
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव मध्यप्रदेश राजीव विकास केंद्र के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश शाह के नेतृत्व में शहर भर में जल संकट को लेकर नगर निगम का ध्यान आकर्षित कराने के लिए इंदौर शहर कांग्रेस एवं मध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र के पदाधिकारियों ने हाथों में मटके लेकर हल्ला बोल पोल खोल अभियान के प्रथम चरण में मोती तबेला चौराहा छत्रीबाग मटके फोड़े गए गर्मी की शुरुआत के साथ ही शहर में मचे पानी के हाहाकार को लेकर शहर कांग्रेस और मध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र ने मोर्चा खोल दिया है।
कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर और खाली मटके फोड़कर ‘पोल खोल’ हल्ला बोल आंदोलन किया।
प्रमुख मुद्दे और आरोप
पानी सप्लाई में कटौती नगर निगम बिल पूरे महीने का ले रहा है,लेकिन पानी केवल 15 दिन एक दिन छोड़कर) दे रहा है। मैं पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है वहीं कई क्षेत्रों में नर्मदा की पाइपलाइन नहीं है वहां पानी का आकार बना हुआ है और टैंकरों से भी पानी आम जनता को नहीं मिल रहा है कई क्षेत्रों में निजी अपने पैसे से टैंकर बुलवाए जा रहे हैं जिसका अतिरिक्त भोज आम जनता पर पड़ रहा है साथी विभिन्न बस्तियों एवं घनी बस्तियों में पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है*,
गंदा पानी: ड्रेनेज लीकेज के कारण कई क्षेत्रों (जैसे भगीरथ पूरा,सुदामा नगर, मूसाखेड़ी, बाणगंगा, चंदन नगर आदि ) अन्य क्षेत्रों में मटमैला और बदबूदार पानी आ रहा है। टैंकरों का खेल: आम जनता पानी को तरस रही है, जबकि निगम के टैंकर बड़ी होटलों और निर्माण कार्यों को बेचे जा रहे हैं। प्रशासनिक लापरवाही: नई पाइपलाइन की फाइलें लंबित हैं अधूरे कर से जल पूर्ति प्रभावित हो रही है कई वार्डों में जल संकट के हालात बन गए हैं और कई गलियों तक टैंकर नहीं पहुंच पा रहे हैं जिसके कारण और अंतिम छोर तक नर्मदा का पानी नहीं पहुँच पा रहा। चेतावनी: “यदि गंदे पानी की सप्लाई और पानी टैंकरों की कमी का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो इंदौर नगर निगम का उग्र घेराव किया जाएगा।
आंदोलन में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र के प्रदेश प्रवक्ता प्रतिश दास मुकेश शाह मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जौहर मानपुर वाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलू सेन विशाल चतुर्वेदी वीरू झाझोट शकील ठेकेदार विभाष शर्मा दानीश खान पप्पू यादव श्रीमती रायमुनी भगत श्रीमती कृष्णा विश्वकर्मा श्रीमती शीतल झवर श्रीमती तारा मेश्रराम दीपक मलोरिया राजदत्त शर्मा सन्नी पठारे सुनील यादव दीपक छाबड़ा दीपक वानखेड़े संजय यादव मूलचंद राठौर गोविंद शर्मा अशोक चौधरी भुपेंद्र केतके दीपू पंवार जितेंद्र पाटील सचिन पंवार कैलाश देपाले सिराज खान घनश्याम ओछनिया चंदन सोनकिया इमरान खान राहुल तायड़े प्रदीप तायड़े युवराज रघुवंशी लतीफ शाह हरिश जोशी हबीब शाह चिंटू वर्मा गोलू खान रईस खान शाहरुख खान नितीश भारद्वाज लवेश यादव संजय शुक्ला लक्ष्मण खत्री रविकांत सैनी साहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थें ।कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र के प्रदेश उपाध्यक्ष शकील ठेकेदार ने किया अंत में आभार मध्य प्रदेश राजीव विकास के प्रदेश मीडिया प्रभारी नितीश भारद्वाज ने मना।
भवदीय
देवेंद्र सिंह यादव शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र के प्रदेश अध्यक्ष
मुकेश शाह मध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र के प्रदेश प्रवक्ता

