विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने किया व्यापक जनजागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में विभिन्न जनजागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में विभिन्न जनजागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम सिविल अस्पताल महू में आयोजित हुआ, जहां पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने ईंधन संरक्षण का संदेश देते हुए जिले के समस्त कार्यक्रम अधिकारियों के साथ इंदौर से महू तक सामूहिक रूप से बस द्वारा यात्रा की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “Inspired by Nature for Climate – For Our Future” है, जो प्रकृति आधारित समाधानों के माध्यम से जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने का संदेश देती है।
कार्यक्रम के दौरान पीपल, बरगद, नीम सहित विभिन्न औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का संकल्प भी लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष महू सरदार मालवीय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी मानपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महू के प्रभारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री सरदार मालवीय ने कहा कि महू क्षेत्र को हरित एवं स्वच्छ क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हासानी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है। स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है।
विश्व पर्यावरण दिवस के तहत जीवन-ज्योति बालिका गृह में बालिकाओं के लिए पर्यावरण विषयक क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बालिकाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा पर्यावरण संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।
कार्यक्रम में जिला सर्विलेंस अधिकारी, जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी तथा राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले

