जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित निराकरण, हितग्राहियों ने कलेक्टर श्री शिवम वर्मा का जताया आभार
इंदौर की मेधावी बेटी को कलेक्टर श्री शिवम वर्मा का प्रोत्साहन, उज्ज्वल भविष्य के लिए बढ़ाया प्रशासन ने सहयोग का हाथ किसी को नौकरी तो किसी को मिली आर्थिक सहायता इंदौर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बनकर उभरी है।
इंदौर की मेधावी बेटी को कलेक्टर श्री शिवम वर्मा का प्रोत्साहन, उज्ज्वल भविष्य के लिए बढ़ाया प्रशासन ने सहयोग का हाथ
किसी को नौकरी तो किसी को मिली आर्थिक सहायता
इंदौर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बनकर उभरी है। जनसुनवाई में पहुंचे विभिन्न आवेदकों की समस्याओं को कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए त्वरित सहायता सुनिश्चित की।
जनसुनवाई में अपने पिता श्री संतोष खाजेकर के साथ पहुंची मेधावी छात्रा सुश्री कृष्णा खाजेकर ने बताया कि उन्होंने माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं बोर्ड परीक्षा में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वे प्रदेश की मेरिट सूची में नवें स्थान पर तथा इंदौर जिले में प्रथम स्थान पर रही हैं। छात्रा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही प्रोत्साहन स्वरूप उन्हें लैपटॉप उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर छात्रा के पिता श्री संतोष खाजेकर ने कहा कि उनकी पुत्री की शिक्षा के प्रति लगन और समर्पण को देखते हुए उन्होंने संकल्प लिया है कि वे हर परिस्थिति में उसकी पढ़ाई जारी रखेंगे तथा उसके सपनों को साकार करने में कोई कमी नहीं आने देंगे। कलेक्टर श्री वर्मा ने छात्रा के भविष्य के लिए शासन-प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस पर श्री संतोष खाजेकर एवं सुश्री कृष्णा खाजेकर ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
जनसुनवाई में पहुंची श्रीमती दीपाली राठौड़ ने कलेक्टर श्री शिवम वर्मा को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि वे शिक्षित हैं, किन्तु वर्तमान में रोजगार के अभाव एवं आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रही हैं। प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए कलेक्टर श्री वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस पहल से प्रसन्न होकर श्रीमती दीपाली राठौड़ ने जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
एक अन्य प्रकरण में श्रीमती उर्मिला सुनहरे जनसुनवाई में विशेष रूप से कलेक्टर श्री शिवम वर्मा एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित करने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि गत जनसुनवाई में उन्हें आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी सहायता उपलब्ध कराई गई थी, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने प्रशासन की संवेदनशील कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है।
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में अधिकारियों ने आमजन से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशन में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कई आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मुख्य रूप में प्लॉट, संपत्ति, पारिवारिक विवाद, चिकित्सा सहायता और रोजगार से जुड़े प्रकरण रहे। जनसुनवाई में सभी विभागीय अधिकारियों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पवार, श्री रिंकेश वैश्य ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं को सहानुभूति के साथ सुना और उनका निराकरण किया।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 8 घंटे पहले
Indoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 9 घंटे पहले
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 3 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 5 दिन पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 5 दिन पहले
Indoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 5 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 10 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 11 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 11 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 12 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 12 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 12 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 13 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 25 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 25 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 25 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 25 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 25 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 25 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 26 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 26 दिन पहले



