इंदौर में जल संकट के बीच दूषित पानी की समस्या, 125 से ज्यादा बस्तियां और कालोनियां टैंकरों पर निर्भर
इंदौर में गर्मी बढ़ते ही जल संकट गहरा गया है। सुदामा नगर, द्वारकापुरी, बांगड़दा, पालदा समेत कई क्षेत्रों में बोरिंग सूख गए हैं।
इंदौर में गर्मी बढ़ते ही जल संकट गहरा गया है। सुदामा नगर, द्वारकापुरी, बांगड़दा, पालदा समेत कई क्षेत्रों में बोरिंग सूख गए हैं।
बोरिंग ने छोड़ा साथ, पानी का टैंकर ही सहारा
जहां नर्मदा लाइन नहीं वहां संकट ज्यादा
निजी टैंकर 1000 रुपये से ज्यादा मांग रहे
इंदौर। गर्मी के तेवर बढ़ते ही शहर में बोरिंग साथ छोड़ने लगे हैं। सुदामा नगर, द्वारकापुरी, बांगड़दा, पालदा सहित कई क्षेत्र हैं, जहां बोरिंग पूरी तरह से सूख चुके हैं। लोग टैंकरों पर आश्रित हो गए हैं। नगर निगम का दावा है कि 400 से ज्यादा सड़क पर दौड़ रहे हैं। वहीं निजी टैंकरों की संख्या भी इतनी ही बताई जा रही है, बावजूद इसके जल संकट से राहत मिलती नजर नहीं आ रही।
हालत कितनी गंभीर है, यह इसी से समझा जा सकता है कि पानी चोरी होने की आशंका में लोग टंकियों पर ताले लगाकर रखने लगे हैं। अहिरखेड़ी, निपानिया, पालदा सहित कई क्षेत्र हैं जहां चार से पांच दिन में एक बार पानी मिल रहा है। रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र के बोरिंग पूरी तरह से सूख चुके हैं। एक अनुमान के मुताबिक शहर की 125 से ज्यादा बस्तियां और कालोनियां हैं, जहां रहवासी पूरी तरह से टैंकरों पर निर्भर हो गए हैं।
निजी टैंकरों के रेट बढ़े
पानी की किल्लत के बीच निजी टैंकरों के दाम दोगुना से ज्यादा बढ़ गए हैं। पहले जो टैंकर 400-500 रुपये में आ रहा था अब उसके एक हजार रुपये से ज्यादा मांगे जा रहे हैं।
लोगों का कहना है कि पैसा देने के बाद भी पानी नहीं मिल रहा है। नगर निगम के टैंकरों की हालत यह है कि पार्षद तो दूर एमआइसी सदस्यों के फोन लगाने के बावजूद मोहल्लों में नहीं पहुंच रहे हैं।
जहां नर्मदा लाइन नहीं, वहां ज्यादा परेशानी
सबसे ज्यादा परेशानी उन क्षेत्रों में है, जहां नर्मदा लाइन अब तक नहीं पहुंची है। इन क्षेत्रों में बोरिंग सूखते ही निर्भरता पूरी तरह से टैंकरों पर आ जाती है। महावीर नगर, लोकनायक नगर, पंचमुखी नगर, लक्ष्मीपुरी, आदर्श मौलिक नगर, ईश्वर नगर, शालीमार बंगले, रायल बंगले, अंबिकापुरी, कृष्णबाग कालोनी, डाक्टर कालोनी, जीत नगर, हिम्मत नगर, प्रजापत नगर सहित शहर की 125 से ज्यादा कालोनियां और बस्तियां हैं जहां नर्मदा लाइन नहीं है।
निगम के हाइड्रेंट से भरा रहा था निजी टैंकर में पानी, पकड़ा गया
गंभीर जल संकट के बीच निगम के हाईड्रेंट से निजी टैंकर में पानी भरने का मामला सामने आया है। महापौर परिषद सदस्य मनीष शर्मा मामा ने बताया कि सूचना मिली थी कि नगर निगम के आजाद नगर स्थित हाइड्रेंट पर एक निजी टैंकर अवैध रूप से पानी भर रहा है।
वे मौके पर पहुंचे और चालक से पूछताछ की, लेकिन चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। उसके पास निगम से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लागबुक भी नहीं थी जो कि अनुबंधित टैंकर चालकों के पास होना अनिवार्य है। जानकारी तुरंत महापौर और निगम के अधिकारियों को दे दी गई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले