इंदौर में डेडलाइन बीतने के बाद भी अधूरे हैं 5 फ्लाईओवर और 4 आरओबी, मुसाखेड़ी और लवकुश चौराहे पर रेंग रहा ट्रैफिक, जनता बेहाल
इंदौर के पांच चौराहों पर फ्लाईओवर और चार रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाए जा रहे हैं। लवकुश चौराहा, देवास नाका, मुसाखेड़ी और बायपास स्थित एमआर-10 जंक्शन पर सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
इंदौर के पांच चौराहों पर फ्लाईओवर और चार रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाए जा रहे हैं। लवकुश चौराहा, देवास नाका, मुसाखेड़ी और बायपास स्थित एमआर-10 जंक्शन पर सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
MPRDC और PWD की सुस्ती से मुसीबत में फंसे इंदौरी
बाणगंगा और पोलोग्राउंड आरओबी का काम भी अधर में
कलेक्टर शिवम वर्मा ने दिए सर्विस रोड सुधारने के निर्देश
इंदौर। इंदौर के पांच चौराहों पर फ्लाईओवर और चार रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाए जा रहे हैं। यातायात सुगमता के लिए तैयार की जा रही इन परियोजनाओं के कारण आमजन को रोजाना ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। धीमी गति से जारी निर्माण के कारण इसकी समय सीमा समाप्त हो चुकी है, लेकिन फिर भी काम पूरा नहीं हुआ। लवकुश चौराहा, देवास नाका, मुसाखेड़ी और बायपास स्थित एमआर-10 जंक्शन पर सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
लवकुश चौराहा और बायपास जंक्शन पर अधूरी परियोजनाएं
लवकुश चौराहा पर बनाए जा रहे डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा करने का दावा किया गया था, लेकिन अभी भी काम बाकी है। बीते सप्ताह ब्रो स्ट्रिंग का लोड परीक्षण पूरा हो चुका है, लेकिन फिनिशिंग और अन्य कार्य बाकी हैं। सर्विस रोड खराब होने से वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। हजारों लोग यहां से रोजाना गुजरते हैं।
सबसे अधिक परेशानी रिंग रोड, एबी रोड और बायपास पर बन रहे फ्लाईओवर को लेकर है। बायपास पर एमआर-10 जंक्शन पर बन रहे फ्लाईओवर का निर्माण करीब डेढ़ साल पहले ही पूरा हो जाना था, लेकिन अब तक जारी है। यहां पर सबसे अधिक परेशानी है। बीते दिनों हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सर्विस रोड और सड़क के गड्ढों में सुधार के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अमल पूरी तरह से नहीं हुआ। कलेक्टर शिवम वर्मा ने भी सभी निर्माण एजेंसियों को सर्विस रोड सुधारने के निर्देश दिए हैं।
मुसाखेड़ी और अन्य प्रमुख चौराहों पर धीमी गति से निर्माण
मुसाखेड़ी पर सबसे अधिक परेशानी मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा मुसाखेड़ी, देवास नाका, आईटी पार्क और सत्य सांई चौराहा पर फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। इनका निर्माण सबसे धीमी गति से जारी है और समय सीमा बीतने के बाद भी अधूरे हैं। सबसे अधिक परेशानी मुसाखेड़ी चौराहा पर है, यहां पर रोजाना जाम के हालात निर्मित होते हैं। वहीं अन्य चौराहों पर भी काम की गति धीमी है।
रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण से बढ़ी मुसीबत
आरओबी निर्माण से बड़ी मुसीबत पीडब्ल्यूडी द्वारा शहर के माल गोदाम, बाणगंगा, कैलाद हाला और मांगलिया रेलवे क्रासिंग पर आरओबी बनाए जा रहे हैं। सभी का काम धीमी गति से जारी है। बाणगंगा और मांगलिया रेलवे क्रासिंग पर आरओबी निर्माण में देरी से आमजन को खासी परेशानी हो रही है। मांगलिया क्षेत्र में निर्माण के कारण हजारों ग्रामीण को लंबा चक्कर लगाकर आने को मजबूर होना पड़ रहा है।
चौराहों पर फ्लाईओवर की वर्तमान स्थिति
मुसाखेड़ी चौराहा
समय सीमा:- फरवरी 2026
स्थिति – 75 प्रतिशत काम हुआ है
आईटी पार्क चौराहा
समय सीमा:- फरवरी 2026
स्थिति – 60 प्रतिशत ही काम हुआ।
सत्य साई चौराहा
समय सीमा:- फरवरी 2026
स्थिति – 65 प्रतिशत ही काम हुआ।
देवास नाका चौराहा
समय सीमा:- फरवरी 2026
स्थिति – 60 प्रतिशत काम पूरा हुआ है।
लवकुश चौराहा
समय सीमा:- दिसंबर 2025
स्थिति – 90 प्रतिशत कार्य हुआ, फिनिशिंग कार्य जारी
एमआर-10 जंक्शन
समय सीमा:- जुलाई 2025
स्थिति – 85 प्रतिशत काम पूरा
विभिन्न रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की वर्तमान स्थिति
पोलोग्राउंड आरओबी
समय सीमा:- दिसंबर 2025
स्थिति – 75 प्रतिशत काम हुआ
बाणगंगा आरओबी
समय सीमा:- अगस्त 2025
स्थिति – 60 प्रतिशत काम हुआ
मांगलिया आरओबी समय
सीमा:- दिसंबर 2025
स्थिति – 65 प्रतिशत काम हुआ
कैलादहाला आरओबी
स्थिति:- 15 प्रतिशत काम हुआ

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले