
इन्दौर जिले में भीषण गर्मी की स्थिति में प्रतिदिन दोपहर 11 से 04 बजे के बीच निरन्तर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना रहता है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग इन्दौर द्वारा अपील की गई है कि उक्त समय एवं तापमान का ध्यान रखते हुए पशुओं से सेवा नहीं लेना सुनिश्चित करें एवं दोपहर के समय समस्त पालतु पशुओं को छाया वाले स्थान पर विश्राम दें। शहरी सीमा वर्तीक्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र, वन अंचलों में आसपास से वन्य पशु-पक्षी भी पेयजय की आस में बस्ती में आ जाते है, उनके लिए अपने घरों की छत एवं आंगन में एवं निराश्रित श्वानों के लिए भी पेयजल रख कर अपने सामाजिक कर्तव्य निभाना चाहिए।
