इंदौर पुलिस की शर्मनाक करतूत… वारंट की आड़ में 22 तोला सोना लूटा, रिटायर CSP भी जांच के घेरे में
गिरफ्तारी की आड़ में 22.50 तोला सोना लूटने वाले पुलिसकर्मियों के साथ ही रिटायर सीएसपी राजेश गुप्ता भी जांच की जद में आ गए हैं। इंदौर।
गिरफ्तारी की आड़ में 22.50 तोला सोना लूटने वाले पुलिसकर्मियों के साथ ही रिटायर सीएसपी राजेश गुप्ता भी जांच की जद में आ गए हैं।
इंदौर। गिरफ्तारी की आड़ में 22.50 तोला सोना लूटने वाले पुलिसकर्मियों के साथ ही रिटायर सीएसपी राजेश गुप्ता भी जांच की जद में आ गए हैं। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने वारंट की प्रक्रिया की जांच के निर्देश दिए हैं। उधर, शिकायतकर्ता गौरव जैन की भी पुलिस जांच कर रही है। गौरव पर धमकी, अवैध कब्जा और चेक बाउंस के कई प्रकरण मिले हैं।
हरिदर्शन अपार्टमेंट निवासी गौरव जैन की शिकायत पर लसूड़िया थाना के एसआइ संजय विश्नोई सहित प्रधान आरक्षक प्रणित भदौरिया, दीपेंद्र मिश्रा, दिनेश गुर्जर और रविंद्र सिंह कुशवाह को निलंबित किया गया था। जोन-2 के डीसीपी कुमार प्रतीक ने विजयनगर एसीपी पराग सैनी को जांच सौंपी है। गौरव और उसकी पत्नी विजेता के बयान ले लिए गए हैं। सीपी के अनुसार, पुलिसकर्मियों द्वारा की गई वारंट तामीली की प्रक्रिया अवैध मिली है। शक है कि साजिश के तहत इंदौर वारंट भेजा गया है। पुलिस आपराधिक गतिविधि की भी जांच कर रही है। रिटायर सीएसपी हों या कोई निजी व्यक्ति, गड़बड़ी मिलने पर आपराधिक प्रकरण दर्ज भी किया जा सकता है।
आयुक्त और उपायुक्त कार्यालय से पहुंचा था वारंट
जिस वारंट को लेकर पुलिसकर्मी जांच में फंसे, वह तीन महीने पूर्व ग्वालियर कोर्ट से जारी हुआ था। साजिश के तहत आयुक्त कार्यालय वारंट पहुंचाया गया। करीब दो महीने पूर्व आयुक्त कार्यालय से कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद डीसीपी (जोन-2) के कार्यालय से भी पत्राचार हुआ। रिटायर सीएसपी ने टीआइ तारेश सोनी पर दबाव बनाया। इसके बाद टीम आरोपित गौरव जैन के घर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि वारंट की आड़ में 22.50 तोला सोना लूट लिया। पुलिसकर्मी घर में लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ते हुए नजर आए हैं। उधर आयुक्त ने वारंट को लेकर भी जांच बैठा दी है। इसके लिए कोर्ट और ग्वालियर पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
दुष्कर्म का केस लगाकर जज के फ्लैट पर कब्जा
गौरव जैन के विरुद्ध भी पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कई जगहों पर चेक बाउंस के केस चल रहे हैं। मंगलवार को ही नेहरू नगर निवासी गौरव मेहरा ने जनसुनवाई में शिकायत कर गौरव पर कार की हेराफेरी का आरोप लगाया है। खनिज विभाग से रिटायर अशोक संघवी भी 12 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत कर चुके हैं। गौरव ने उनसे निवेश का झांसा देकर रुपये ले लिए थे। सूत्रों के अनुसार, जिस फ्लैट में वारदात हुई वह एक महिला जज का है। गौरव ने ब्लैकमेल कर फ्लैट पर कब्जा कर रखा है। एक महिला द्वारा जज के पति विवेक शर्मा के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवा दी गई थी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले