हिंदी पत्रकारिता के द्विशताब्दी वर्ष पर भारत भवन में तीन दिवसीय मीडिया महाकुंभ 8 मई से
-‘प्रणाम उदंत मार्तण्ड’ का मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ -देश के दिग्गज संपादक,लेखक भोपाल आएंगे -दो पुस्तकों का लोकार्पण वंदेमातरम् सहित तीन दिन की सांस्कृतिक संध्या हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय और वीर भारत न्यास की संयुक्त पहल पर ‘प्रणाम! उदंत मार्तण्ड’ शीर्षक से तीन दिवसीय राष्ट्रीय विमर्श 8, 9 और 10 मई 2026 को भारत भवन, भोपाल होगा।
-‘प्रणाम उदंत मार्तण्ड’ का मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
-देश के दिग्गज संपादक,लेखक भोपाल आएंगे
-दो पुस्तकों का लोकार्पण
वंदेमातरम् सहित तीन दिन की सांस्कृतिक संध्या
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय और वीर भारत न्यास की संयुक्त पहल पर ‘प्रणाम! उदंत मार्तण्ड’ शीर्षक से तीन दिवसीय राष्ट्रीय विमर्श 8, 9 और 10 मई 2026 को भारत भवन, भोपाल होगा। शुभारंभ 8 मई को प्रातः 10:30 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव करेंगें। विषय प्रवर्तन वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सूचना आयुक्त श्री उदय माहूरकर करेंगे तथा अध्यक्षता आचार्य मिथिलेशनंदिनीशरण (अयोध्या) करेंगे।
इस मीडिया कुंभ में देश के 9 राज्यों से विभिन्न भारतीय भाषाओं के 60 से अधिक पत्रकार, संपादक, लेखक, एंकर, विचारक, शिक्षाविद् और मीडिया विशेषज्ञ सहभागिता करेंगे। सत्रों में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, अधिवक्ता एवं लेखक जे.साईं दीपक, वरिष्ठ पत्रकार जे. नंदकुमार, विष्णु प्रकाश त्रिपाठी, नगमा सहर, सईद अंसारी, उदय सिन्हा, अमिताभ अग्निहोत्री, जयंती रंगनाथन, डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, प्रो. कृपाशंकर चौबे, प्रो.सोमा बंदोपाध्याय, विकास मिश्र, प्रफुल्ल केतकर, प्रत्यूष रंजन, डॉ. सी. जयशंकर बाबु, शैलेश पाण्डेय, हितेश शंकर, प्रतीक त्रिवेदी, राशिद किदवई, अनिल पाण्डेय, दिलीप शर्मा, शरद गुप्ता, सलमान रावी के अलावा ‘गुल्लक’ के लेखक दुर्गेश सिंह भी शामिल होगें।
चर्चा सत्रों में डिजिटल समय में टीवी पत्रकारिता, भारतीय पत्रकारिता का वैचारिक अधिष्ठान, भूमंडलीकरण के बाद का भारत और मीडिया, नए भारत का निर्माण, भारतीय भाषाओं का राष्ट्रीय स्वर जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इस अवसर दो सौ वर्षों की पत्रकारिता की गौरवशाली यात्रा पर केंद्रित समाचार पत्रों की प्रदर्शनी भी लगेगी। साथ ही देश के आठ वरिष्ठ कार्टूनिस्ट अपना लाइव कार्टून शो करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने बताया कि यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय संविमर्श हिंदी पत्रकारिता की ऐतिहासिक यात्रा को स्मरण करते हुए उसके मूल्यों, चुनौतियों और संभावनाओं पर गंभीर विमर्श का मंच प्रदान करेगा। कार्यक्रम में भारत भवन,दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान, मप्र विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद भी सहयोगी हैं।
दो किताबों का लोकार्पण-
इस मौके पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के अनुभवों पर केंद्रित पुस्तक ‘माखन के लाल’ और ‘कार्टून कथा’ का लोकार्पण करेंगे। विश्वविद्यालय के प्रायोगिक अखबारों ‘विकल्प’, ‘पहल’ और ‘अभ्युदय’ के विशेषांकों का भी विमोचन होगा। इसी तरह इलेक्ट्रानिक मीडिया के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई तीन डाक्यूमेंट्री भी इस मौके पर रिलीज होगी। समारोह में प्रतिदिन 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
भारत केंद्रित तीन खास सत्र-
-उतिष्ठ भारतः आचार्य मिथिलेशनंदिनीशरण,अयोध्या
-नए भारत का निर्माणः हरिवंश
-स्वाभिमानी भारतः जे.साईं दीपक

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले