देश की बात, आपके शहर से
सगाई टूटने का बदला:खोदरा महादेव की 250 फीट खाई में धकेल प्रेमिका की मां की हत्या
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

सगाई टूटने का बदला:खोदरा महादेव की 250 फीट खाई में धकेल प्रेमिका की मां की हत्या

बड़गोंदा थाना क्षेत्र के बुरालिया स्थित खोदरा महादेव मंदिर की 250 फीट गहरी खाई में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज हत्याकांड हुआ।

Abhishek Raghuvanshi7 मई 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

बड़गोंदा थाना क्षेत्र के बुरालिया स्थित खोदरा महादेव मंदिर की 250 फीट गहरी खाई में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज हत्याकांड हुआ। यहां राहुल अटेरिया (18) नामक युवक ने अपनी प्रेमिका की मां किरण चौबे (36) को खाई में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने बुधवार सुबह ग्रामीणों की मदद से 3 घंटे की मशक्कत के बाद खाई से शव बाहर निकाला। प्राथमिक जांच में हत्या का कारण परिजनों के विरोध के बाद टूटी सगाई की रंजिश सामने आया है।
नाबालिग बेटी को ऊपर रोका, मां को नीचे ले जाकर दिया धक्का
आरोपी राहुल और मृतका की नाबालिग बेटी सहपाठी हैं। राहुल का किरण के घर आना-जाना था और वह उनके बेटे अनुराग के साथ टाइल्स लगाने का काम भी करता था। कुछ समय पहले किरण ने दोनों की सगाई कराई थी, लेकिन परिवार के विरोध के बाद उसे तोड़ दिया गया।
इसी का बदला लेने के लिए राहुल ने योजना बनाई। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे वह मां-बेटी को दर्शन के बहाने मंदिर ले गया। उसने साजिश के तहत नाबालिग को ऊपर ही रोक दिया और किरण को साथ लेकर नीचे गया, जहां मौका पाकर उन्हें खाई में धकेल दिया।
पिता को ब्रेन हेमरेज, मां ही संभाल रही थी घर का खर्च
मृतका किरण पीथमपुर की एक फार्मा कंपनी में काम करती थी और घर की एकमात्र सहारा थी। पति अवध चौबे को नौकरी छूटने के बाद 19 जनवरी को ब्रेन हेमरेज हो गया था, जिनका इलाज एमवाय अस्पताल में चल रहा है। मां की मौत के बाद अब नाबालिग बेटी और मजदूरी करने वाले बेटे के सामने पिता के इलाज और आजीविका का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल आरोपी राहुल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
हत्या के बाद रात में बोला- ‘तेरी मां को निपटा दिया ’
वारदात के बाद आरोपी ने नाबालिग को तुरंत कुछ नहीं बताया और टायर पंक्चर होने का बहाना बनाकर साथ ले गया। देर रात उसने कहा- ‘मैंने तेरी मां को निपटा दिया है।’ घबराई नाबालिग ने तुरंत अपने भाई अनुराग को सूचित किया। अनुराग ने रात 12 बजे थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मूल रूप से महोबा (यूपी) का रहने वाला यह परिवार वर्तमान में पीथमपुर में रह रहा था।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले
↑