कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर इंदौर जिले में सड़क सुरक्षा अभियान जारी
संभागीय सड़क सुरक्षा दस्ता की सघन कार्रवाई, 11 वाहनों से एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में इंदौर जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।
संभागीय सड़क सुरक्षा दस्ता की सघन कार्रवाई, 11 वाहनों से एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में इंदौर जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संभागीय परिवहन सड़क सुरक्षा दस्ता द्वारा लोक परिवहन वाहनों, स्कूल एवं कॉलेज वाहनों तथा मालवाहक वाहनों की नियमित जांच की जा रही है।
शुक्रवार को सड़क सुरक्षा दस्ता द्वारा राऊ चौराहा एवं बायपास क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर लोक परिवहन एवं मालवाहक वाहनों का निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, परमिट की शर्तों का पालन, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी, वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित अन्य सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई। इसके साथ ही बसों में ओवरलोडिंग, यात्रियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूले जाने जैसी शिकायतों की भी जांच की गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों एवं मालिकों को अपने वाहनों पर एचएसआरपी (HSRP) नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगवाने के लिए भी प्रेरित किया।
अभियान के दौरान स्कूल एवं कॉलेज वाहनों की विशेष रूप से सघन जांच की गई। यह सुनिश्चित किया गया कि विद्यार्थियों के परिवहन में उपयोग किए जा रहे वाहन सभी सुरक्षा मानकों का पालन कर रहे हैं तथा आवश्यक दस्तावेज एवं परमिट पूर्ण रूप से वैध हैं।
11 वाहनों पर कार्रवाई, एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना
संभागीय परिवहन सड़क सुरक्षा दस्ता, इंदौर के प्रभारी परिवहन निरीक्षक श्री आकाश सिटोले ने बताया कि जांच के दौरान बसों में इमरजेंसी एग्जिट, फायर सेफ्टी सिस्टम तथा आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकास व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न वाहनों में सुरक्षा संबंधी कमियां एवं मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर 11 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
कार्रवाई के दौरान बस संचालकों एवं वाहन मालिकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने वाहनों का संचालन मोटरयान अधिनियम एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार नियमित एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले
