सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर में अस्पताल पहुँचाकर नवजीवन देने वाले श्री निलेश गौर को राह-वीर अवॉर्ड एवं प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित
राह-वीर योजना अंतर्गत प्रोत्साहन स्वरूप 25 हजार रुपये का मिला पुरस्कार इंदौर में एक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अपस्ताल पहुँचाकर नया जीवन देने वाले श्री निलेश गौर को राज्य शासन के राह-वीर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
राह-वीर योजना अंतर्गत प्रोत्साहन स्वरूप 25 हजार रुपये का मिला पुरस्कार
इंदौर में एक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अपस्ताल पहुँचाकर नया जीवन देने वाले श्री निलेश गौर को राज्य शासन के राह-वीर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सम्मान स्वरूप उन्हें कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 25 हजार रूपये भी दिए गए हैं।
यह अवार्ड आज उन्हें कलेक्टर कार्यालय में सौंपा गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हासानी भी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने श्री निलेश गौर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर कहा कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पीड़ित को गोल्डन ऑवर में इलाज के लिए निकटतम अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाकर अनुकरणीय कार्य किया है। एक राह-वीर के रुप में किए गए इस सराहनीय कार्य के लिए श्री निलेश की प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के पुनीत कार्य करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि आपके उक्त सम्माननीय कार्य से अन्य नागरिक भी प्रेरित होंगे। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय अप्रेजल कमेटी द्वारा अनुमोदन कर प्रस्ताव राज्य सड़क सुरक्षा समिति लीड एजेंसी को प्रेषित किए जाते हैं।
विगत 19 जून 2025 को इंदौर के कमलाकेशर नगर (कुशवाह नगर) निवासी श्री नितेश पिता श्री मधुकर इंदौर में रिक्शा पलटने से मुंह, हाथ एवं पैर में अधिक चोट लगने से घायल हुए। राह-वीर श्री निलेश गौर ने अपने दायित्व एवं तत्परता से गोल्डन ऑवर में उक्त घायल को उपचार के लिए तत्काल अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया, जिससे घायल की जान बचाई जा सकी। इंदौर के रामनगर निवासी श्री निलेश गौर पिता श्री रामसिंह गौर (मोबाईल नंबर: 8085261329) को 25 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई। यह राशि राह-वीर द्वारा किए गए कार्य के लिए सम्मान स्वरूप प्रदान की गई है।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार की राह-वीर योजना-2025 के अनुसार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल (पीड़ित) व्यक्ति की गोल्डन ऑवर में इलाज हेतु अस्पताल / ट्रॉमा सेंटर पहुँचा कर उसकी जान बचाने वाले राह-वीर को प्रोत्साहन स्वरूप अवॉर्ड एवं प्रशस्ति पत्र दिए जाने का प्रावधान है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले