देश की बात, आपके शहर से
स्कूल चले हम अभियान के तहत बाल विनय मंदिर पहुंचे कलेक्टर श्री शिवम वर्मा
इंदौर 9 बार पढ़ी गई

स्कूल चले हम अभियान के तहत बाल विनय मंदिर पहुंचे कलेक्टर श्री शिवम वर्मा

विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, सफलता, करियर निर्माण और नेतृत्व क्षमता के बताए गुर कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा सफलता के लिए कम्युनिकेशन स्किल, कला और निरंतर सीखने की आदत जरूरी स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री शिवम वर्मा आज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बाल विनय मंदिर पहुँचे।

Abhishek Raghuvanshi17 जून 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, सफलता, करियर निर्माण और नेतृत्व क्षमता के बताए गुर

कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा सफलता के लिए कम्युनिकेशन स्किल, कला और निरंतर सीखने की आदत जरूरी

तस्वीरों में खबर7 फोटो

स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री शिवम वर्मा आज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बाल विनय मंदिर पहुँचे। यहाँ उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया। बच्चों से सीधा संवाद किया और उन्हें स्कूल बैग, वाटर बॉटल सहित अन्य जरूरी सामग्री वितरित की। उन्होंने बच्चों को उनके शैक्षणिक जीवन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में कलेक्टर श्री वर्मा ने विद्यार्थियों से खुलकर चर्चा की और उन्हें सफलता, नेतृत्व क्षमता, कला, करियर निर्माण तथा बदलती तकनीक के साथ स्वयं को निरंतर अपडेट रखने के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
संवाद के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल अकादमिक शिक्षा ही पर्याप्त नहीं होती, बल्कि प्रभावी संवाद कौशल (कम्युनिकेशन स्किल) और नेतृत्व क्षमता भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि एक अच्छा लीडर वही होता है जो अपने साथ काम करने वाले लोगों के लक्ष्य, उनकी आवश्यकताओं और उनकी सोच को समझकर उन्हें प्रेरित कर सके तथा सही दिशा दिखा सके।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि स्कूल केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं है, बल्कि यह जीवन के अनेक महत्वपूर्ण कौशल सीखने का मंच भी है। मित्रों, शिक्षकों और सहपाठियों के साथ संवाद करते हुए बच्चों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता, टीमवर्क और नेतृत्व जैसे गुण विकसित होते हैं, जो आगे चलकर उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कलेक्टर श्री वर्मा ने कला, संगीत, नृत्य, चित्रकला और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के महत्व पर विशेष बल देते हुए कहा कि समाज में अक्सर इन गतिविधियों को केवल सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के रूप में देखा जाता है, जबकि वर्तमान समय में ये उत्कृष्ट करियर विकल्प के रूप में भी उभरकर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि कला के विभिन्न माध्यम व्यक्ति की संवेदनशीलता, रचनात्मकता और सोच को विकसित करते हैं तथा मानसिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि किसी क्षेत्र में रुचि हो तो उसे पूरे समर्पण और ईमानदारी के साथ अपनाना चाहिए। किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासन और लंबे समय तक लगातार मेहनत करने की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और हर उपलब्धि के पीछे कठोर परिश्रम छिपा होता है।


अपने अनुभव साझा करते हुए श्री वर्मा ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी आसान नहीं होती। तैयारी के दौरान कई तरह की चुनौतियों और असफलताओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन जो व्यक्ति धैर्य बनाए रखता है और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहता है, वह अंततः सफलता प्राप्त करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को चुनौतियों से घबराने के बजाय उनसे सीख लेने की सलाह दी।
कलेक्टर श्री वर्मा ने यह भी कहा कि जिस क्षेत्र में विद्यार्थी अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, उससे जुड़े विशेषज्ञों और अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन अवश्य प्राप्त करें। सही दिशा और उचित सलाह से लक्ष्य प्राप्त करने की राह आसान हो जाती है तथा समय और ऊर्जा का बेहतर उपयोग संभव हो पाता है। तकनीक के तेजी से बदलते स्वरूप का उल्लेख करते हुए श्री वर्मा ने कहा कि आज का युग निरंतर सीखने का युग है। उन्होंने अपने छात्र जीवन का उदाहरण देते हुए बताया कि समय के साथ तकनीक में कितने बड़े बदलाव आए हैं और आने वाले वर्षों में भी यह परिवर्तन लगातार जारी रहेगा। ऐसे में विद्यार्थियों को नई तकनीकों, नए उपकरणों और नई जानकारियों को सीखने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए।


उन्होंने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और व्यक्ति को जीवनभर नई चीजें सीखते रहना चाहिए। जो लोग समय के साथ स्वयं को अपडेट रखते हैं, वही भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो पाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बने रहने, सकारात्मक सोच विकसित करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सरल और प्रेरक ढंग से उत्तर दिया। उनके प्रेरणादायी विचारों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, उत्साह और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना का संचार हुआ।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती शांता स्वामी भार्गव तथा विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पूजा सक्सेना भी विशेष रूप से मौजूद रही।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
पत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन…Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 8 घंटे पहलेपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाIndoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 10 घंटे पहलेधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारीIndoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य –Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 5 दिन पहलेटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपीIndoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 5 दिन पहलेइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जानIndoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 5 दिन पहलेमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआरIndoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 5 दिन पहलेइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीमIndoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 5 दिन पहले
मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 8 दिन पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 10 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 11 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 11 दिन पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 12 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 12 दिन पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 12 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 13 दिन पहले
इंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 25 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 25 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 25 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 25 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 25 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 25 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 26 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 26 दिन पहले
↑