कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की सघन कार्रवाई
विद्यालय का निरीक्षण, खाद्य नमूने लिए गए एवं एक्सपायरी उत्पाद नष्ट कराए गए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने संबंधी निर्देशों तथा कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा आज एसडीपीएस इंटरनेशनल स्कूल खंडवा रोड का औचक निरीक्षण किया गया।
विद्यालय का निरीक्षण, खाद्य नमूने लिए गए एवं एक्सपायरी उत्पाद नष्ट कराए गए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने संबंधी निर्देशों तथा कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा आज एसडीपीएस इंटरनेशनल स्कूल खंडवा रोड का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के किचन एवं भंडार कक्ष का विस्तृत परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बनी हुई गिलकी की सब्जी, पोहा, मिक्स्ड फ्रूट जैम, मिर्च पाउडर, नमक एवं घी के कुल 06 नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत जांच हेतु लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान किचन परिसर में पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई तथा पेयजल की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके अतिरिक्त किचन में जंग लगे हुए चाकू एवं चॉपिंग बोर्ड पाए गए, जिन्हें तत्काल हटवाया गया। कुछ खाद्य सामग्रियों के भंडारण में FIFO (First In First Out) प्रणाली का पालन भी नहीं किया जा रहा था। विद्यालय प्रबंधन को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी सभी प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा पाई गई कमियों का शीघ्र निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में शिकायतकर्ता प्रतीक जड़िया द्वारा दर्ज शिकायत के संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रभुलाल डोडियार द्वारा शिकायतकर्ता से दूरभाष पर जानकारी प्राप्त की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने शीतल किराना दुकान से खरीदे गए पेपर बोट स्विग गोवा (200 मि.ली.) पेय पदार्थ की एक्सपायरी तिथि समाप्त होने संबंधी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर शीतल किराना दुकान का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संपूर्ण दुकान में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट एवं बिस्किट आदि की विस्तृत जांच की गई, जिसमें विक्रय हेतु कोई भी एक्सपायरी खाद्य सामग्री नहीं मिली। हालांकि दुकान के गोदाम क्षेत्र में वेस्टेज के रूप में अलग रखी गई पेपर बोट स्विग गोवा 200 मि.ली. की 12 पेटियां (प्रत्येक पेटी में 24 बोतल) नष्ट किए जाने हेतु रखी हुई पाई गईं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की उपस्थिति में उक्त सभी 12 पेटियों का विधिवत विनष्टीकरण (Destroy) कराया गया। शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत कराया गया, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता, स्वच्छता अथवा एक्सपायरी तिथि संबंधी कोई शिकायत हो तो उसकी सूचना तत्काल खाद्य सुरक्षा प्रशासन अथवा कलेक्टर हेल्पलाइन पर दें। प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर त्वरित जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले

