इंदौर में महिला से छेड़छाड़, पड़ोसी पर FIR:फोन कॉल से करता था परेशान; भंवरकुआं में नाबालिग से भी छेड़छाड़
इंदौर के विजयनगर इलाके में 40 वर्षीय महिला ने अपने ही पड़ोसी पर छेड़छाड़ और पीछा करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
इंदौर के विजयनगर इलाके में 40 वर्षीय महिला ने अपने ही पड़ोसी पर छेड़छाड़ और पीछा करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी लंबे समय से महिला को फोन कर परेशान कर रहा था और मना करने के बावजूद उसकी हरकतें जारी रहीं
पुलिस के अनुसार, महिला ने बताया कि उसकी बिल्डिंग में रहने वाला मनोज पुत्र बालकराम साहू उस पर बुरी नजर रखता था। महिला जब अपनी सहेलियों के साथ योगा क्लास जाती थी, तब आरोपी उसका पीछा करता था। वह अलग-अलग मोबाइल नंबरों से बार-बार कॉल कर बात करने का दबाव बनाता था। परेशान होकर महिला ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया, लेकिन इसके बाद भी आरोपी कभी अपनी पत्नी के नंबर से तो कभी अन्य नंबरों से कॉल करता रहा।
महिला ने बताया कि जब वह अपनी बेटी को स्कूल बस तक छोड़ने जाती थी, तब आरोपी कुत्ता घुमाने के बहाने उसका पीछा करता और अकेले में बात करने की कोशिश करता था, साथ ही अश्लील इशारे करता था। पीड़िता का आरोप है कि जब उसका पति घर पर नहीं होता था, तब आरोपी मेंटेनेंस या अन्य बहाने बनाकर फ्लैट में घुसने की कोशिश करता था।
करीब दस दिन पहले आरोपी ने सुबह महिला के घर की डोर बेल बजाई। जब वह बाहर आई तो उसने उसके कपड़ों को लेकर टिप्पणी की और मोबाइल से फोटो ले लिया। महिला ने पुलिस बुलाने की बात कही तो आरोपी ने खुद ही पुलिस बुलाकर झूठे आरोप लगाने की कोशिश की। पीड़िता ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज, कॉल और मैसेज की जानकारी सौंपी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला
वहीं भंवरकुआं इलाके में 14 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक दूध देने के बहाने घर आता था और पहचान का फायदा उठाकर बच्ची को लगातार परेशान कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मनीष कुशवाह निवासी त्रिवेणी नगर घर दूध देने आता था, जिससे बच्ची उसे पहचानती थी। वह बार-बार उससे बात करने की कोशिश करता था, लेकिन मना करने के बावजूद भी नहीं माना। पीड़िता ने बताया कि आरोपी करीब दो महीने से उसका पीछा कर रहा था और बुरी नीयत से परेशान कर रहा था।
आरोपी घर के नंबर पर भी लगातार कॉल करने लगा। 24 अप्रैल को उसने अपने मोबाइल से पीड़िता के पिता के नंबर पर कॉल कर बच्ची से बात कराने को कहा, जिससे परिवार परेशान हो गया। इसके बाद पीड़िता अपने पिता के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले