भारत–लैटिन अमेरिका एवं कैरिबियन व्यापार एवं निवेश फोरम 2026 की मध्यप्रदेश करेगा मेजबानी – इंदौर में 6 जून को होगा कार्यक्रम
लैटिन अमेरिका एवं कैरिबियन के पंद्रह देश सहभागी होंगे; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे मध्यप्रदेश आगामी 6 जून 2026 को इंदौर के रेडिसन ब्लू में भारत–लैटिन अमेरिका एवं कैरिबियन व्यापार एवं निवेश फोरम 2026 की मेजबानी करेगा।
लैटिन अमेरिका एवं कैरिबियन के पंद्रह देश सहभागी होंगे; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे
मध्यप्रदेश आगामी 6 जून 2026 को इंदौर के रेडिसन ब्लू में भारत–लैटिन अमेरिका एवं कैरिबियन व्यापार एवं निवेश फोरम 2026 की मेजबानी करेगा। यह फोरम मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत, ग्लोबल इंडिया बिज़नेस फोरम द्वारा मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे।
इस फोरम में लैटिन अमेरिका एवं कैरिबियन के पंद्रह देशों के वरिष्ठ राजनयिक प्रतिनिधि, जिनमें राजदूत, एक उच्चायुक्त एवं एक महावाणिज्यदूत शामिल हैं, सहभागी होंगे। इनके साथ निवेशक, निर्यातक, उद्योग जगत के प्रमुख, व्यापार आयुक्त, एमएसएमई प्रतिनिधि और वरिष्ठ शासकीय अधिकारी सहित 350 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। चार वाणिज्य एवं उद्योग मंडल भी इसमें भाग लेंगे।
यह फोरम भारत एवं लैटिन अमेरिका एवं कैरिबियन क्षेत्र के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को सुदृढ़ करने तथा मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश के प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। वर्ष 2025–26 में मध्यप्रदेश से लैटिन अमेरिका एवं कैरिबियन क्षेत्र को लगभग 4,186 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 12.6 प्रतिशत अधिक है। इसमें आधे से अधिक हिस्सा फार्मास्यूटिकल्स (औषधि) क्षेत्र का है। ब्राज़ील, मैक्सिको और चिली इस क्षेत्र में राज्य के प्रमुख बाजारों में शामिल हैं।
कार्यक्रम की मुख्य बातें
शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में उद्घाटन सत्र से होगा, जिसमें दीप प्रज्ज्वलन, राजनयिक समुदाय का सम्मान, लैटिन अमेरिका एवं कैरिबियन देश समूह के प्रमुख का विशेष संबोधन, एक विशेष भारत–लैटिन अमेरिका एवं कैरिबियन संस्करण का विमोचन, और मुख्यमंत्री का मुख्य संबोधन शामिल होगा। एमपीआईडीसी द्वारा एक विशेष प्रस्तुति में मध्यप्रदेश को एक उभरते निवेश केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
इसके पश्चात् आगंतुक प्रतिनिधिमंडलों द्वारा देश-वार निवेश प्रस्तुतियाँ एवं तीन पैनल चर्चाएँ होंगी: व्यापार एवं निवेश के अवसर; विनिर्माण क्षेत्र में व्यापार एवं निवेश (फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल एवं खाद्य प्रसंस्करण) तथा सेवा क्षेत्र में व्यापार एवं निवेश (सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन, फिनटेक एवं शिक्षा)। फोरम का समापन B2B एवं B2G बैठकों से होगा।
5 जून 2026 की संध्या को इंदौर के रेडिसन ब्लू में आगंतुक प्रतिनिधिमंडलों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं उद्योग प्रमुखों के सम्मान में एक राजनयिक रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले