राजा रघुवंशी हत्याकांड: जिस पिता ने तोड़ा था नाता, वही बने सोनम के जमानती; भाई बोला- आज भी नफरत करता हूं
चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपित सोनम रघुवंशी शिलांग पुलिस की कमजोर विवेचना के कारण 10 माह में ही जेल से बाहर आ गई। उसकी जमानत पिता ने दिलवाई, जिन्होंने 50 हजार रुपये की मुचलके की रकम भरी।
चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपित सोनम रघुवंशी शिलांग पुलिस की कमजोर विवेचना के कारण 10 माह में ही जेल से बाहर आ गई। उसकी जमानत पिता ने दिलवाई, जिन्होंने 50 हजार रुपये की मुचलके की रकम भरी।
जेल से बाहर आई सोनम बोली कुछ नहीं, पिता लेने पहुंचे
धाराओं में गड़बड़ी से 10 माह में छूट गई पति की हत्यारोपित
रिश्ता तोड़ने वाले पिता ने ही भरी मुचलके की रकम दिलवाई जमानत
इंदौर। चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपित सोनम रघुवंशी शिलांग पुलिस की कमजोर विवेचना के कारण 10 माह में ही जेल से बाहर आ गई। न्यायालय ने शिलांग पुलिस की विवेचना पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने चालान में धाराएं अलग-अलग लिख दी थीं। गिरफ्तारी की प्रक्रिया का पालन नहीं किया और ट्रायल में भी देरी कर दी।
शिलांग के सत्र न्यायालय ने जमानत देते हुए अपनी टिप्पणी में कहा कि पुलिस ने गिरफ्तारी का कारण बताने वाला फार्म सही तरीके से नहीं भरा था। कई जगह अलग-अलग धाराएं लिखी गई थीं। ट्रायल में भी पुलिस ने देरी कर दी है।
बता दें कि शिलांग पुलिस राजफाश कर चुकी है कि इंदौर के सहकार नगर निवासी कारोबारी राजा रघुवंशी की उसकी नवविवाहिता पत्नी सोनम ने हत्या की साजिश की थी। सोमवार को शिलांग के सत्र न्यायालय ने सोनम की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। मंगलवार को सोनम के वही पिता देवी सिंह उसकी जमानत के लिए शिलांग पहुंचे, जिन्होंने उससे रिश्ता तोड़ लिया था।
उन्होंने न सिर्फ स्वयं उसके लिए मुचलके की रकम 50 हजार रुपये भरी बल्कि शिलांग के एक होटल संचालक को भी उसका जमानती बनवाया। शाम को सोनम जेल से बाहर आई। पिता उसे जेल में लेने पहुंचे। इस दौरान सोनम से मीडियाकर्मियों ने सवाल किए पर वह कुछ नहीं बोली। चुपचाप पिता के साथ किसी अज्ञात स्थान पर चली गई। बताया गया कि न्यायालय की मंशा के अनुरूप, सोनम को शिलांग में ही रुकना होगा।
भाई बोला- कल भी नफरत करता था और आज भी करता हूं
सोनम की जमानत पर उसके भाई गोविंद का बयान भी आया है। जमानत से अन्जान गोविंद ने कहा कि मुझे केस की कोई जानकारी नहीं है। पिता के शिलांग जाने से वह अन्जान नजर आया। उसने कहा कि मैं कल भी सोनम से नफरत करता था और आज भी करता हूं। उसने कहा कि कोर्ट ने उसे जमानत दी है। अभी वह बरी नहीं हुई है। बरी होने पर मैं उसका स्वागत करूंगा।
राजा की मां बोलीं- न्याय अधूरा है
सोनम की जमानत से राजा का परिवार आहत है। राजा की मां उमा देवी ने कहा कि न्याय अधूरा है। कानून होता है, यह तो अभी तक सुना ही था, मगर अब देख लिया है। राजा के भाई विपिन ने सिस्टम की नाकामी बताई है। कहा कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता, मेरे भाई राजा की आत्मा भटकती रहेगी। उन्होंने कहा कि वह इसके विरुद्ध हाई कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि आरोपित राज कुशवाह की जमानत अर्जी भी लगा दी गई है।
साक्ष्य मिटाने के दो आरोपित हो चुके हैं बरी
शिलांग पुलिस ने राजा की हत्या के बाद इंदौर आई सोनम के रहने से संबंधित साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने के आरोप में प्रापर्टी ब्रोकर और ठेकेदार लोकेंद्र सिंह तोमर, सिलोम जेम्स और बलवीर को भी गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने दो महीने पहले बलवीर और लोकेंद्र को बरी कर दिया। उनके खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले थे। इससे ही केस कमजोर नजर आने लगा था।
अब ये आरोपित हैं जेल में
राज कुशवाह: सोनम का कथित प्रेमी। आरोप है कि इसने ही हत्याकांड को अंजाम तक पहुंचाया। तीन दोस्तों को सुपारी किलर बनाकर शिलांग पहुंचाया। पिस्टल, रुपयों और मोबाइल की व्यवस्था की।
विशाल चौहान: राज कुशवाह का खास दोस्त। राजा रघुवंशी पर हमला करने में भूमिका का आरोप। इंदौर आने पर राज और सोनम को सेफ हाउस तक पहुंचाने में मददगार।
आकाश राजपूत: विशाल के साथ शिलांग पहुंचा था। आरोप है कि सेल्फी पाइंट पर राजा को मारने में शामिल था।
आनंद कुर्मी: आरोप है कि विशाल व अन्य के साथ घटना स्थल पर गया था। हत्या कर शव ठिकाने लगाने में शामिल था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले