इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर से आबू धाबी जाने वाले यात्रियों को दिए बोर्डिंग पासपहली उड़ान में आबू धाबी गए 100 यात्री, वापसी में 170 यात्री इंदौर आएंगेइंदौर एयरपोर्ट से प्रदेश की पहली अंतर्राष्ट्रीय उड़ान का शुभारंभमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झंडी दिखाकर डायरेक्ट इंटरनेशनल फ्लाइट को किया रवाना मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच दिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर से आबू धाबी जाने वाले यात्रियों को दिए बोर्डिंग पास
पहली उड़ान में आबू धाबी गए 100 यात्री, वापसी में 170 यात्री इंदौर आएंगे
इंदौर एयरपोर्ट से प्रदेश की पहली अंतर्राष्ट्रीय उड़ान का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झंडी दिखाकर डायरेक्ट इंटरनेशनल फ्लाइट को किया रवाना
मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को प्रदेश की पहली अंतर्राष्ट्रीय डायरेक्ट हवाई सेवा इंदौर-आबू धाबी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवी अहिल्याबाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट इंदौर से मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 से वित्त पोषित इस नियमित उड़ान को झंडी दिखाकर रवाना किया। अभी यह सेवा सप्ताह में 4 दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को) उपलब्ध रहेगी।
इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर से आबू धाबी की यह सीधी उड़ान केवल दो शहरों को ही नहीं, दो मित्र देशों, दो समृद्ध संस्कृतियों और अनंत संभावनाओं को जोड़ने वाला एक मजबूत सेतु है। उन्होंने कहा कि यह हवाई सेवा मध्यप्रदेश के विकास, व्यापार, पर्यटन और वैश्विक निवेश को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि पहले इंदौर से आबू धाबी जाने में करीब 8 घंटे लगते थे। अब सीधी हवाई सेवा ये दूरी केवल सवा तीन घंटे (3 घंटे 15 मिनट) में पूरी हो जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आबू धाबी जाने वाले यात्रियों को बोर्डिंग पास भी दिए। इस रूट का संचालन ‘टाटा समूह’ और ‘एयर इंडिया एक्सप्रेस’ द्वारा किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने विमानन नीति 2025 लागू की है। इसके आधार पर आज इंदौर एयरपोर्ट से प्रदेश की पहली अंतर्राष्ट्रीय उड़ान (इंदौर से आबूधाबी) का शुभारंभ हमारे संकल्प की पूर्ति करेगा। राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों के बीच हवाई सेवा और पीएमश्री हेली सर्विस की शुरुआत भी की है। जिसके अंतर्गत रीवा से इंदौर, रीवा से दिल्ली और रीवा से रायपुर के लिए हवाई सेवा संचालित हो रही है, जो आगे भी जारी रहेंगी। इसी प्रकार निकट भविष्य में जबलपुर से कोलकाता, भोपाल से रीवा, भोपाल से पटना, रीवा से कोलकाता की उड़ानें शुरू करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के अंदर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पीएमश्री हेली सर्विस की शुरुआत की गई है। मध्यप्रदेश, देश का प्रथम राज्य है, जिसने सबसे पहले गरीब-जरूरतमंदों के लिए पीएमश्री एयर एंबुलेंस की सौगात दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क स्थापित हों, इसके लिए राज्य सरकार इंदौर से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू कर रही है। इस अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवा के लिए राज्य सरकार प्रति फ्लाइट लगभग 15 लाख रुपए वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) वहन करेगी। इससे इस रूट के यात्रियों पर हवाई किराये का भार भी घटकर लगभग आधा ही रह जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में तेजी से एयरपोर्ट और हवाई सेवाओं का विकास हो रहा है। राज्य सरकार ने पिछले ढाई साल में 3 नए एयरपोर्ट्स का शुभारंभ किया है। प्रदेश में दो नए एयरपोर्ट उज्जैन और शिवपुरी में निर्माणाधीन हैं। आगामी कुछ वर्षों में मध्यप्रदेश के 10 बड़े शहर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को रफ्तार देंगे। प्रदेश में प्रत्येक 100 किलोमीटर के दायरे में कमर्शियल एयरपोर्ट और एयरस्ट्रिप और प्रत्येक 45 किलोमीटर के दायरे में एक हेलीपैड का निर्माण प्रस्तावित है। प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक स्थायी हेलीपैड बनाया जाएगा।
यूएई की प्रशासनिक राजधानी आबू धाबी जुड़ गई प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा मध्यप्रदेश निरंतर बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक आधारभूत संरचना के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की प्रशासनिक राजधानी आबू धाबी के लिए शुरू हुई यह डायरेक्ट फ्लाइट प्रदेश के उद्योग, व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन तथा प्रवासी भारतीयों के लिए अत्यंत ही लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस नई हवाई सेवा से यात्रियों का समय बचेगा, आवागमन अधिक सहज और सुगम होगा, साथ ही मध्यप्रदेश और यूएई के बीच आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को भी नई मजबूती मिलेगी। प्रदेश में निवेश और रोजगार अवसरों का विस्तार और पर्यटन को भी नई उड़ान मिलेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर-आबू धाबी की यह नियमित अंतर्राष्ट्रीय सेवा मध्यप्रदेश के साथ-साथ इंदौर की वैश्विक पहचान को और भी सुदृढ़ करेगी। यह हवाई सेवा मध्यप्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह डायरेक्ट फ्लाइट विकसित, आत्मनिर्भर और वैश्विक मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने में सरकार का एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि यह नई हवाई सेवा मध्यप्रदेश की दिनों-दिन बढ़ती आर्थिक शक्ति, निवेश संभावनाओं और वैश्विक एयरलाइंस के हम पर बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।
इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देशभर में एयरपोर्ट का विकास तेज गति से हो रहा है। बीते 12 वर्षों के कार्यकाल में लगभग 154 नए एयरपोर्ट बनें , जो एक इतिहास है। इंदौर एयरपोर्ट भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भी हवाई संपर्क को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। इंदौर एयरपोर्ट की क्षमता 40 लाख यात्री प्रतिवर्ष है , बीते एक वर्ष में इंदौर एयरपोर्ट से 43 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जो क्षमता से अधिक है। इंदौर-पीथमपुर के आसपास औद्योगीकरण के विकास से यात्रियों की संख्या बढ़ी है। सिंहस्थ : 2028 के दृष्टिगत यात्रियों की संख्या में और भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इंदौर एयरपोर्ट पर एक नया टर्मिनट और रनवे की लंबाई बढ़ाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, श्री मधु वर्मा,विधायक श्री गोलू शुक्ला, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले