गया।
एक आयोजन में दो रिकॉर्ड की दिशा में उपलब्धि
यह आयोजन केवल विशाल मानव श्रृंखला तक सीमित नहीं रहा। कार्यक्रम में 8,534 से अधिक लोगों को एक साथ नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए सामूहिक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस उपलब्धि के लिए भी विश्व रिकॉर्ड का दावा प्रस्तुत किया गया है। इस प्रकार इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने एक ही आयोजन में दो विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह ने नशे के सामाजिक, पारिवारिक एवं व्यक्तिगत दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। परिवार, शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक संगठन, प्रशासन और नागरिक जब एकजुट होकर प्रयास करते हैं, तभी नशामुक्त समाज का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह ने उपस्थित जनसमूह को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं मित्रों को जागरूक करने तथा नशामुक्त इंदौर और नशामुक्त मध्यप्रदेश के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
समाज के हर वर्ग की रही सहभागिता
इस ऐतिहासिक आयोजन में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) श्री आर.के. सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) श्री मयंक अवस्थी, पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज एवं RAPTC के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के विद्यार्थी एवं शिक्षक, फिजिकल अकादमी के खिलाड़ी, मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु चिकित्सक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, नगर सुरक्षा समिति के सदस्य, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, मीडिया प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
नशामुक्त समाज के लिए जनआंदोलन बन रहा अभियान
मध्यप्रदेश में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, बस्तियों, सामाजिक संगठनों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
इंदौर का यह ऐतिहासिक आयोजन इस बात का सशक्त प्रमाण है कि जब पुलिस और समाज एकजुट होकर किसी सामाजिक बुराई के विरुद्ध खड़े होते हैं, तो जनजागरूकता एक प्रभावी जनआंदोलन का रूप ले सकती है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले
