इंदौर में बर्थडे पार्टी और नाइट आउट पार्टी में गुलाबी रंग की पुड़िया में पहुंचती है एमडी ड्रग
इंदौर के नामी स्कूलों में 12 से 16 साल के बच्चों में एमडी ड्रग की लत तेजी से बढ़ रही है।
इंदौर के नामी स्कूलों में 12 से 16 साल के बच्चों में एमडी ड्रग की लत तेजी से बढ़ रही है।
स्कूल और घर के दायरे से बाहर होने वाली पार्टियों में ड्रग का चलन, बच्चे बताते हैं कि पैडलर सामने नहीं आते
एलिट क्लास के बच्चे खर्च के लिए कार्ड इस्तेमाल करते हैं, अभिभावक हिसाब नहीं पूछते
नारकोटिक्स, क्राइम ब्रांच ने कई तस्करों को पकड़ा जो प्लानिंग से छात्रों तक ड्रग पहुंचाते हैं
इंदौर। इंदौर शहर के नामी स्कूलों में एमडी ड्रग का चलन बढ़ता जा रहा है। 12 से 16 वर्ष के बच्चे तेजी से इसकी लत के शिकार हो रहे हैं। इनकी बर्थडे पार्टी और नाइट आउट पार्टी में गुलाबी रंग की पुड़िया में एमडी ड्रग पहुंचती है। विद्यार्थी सीधे तस्कर से संपर्क नहीं करते हैं।
मनोचिकित्सकों के मुताबिक काउंसलिंग में विद्यार्थी बताते हैं कि वे एमडी ड्रग पार्टियों में लेते हैं। यह पार्टी स्कूल और घर के दायरे से बाहर होती हैं, क्योंकि यहां कोई निगरानी नहीं होती है। हम ड्रग पैडलर से सीधे संपर्क नहीं करते हैं। दूसरे स्कूल के छात्रों के माध्यम से हम संपर्क बनाते हैं और इस तरह ड्रग की सप्लाई चेन चलती रहती है। ड्रग पैडलर हमारे सामने कभी आते ही नहीं हैं।
हमें यह नहीं बताया जाता है कि इससे नुकसान हो सकते हैं। इसकी शुरुआत मस्ती या ट्रेंड के तौर पर होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह लत में बदल जाती है। डॉ. कौस्तुभ बागुल ने बताया कि बच्चों को इसके नुकसान नहीं बताए जाते हैं, यह कहकर इसकी लत लगाई जाती है कि इससे तनाव दूर होगा और सुकून मिलेगा।
माता-पिता नहीं देते हैं ध्यान
विशेषज्ञों के मुताबिक एलिट क्लास के अधिकांश लोग अपने बच्चों की सभी जरूरतें पूरी करते हैं। क्योंकि यह आर्थिक रूप से सक्षम होते हैं। बच्चे जितनी राशि मांगते हैं, यह खर्च के लिए दे देते हैं। कई बच्चों के पास तो कार्ड होते हैं, जिसकी मदद से वे जितना चाहे, उतना खर्च कर सकते हैं। माता-पिता को इस तरह लापरवाह नहीं होना चाहिए। उन्हें बच्चों को चाहे खर्च से नहीं रोकना चाहिए, लेकिन उनसे यह पूछना चाहिए कि वे कहां खर्च कर रहे हैं।
स्कूली विद्यार्थियों को ड्रग्स तस्करी करने वाले आरोपित भी पकड़ाए
बता दें कि नारकोटिक्स, क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस द्वारा कई ऐसे तस्करों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है, जो स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों तक ड्रग्स पहुंचाते हैं। इसके लिए योजना बनाकर काम करते हैं। इन पार्टियों में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को पहले दूसरे स्कूल के दोस्त ड्रग्स का सेवन करवाते हैं। इसके बाद लत लग जाती है और फिर ये ग्राहक बन जाते हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले