मालेगांव बम ब्लास्ट केस महू के लोकेश शर्मा व देपालपुर के राजेंद्र चौधरी समेत चार को राहत
मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने महू के लोकेश शर्मा और देपालपुर के राजेंद्र चौधरी समेत चार आरोपितों के खिलाफ ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगा दी।
मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने महू के लोकेश शर्मा और देपालपुर के राजेंद्र चौधरी समेत चार आरोपितों के खिलाफ ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगा दी।
एनआईए ने 2013 में किया था गिरफ्तार, 2019 में मिली थी जमानत; हाईकोर्ट बोला- बिना सुनवाई 6 साल जेल में रखा
स्वामी असीमानंद के बयान पर टिकी थी चार्जशीट, बाद में कहा- यातना देकर लिया था बयान; वकील बोले- कोई चश्मदीद नहीं
8 सितंबर 2006 को मालेगांव में 4 धमाकों में 31 की मौत, 312 घायल; एटीएस ने 9 मुस्लिम युवकों को पकड़ा था, 2016 में बरी हुए
इंदौर। मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में बाम्बे हाईकोर्ट ने चार आरोपितों के खिलाफ चल रही ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगा दी। इससे महू के लोकेश शर्मा और देपालपुर के राजेंद्र चौधरी को भी बड़ी राहत मिली है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लोकेश और राजेंद्र चौधरी व मृतक सुनील जोशी सहित अन्य आरोपितों के खिलाफ विशेष न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की थी, जिसका आधार स्वामी असीमानंद द्वारा 2010 में दिए उस बयान को आधार बनाया गया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि सुनील जोशी ने उन्हें बताया था कि मालेगांव धमाका उनके छह लड़कों ने किया था।
हालांकि, बाद में असीमानंद अपने इस बयान को यह कहते हुए वापस ले लिया था कि उन्हें यातना देकर बयान लिए गए थे। आरोपितों के वकील कौशिक म्हात्रे ने हाई कोर्ट में तर्क दिया कि उनके मुवक्किलों के खिलाफ कोई चश्मदीद गवाह नहीं है। जिस बयान पर दूसरी अदालतों ने भरोसा नहीं किया, उसके आधार पर आरोप तय नहीं किए जा सकते।
6 साल जेल में रहना पड़ा
कोर्ट ने उनके तर्कों से सहमत होते हुए ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगा दी, लेकिन लोकेश शर्मा और राजेंद्र चौधरी सहित चारों आरोपियों को मामले में करीब छह साल तक जेल में रहना पड़ा। बता दें कि एनआईए ने चारों को 2013 में गिरफ्तार किया था। 2019 में हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत देते हुए यह टिप्पणी की थी कि उन्हें मुकदमे की सुनवाई पूरी हुए बिना छह साल से अधिक समय तक जेल में रखा गया।
धमाकों में 31 लोग मारे गए थे
दरअसल, महाराष्ट्र के मालेगांव में आठ सितंबर 2006 को हमीदिया मस्जिद, बड़े कब्रिस्तान परिसर और मुशावरत चौक पर हुए चार बम धमाकों में 31 लोग मारे गए थे और 312 लोग घायल हुए थे। महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) ने जांच के दौरान नौ मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया लेकिन 2016 में विशेष अदालत ने सबूत के अभाव में सभी को बरी कर दिया। बाद में मामले की जांच सीबीआई और एनआईए को सौंपी गई थी।
6 साल जेल में रहे
एनआईए ने अपनी जांच में दावा किया कि धमाकों के पीछे दक्षिणपंथी हिंदू उग्रवादी समूहों से जुड़े लोग थे। एजेंसी ने महू के लोकेश शर्मा, देपालपुर के राजेंद्र चौधरी, धनसिंह और मनोहर नरवरिया को आरोपित बनाया। सितंबर 2025 में विशेष अदालत ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ आरोप तय किए, जिसके बाद चारों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की, हाईकोर्ट ने जनवरी 2026 में उनकी याचिकाओं और तर्कों से सहमत होते हुए ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगा दी।
बता दें कि एनआईए ने लोकेश शर्मा और राजेंद्र चौधरी को 2013 में गिरफ्तार किया था। चारों लोग करीब छह साल तक जेल में रहे। 2019 में हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत देते हुए यह टिप्पणी की थी कि उन्हें मुकदमे की सुनवाई पूरी हुए बिना छह साल से अधिक समय तक जेल में रखा गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले