पदोन्नति मिलने पर कर्मचारियों ने संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े का जताया आभार
संभागायुक्त से की भेंट, कर्मचारियों के हित में लिए गए निर्णयों के लिए दिया धन्यवाद संभागायुक्त कार्यालय एवं संभाग के अधीनस्थ जिला कार्यालयों में कार्यरत स्टेनोग्राफर वर्ग-3 के कर्मचारियों को स्टेनोग्राफर वर्ग-2 के पद पर स्थानापन्न रूप से पदोन्नत किए जाने के आदेश के बाद कर्मचारियों ने आज संभागायुक्त कार्यालय में संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े से सौजन्य भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।
संभागायुक्त से की भेंट, कर्मचारियों के हित में लिए गए निर्णयों के लिए दिया धन्यवाद
संभागायुक्त कार्यालय एवं संभाग के अधीनस्थ जिला कार्यालयों में कार्यरत स्टेनोग्राफर वर्ग-3 के कर्मचारियों को स्टेनोग्राफर वर्ग-2 के पद पर स्थानापन्न रूप से पदोन्नत किए जाने के आदेश के बाद कर्मचारियों ने आज संभागायुक्त कार्यालय में संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े से सौजन्य भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों को यह निर्णय मिलने से उनमें नया उत्साह और कार्य के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने संभागायुक्त डॉ. खाड़े का धन्यवाद देते हुए विश्वास दिलाया कि वे नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं दक्षता के साथ निर्वहन करेंगे।
उल्लेखनीय है कि संभागायुक्त कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार संभागायुक्त कार्यालय एवं अधीनस्थ जिला कार्यालयों में कार्यरत स्टेनोग्राफर वर्ग-3 के पांच कर्मचारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक स्थानापन्न रूप से स्टेनोग्राफर वर्ग-2 के पद पर पदोन्नत किया गया है।
पदोन्नत कर्मचारियों में संभागायुक्त कार्यालय में पदस्थ श्री विजय कुमार देशपाण्डे और श्री महेश तोमर तथा कलेक्टर कार्यालय खरगोन में पदस्थ श्री अजय मुकाती , कलेक्टर कार्यालय खण्डवा में पदस्थ श्री रामलाल पंचौरे तथा कलेक्टर कार्यालय इंदौर में पदस्थ श्री राहुल जैन शामिल हैं।
संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे अपने अनुभव और कार्यकुशलता का उपयोग करते हुए शासन की योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में योगदान दें तथा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले