देश की बात, आपके शहर से
इंदौर लोकायुक्त की ऐतिहासिक पहल, घूसखोरों को बचाने वाले 21 फरियादियों पर केस, हॉस्टाइल हुए गवाहों की अब खैर नहीं
इंदौर 11 बार पढ़ी गई

इंदौर लोकायुक्त की ऐतिहासिक पहल, घूसखोरों को बचाने वाले 21 फरियादियों पर केस, हॉस्टाइल हुए गवाहों की अब खैर नहीं

बयानों से पलटने वाले 21 फरियादियों पर केस दायर कर पुलिस ने कोर्ट में घसीटा है। यह पहला अवसर है जब लोकायुक्त पुलिस फरियादियों को ही आरोपित बनाने जा रही है।

Abhishek Raghuvanshi4 मई 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

बयानों से पलटने वाले 21 फरियादियों पर केस दायर कर पुलिस ने कोर्ट में घसीटा है। यह पहला अवसर है जब लोकायुक्त पुलिस फरियादियों को ही आरोपित बनाने जा रही है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त का सर्जिकल स्ट्राइक
बयान बदलने वाले 21 फरियादी खुद बनेंगे आरोपी
साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने वालों पर चलेगा मुकदमा
इंदौर। भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही जंग में फरियादी ही कमजोर कड़ी बन रहे हैं। लोकायुक्त पुलिस ने उन फरियादियों (शिकायतकर्ताओं) को पकड़ा है जो घूसखोरों को पकड़वाकर कोर्ट में बयानों से मुकर चुके हैं। बयानों से पलटने वाले 21 फरियादियों पर केस (इस्तगासा) दायर कर पुलिस ने कोर्ट में घसीटा है। यह पहला अवसर है जब लोकायुक्त पुलिस फरियादियों को ही आरोपित बनाने जा रही है। लोकायुक्त पुलिस के इस कदम से भ्रष्टाचार के मामलों की दिशा बदल सकती है।
समझौते की वजह से धराशायी होते केस
शिकायतकर्ता ट्रैप के वक्त तो मजबूती से खड़े रहते हैं लेकिन जैसे ही प्रकरण कोर्ट पहुंचता है, पीड़ित घूसखोर अफसर-कर्मचारी से समझौता कर लेता है। इस कारण ट्रैप, रिकॉर्डिंग और नोट जब्ती जैसे सबूत होने के बावजूद लोकायुक्त का केस कोर्ट में धराशायी हो जाता है। लोकायुक्त पुलिस ने 21 केस की सूची तैयार की है जिनमें फरियादी पक्षद्रोही घोषित हुए हैं। करीब 12 साल से लंबित इन प्रकरणों के पीड़ितों को भी आरोपित बनाने के लिए कोर्ट में इस्तगासा पेश कर दिया है।
झूठी गवाही पर सजा का प्रावधान
धारा 383 (BNS) और 340-344 (IPC) के तहत प्रस्तुत इस्तगासा में तीन माह की सजा और अर्थदंड का प्रावधान है। कानून के जानकारों के अनुसार झूठी गवाही, न्यायिक प्रक्रिया को गुमराह करना और साक्ष्य से छेड़छाड़ गंभीर अपराध माना जाता है। एसपी (लोकायुक्त) डा. राजेश सहाय ने 21 प्रकरणों की सूची तैयार की है जिनमें पीड़ित पक्षद्रोही हुआ है। इसमें 9 प्रकरणों से आरोपित बरी कर दिए गए हैं।
बयान बदलने से बरी हुए पुलिसकर्मी और अधिकारी
इसमें एएसआइ रामबहादूर पटेल, एएसआइ बृजपालसिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक संजय गोडाले, एएसआइ अजबसिंह पाल शामिल हैं जिन्हें लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा था। नगर तथा ग्राम निवेश का लिपिक तेजराम कंडारे, पशु चिकित्सक सतीश शाक्य, उपयंत्री (मनरेगा) मुकामसिंह डाबर, डिप्टी रेंजर गवजी हटिला, कार्यपालन (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा) यंत्री प्रवेश सोनी, पटवारी दीवाकर त्रिवेदी और जिला समन्वयक मांगीलाल आर्या भी बयान बदलने से बरी हुए हैं।
दबाव और लालच के खिलाफ सख्त कदम
लोकायुक्त एसपी डा. राजेश सहाय के मुताबिक पीड़ितों के पक्षद्रोही होने से कोर्ट में केस कमजोर होता है। इसका फायदा भ्रष्टाचार के आरोपित अफसर-कर्मचारी को मिलता है। कोर्ट ने कई मामलों में आरोपितों को राहत दी है। हालांकि कुछेक केस में शासकीय वकील और साक्ष्यों के दम पर सजा भी हुई है। पक्षद्रोही के मामलों को रोकने के लिए लोकायुक्त ने सख्त कदम उठाया है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपित अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर फरियादी पर दबाव व लालच देकर समझौता कर लेता है। फरियादी भी अपना काम निकालकर समझौता कर लेता है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले
↑