कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने नगर निगम आयुक्त श्री सिंघल के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण कार्यों का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री वर्मा ने दिए गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिले में तालाबों के गहरीकरण तथा पर्याप्त जल पहुंच सुनिश्चित करने हेतु चैनल सफाई एवं जल संरक्षण के कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं।
कलेक्टर श्री वर्मा ने दिए गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिले में तालाबों के गहरीकरण तथा पर्याप्त जल पहुंच सुनिश्चित करने हेतु चैनल सफाई एवं जल संरक्षण के कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा एवं आयुक्त नगर निगम श्री क्षितिज सिंघल द्वारा विभिन्न स्थलों पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा द्वारा बिलावली तालाब में गहरीकरण कार्य, मोरोद-माचला चैनल सफाई कार्य, राऊ-बिलावली चैनल सफाई एवं पिचिंग कार्य तथा रालामंडल-बिलावली चैनल सफाई कार्य का जायजा लिया गया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि चैनलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो तथा जहां अतिक्रमण पाया जाए वहां त्वरित रिमूवल की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही तालाबों के गहरीकरण एवं जल संरक्षण से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा कि जल संरक्षण एवं संवर्धन के ये कार्य भविष्य की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। अभियान के माध्यम से जल स्रोतों को पुनर्जीवित कर आमजन को दीर्घकालिक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बिलावली तालाब के गहरीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। बताया गया कि अब तक लगभग 32 हजार घनमीटर डिसिल्टिंग का कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा कार्य निरंतर जारी है।
कलेक्टर एवं निगमायुक्त ने राउ-बिलावली चैनल पर कॉलोनाइजरों द्वारा किए गए अतिक्रमण का भी निरीक्षण किया। इस दौरान भवन अधिकारी, जोन क्रमांक-13 को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अपर आयुक्त श्री आशीष पाठक ने जानकारी दी कि निगम द्वारा पूर्व में पाइप डालकर किए गए अतिक्रमणों को भी जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हटाया गया है।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को निर्देशित किया कि राउ-बिलावली चैनल पर मौजूद सभी स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमणों को चिन्हित कर निगम प्रशासन के समन्वय से शीघ्र हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान रालामंडल-लिंबोदी चैनल चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण भी किया गया। यह कार्य पहली बार जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत प्रारंभ किया गया है। अधिकारियों ने संबंधित तहसीलदार श्री परमार को चिन्हित अस्थायी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने बताया कि लिंबोदी-रालामंडल चैनल, लिंबोदी तालाब को भरने के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि रालामंडल पहाड़ी क्षेत्र का पूरा वर्षाजल इसी चैनल से होकर आता है। चैनल पर अतिक्रमण होने के कारण लिंबोदी तालाब पर्याप्त रूप से नहीं भर पा रहा है। इस पर कलेक्टर एवं निगमायुक्त ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त बायपास क्षेत्र में स्टॉर्म वाटर ड्रेन की सफाई नहीं होने से हर वर्ष बनने वाली जलभराव की स्थिति को रोकने के लिए निगमायुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को तत्काल स्टॉर्म वाटर लाइन की सफाई कराने के निर्देश दिए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले