देश की बात, आपके शहर से
खुड़ैल में बाबू की कुर्सी पर बैठकर प्यून कर रहा था पटवारी का काम, हटाया
इंदौर 11 बार पढ़ी गई

खुड़ैल में बाबू की कुर्सी पर बैठकर प्यून कर रहा था पटवारी का काम, हटाया

इंदौर की खुड़ैल तहसील में एक चपरासी बाबू की कुर्सी पर बैठकर पुराने अधिकारियों की टीप बनाने सहित अन्य काम कर रहा था।

Abhishek Raghuvanshi28 अप्रैल 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर की खुड़ैल तहसील में एक चपरासी बाबू की कुर्सी पर बैठकर पुराने अधिकारियों की टीप बनाने सहित अन्य काम कर रहा था। इसका खुलासा उस समय हुआ जब एडीएम रोशन राय ग्राम भिंगारिया (पटवारी हल्का सेमल्यारायमल) में सितंबर 2025 में हुए 18.031 हेक्टेयर जमीन के फर्जी नामांतरण घोटाले की जांच करने वहां पहुंचे। दो दिन पहले जब वे कार्यालय पहुंचे तो यह देखकर चौंक गए कि मुख्य बाबू की कुर्सी पर चपरासी परवेज खान बैठा था।
उन्हें जानकारी दी गई कि परवेज ही पुराने अधिकारियों की टीप बनाने सहित अन्य काम करता था। एडीएम ने एसडीएम प्रियंका चौरसिया को मामले की जांच करने और प्यून को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम चौरसिया ने प्यून परवेज खान से सभी काम छीन लिए हैं। सूत्रों का कहना है कि स्टाफ की कमी की आड़ में यहां दस्तावेजों में कई तरह की गड़बड़ियां होती थीं और कोई फंसता भी नहीं था। मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा लापरवाही बरतने पर पटवारी रोहित तिवारी और बाबू मीना यादव को पहले ही सस्पेंड कर चुके हैं।
गलत लोगों के नाम कर दी जमीन
शिकायतकर्ता संजीव कानूनगो और सुरेशचंद्र कानूनगो ने बताया कि हम स्व. रामकुंवर बाई के असली और वैध वारिस हैं। इसके बावजूद राजस्व रिकॉर्ड में अवैध तरीके से अन्य लोगों के नाम दर्ज कर दिए गए। ऐसा पहले भी हो चुका है और जांच के बाद तब भी वह नामांतरण रोका गया था। शिकायतकर्ताओं को आशंका है कि इस खेल में कुछ बड़े लोग भी शामिल हैं। उनका कहना है कि मामला पुलिस के पास जाने के बाद ही असली खुलासा हो पाएगा।
नायब तहसीलदार के पास कर्मचारी नहीं
खुड़ैल को इंदौर मुख्यालय से अलग करने के बाद बिल्डिंग तो मिल गई, लेकिन स्टाफ पूरा नहीं मिला। इसी कमी का बहाना बनाकर चपरासी खान को बोर्ड का सारा काम सौंप दिया गया था। जांच में सामने आया है कि नायब तहसीलदार के पास तो एक भी कर्मचारी नहीं है और जैसे-तैसे काम चलाया जा रहा था। हालांकि, अब अधिकारी दूसरे विभागों से कर्मचारियों का इंतजाम कर यहां नया स्टाफ जुटाने में लगे हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले
↑