शहर के हर हिस्से व हर वर्ग तक पहुंचेगी.., “सेफ क्लिक 2.0” के तहत साइबर सुरक्षा की गूंज
🔹 पुलिस कमिश्नर इंदौर ने साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी देकर, दिया सभी को सतर्क और जागरूक रहकर साइबर सुरक्षित रहने का संदेश 🔹 हेलमेट पहने सुरक्षित रहे अभियान के तहत हेलमेट वितरण के साथ ही दिलाया साइबर सुरक्षा का संकल्प।
🔹 पुलिस कमिश्नर इंदौर ने साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी देकर, दिया सभी को सतर्क और जागरूक रहकर साइबर सुरक्षित रहने का संदेश
🔹 हेलमेट पहने सुरक्षित रहे अभियान के तहत हेलमेट वितरण के साथ ही दिलाया साइबर सुरक्षा का संकल्प।
🔹 बच्चों ने साइबर सुरक्षा के गीत पर मनमोहक प्रस्तुति, नाट्य कर्मियों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं एयर होस्टेस ने अनूठे अंदाज में किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक
साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के अंतर्गत, पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार नवाचारपूर्ण एवं जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 30 जून 2026 को पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) श्री आर के सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न आयोजनों के माध्यम से नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया।
पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित हेलमेट वितरण कार्यक्रम के 34 वें संस्करण में आमजन को हेलमेट वितरित करने के साथ-साथ “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के स्टिकर्स भी लगाए गए तथा उन्हें इस अभियान से जुड़कर स्वयं जागरूक रहने और अपने परिवार एवं आसपास भी लोगों को जागरुक करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में अक्सा इंटरनेशनल की एयर होस्टेस द्वारा आकर्षक एवं प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
वहीं, छोटे-छोटे बच्चों ने साइबर सुरक्षा गीत पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने और हमेशा “सेफ क्लिक” करने का संदेश दिया।
इसके साथ ही सिक्का स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा साइबर जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक की प्रभावी प्रस्तुति दी गई, जिसमें विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी के तौर-तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने उपस्थित नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का सशक्त संदेश दिया।
साइबर और सड़क सुरक्षा के इस कार्यक्रम में नगर सुरक्षा समिति सदस्यगण, ट्रैफिक प्रहरी, गणमान्य नागरिकगण एवं छोटे छोटे बच्चे भी भी सम्मिलित हुए। पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह ने उपस्थित नागरिकों एवं नन्हे बच्चों से साइबर सुरक्षा के संबंध में संवाद भी किया तथा उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, अनजान लिंक, ओटीपी एवं संदिग्ध कॉल से सावधान रहने तथा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।
साइबर जागरूकता की इस अलख को और व्यापक बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह ने एक विशेष साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ शहर के प्रमुख चौराहों, मार्गों, गलियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण करेगा। रथ पर स्थापित एलईडी स्क्रीन के माध्यम से साइबर सुरक्षा संबंधी वीडियो, लघु फिल्में एवं जागरूकता संदेश प्रसारित किए जाएंगे, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग तक साइबर सुरक्षा का संदेश प्रभावी रूप से पहुंच सके।
इस दौरान मीडिया कर्मी/ नगर सुरक्षा समिति/ ट्रैफिक प्रहरी/ नागरिकों को कमिश्नर महोदय द्वारा सेफ क्लिक अभियान की केप प्रदान कर इस अभियान से जोड़ा और उन्हें साइबर जागरूकता फैलाने में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले

