कफन में लिपटी ममता की तस्वीर
मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार को हुए क्रूज हादसे की हृदयविदारक घटना ने प्रदेश समेत पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। बरगी डैम में क्रूज पलटने से कई टूरिस्ट पानी में समा गए।
मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार को हुए क्रूज हादसे की हृदयविदारक घटना ने प्रदेश समेत पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। बरगी डैम में क्रूज पलटने से कई टूरिस्ट पानी में समा गए। दिल दहला देने वाले इस हादसे में ममता का ऐसा मंजर भी सामने आया कि जिसे देखने वाला खुद को रोक नहीं पाया, और तड़पकर रह गया। आंखों में रोके आंसू भी छलक कर टपक पड़े। ये मंजर एक हूक सी उठा देने वाला है, काश कोई हादसा न होता, कोई बे मौत न मरता, कोई मां यूं तड़पती न मरती जैसे इस तस्वीर में नजर आ रही है। जिनके शवों को कफन में लपेटकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाती रेस्क्यू टीम भी रो पड़ी थी और आसपास खड़े लोग भी।
दिल दहलाने वाली तस्वीर
क्रूज हादसे में शवों का मिलना जारी है। कई अब भी लापता है। इन शवों की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। लेकिन ये एक तस्वीर दिल को मसोस कर रख रही है, कि मां की ममता कैसे मरते दम तक नहीं छूटती। ये तस्वीर इस भयावह हादसे का मंजर सोचने को मजबूर कर रही है कि कैसे आखिरी सांस तक इस मां ने अपने बच्चे को बचाने की कोशिश की होगी। इस मां का दिल कितना तड़प रहा होगा, जब पानी में डूबते वो खुद के साथ उसे भी तिल-तिल मरते देख रही होगी। उसे हर बार लगा होगा काश मेरी बच्ची बच पाए।
यकीनन बच्चे की जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में ही उसने उसे सीने से लगाकर कसकर पकड़ रखा होगा… इस उम्मीद में कि उसे बचाया गया तो वो भी बच जाएगा। लेकिन क्या पता था कि इस मनहूस हादसे में एक मां की अपने बच्चे को बचाने की जद्दोजहद क्रूज हादसे में ममता का उदाहरण पेश करती हृदयविदारक तस्वीर बन जाएगी।
रेस्क्यू टीम को जब मां और उसके सीने से लिपटा मिला मासूम का शव रेस्क्यू टीम को जब मां और उसके सीने से लिपटा मासूम बच्चे का शव मिले तो रेस्क्यू टीम के साथ ही वहां उपस्थित अन्य लोगों के दिल भी पसीज गए, उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। दर्दनाक हादसे की गला रुंधाती तस्वीर ने माहौल को ऐसा गमगीन कर दिया कि इसकी पीड़ा प्रदेश और देश महसूस कर रहा है।
मां का नाम मरिना मैसी और बेटा त्रिशान मृतक महिला की पहचान मरिना मैसी के रूप में हुई है, जबकि उनके चार साल के मासूम बेटे का नाम त्रिशान बताया जा रहा है। बताया जाता है कि हादसे के वक्त जब क्रूज में अफरा-तफरी मची और लोग अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, उस भयावह माहौल में भी एक मां का दिल सिर्फ अपने बच्चे के लिए धड़क रहा था।
दरअसल, जबलपुर के बरगी डैम में हर दिन की तरह गुरुवार की शाम टूरिस्ट से भरा क्रूज पानी की लहरों पर था। टूरिस्ट खूबसूरत लहरों और नजारों का मजा ले रहे थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये एक मनहूस घड़ी उनकी खुशियों को छीनने आ रही है। कुदरत की मार भी ऐसी कि अचानक मौसम बदला और तेज हवा तूफान बनकर क्रूज पर टूट पड़ती हैं। पानी को इतना ऊंचा उछालकर फेंकने लगती हैं, जैसे इन्हीं की जान लेने आई हों। क्रूज डगमगाने लगा और देखते ही देखते पानी में डूबने लगा। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। और संभल पाते कि सभी डूब एक-एक कर डूबने लगे और पानी में समा गए।
जबलपुर का एक परिवार भी क्रूज पर था सवार
जानकारी के मुताबिक जबलपुर के कोतवाली से एक सोनी परिवार भी क्रूज पर सवार था। इनमें विक्की सोनी, राखी सोनी, अन्नू सोनी, आराध्य सोनी, समृद्धि सोनी और विराज सोनी का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया। लेकिन परिवार की एक महिला सदस्य नीतू सोनी का शव बरामद हुआ है। जबकि एक छोटा बच्चा लापता है। कोलकाता से स्पेशल टीम के साथ एमपी की रेस्क्यू टीम लापता लोगों की तलाश और बचाव कार्य जारी है। जल्द ही क्रूज को बाहर निकाला जाएगा। मामले में जांच के आदेश भी दिए गए हैं, ताकि हादसे का कारण सामने आ सके।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले