देश की बात, आपके शहर से
स्वच्छता को लेकर सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयसीमा में कार्य करें : संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

स्वच्छता को लेकर सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयसीमा में कार्य करें : संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े

स्वच्छता में नवाचार और जनभागीदारी से इंदौर बना आदर्श मॉडल ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन पर जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला आयोजित संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छ भारत मिशन को लेकर इंदौर संभाग में लगातार नवाचार हो रहे हैं।

Abhishek Raghuvanshi18 जुलाई 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

स्वच्छता में नवाचार और जनभागीदारी से इंदौर बना आदर्श मॉडल

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन पर जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला आयोजित

तस्वीरों में खबर5 फोटो

संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छ भारत मिशन को लेकर इंदौर संभाग में लगातार नवाचार हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में स्वच्छता संबंधी जनजागरूकता के कार्यक्रम किये जा रहे हैं। नागरिकों में साफ-सफाई के प्रति चेतना जागी है। अब संभाग में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर भी तेजी से काम हो रहा है। संभागायुक्त डॉ. खाड़े आज एक निजी होटल में आयोजित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशन में परिपालन इंदौर संभाग के नगरीय निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, बुरहानपुर महापौर श्रीमती मालती पटेल, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संयुक्त संचालक श्री सूर्यकुमार सिन्हा, राजस्थान के ब्राण्ड एम्बेसेडर के.के. गुप्ता, देपालपुर नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री महेश गिरी एवं इंदौर संभाग के सभी नगर परिषद, नगर पालिका के जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


कार्यशाला में संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने कहा कि किसी भी शहर की सफाई व्यवस्था में स्वच्छता कर्मियों का परिश्रम और नागरिकों की सहभागिता जरूरी है। साथ ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की पारदर्शिता, गुणवत्तापूर्ण कार्य और समयबद्ध नियोजन भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संभाग के सभी कलेक्टर्स को चाहिये कि वे अपने क्षेत्र में सफाई अभियान लगातार जारी रखें। साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 में वर्णित प्रावधानों का भी पालन करायें। उन्होंने महापौर श्री भार्गव से आग्रह किया कि वे इंदौर को सफाई व्यवस्था का एक ऐसा आदर्श मॉडल सेंटर बनायें, ताकि प्रदेश में कहीं भी सफाई संबंधी समस्या हो तो समाधान मिल सके। इंदौर वैसे भी देश भर में स्वच्छता के लिहाज से नंबर वन है। इंदौर के नागरिक सफाई के प्रति बेहद जागरूक है। इससे सीख अब आसपास के जिले भी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर नगर निगम द्वारा देपालपुर को गोद लिये जाने के बाद अब वहां भी सफाई दिखने लगी है। देपालपुर नगर परिषद को भी चाहिये कि वह अपने आसपास के गाँवों को भी सफाई अभियान से जोड़ें ताकि सभी जगह स्वच्छता दिखे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में और भी नवाचार किये जाने की संभावनाएं हैं। सभी अधिकारियों को इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से लगातार काम करना होगा। सफाई के साथ-साथ राजस्व एकत्रीकरण का भी ध्यान रखें।


कार्यशाला में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि सफाई के मामले में इंदौर अब गुरु ही नहीं महागुरु बन गया है। उन्होंने आगे कहा कि इंदौर में सफाई के बाद अब देपालपुर में भी प्लास्टिक थैलियां दिखायी नहीं देती हैं। अधिकांश दुकानों पर डिस्पोजल गिलास बंद हो गये हैं।
कार्यशाला में राजस्थान के ब्राण्ड एम्बेसेडर श्री के.के. गुप्ता ने भी अपने अनुभव साझा किये। देपालपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री महेश गिरी ने कहा कि इंदौर नगर निगम से प्रेरणा लेकर नगर परिषद देपालपुर में स्वच्छता जागरूकता आयी है। डोर टू डोर कचरा उठाया जा रहा है। जहां पर कचरे का बड़ा ढेर था, अब वहां पर एक गार्डन बना दिया गया है। कार्यशाला में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। साथ ही पुराने कपड़ों से तैयार किये गये थैलों को भी प्रदर्शित किया गया। कार्यशाला में सहभागिता करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 6 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
हाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
इंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले
↑