
तेजाजी नगर इलाके में ईंट भट्टे के संचालक समीर खान (56) की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, वह बायपास स्थित अपने भट्टे पर मिक्सर मशीन में सामग्री डाल रहे थे।
इसी दौरान उन्होंने मशीन के अंदर देखने के लिए हाथ डाला, जिससे उनका हाथ और आधा शरीर मशीन में फंस गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
समीर अविवाहित थे और उनके परिवार में बहन व अन्य रिश्तेदार हैं। उनका एक भतीजा आयरलैंड में काम करता है, जिसके आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
