★ बुजुर्ग की याददाश्त हो गई है बहुत कमजोर, जो पोते को साथ लेकर घर से निकले तो घर रास्ता गए थे भूल।
★ बालक व बुजुर्ग के मिलने पर, परिजनों सहित आमजन ने भी इंदौर पुलिस के त्वरित कार्य की प्रशंसा कर, पुलिस टीम को दिया धन्यवाद।

इंदौर – शहर में गुमशुदा बालक/ बालिकाओं आदि के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के साथ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम, पुलिस उपायुक्त जोन 3 श्री राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 3 श्री रामस्नेही मिश्रा व सहायक पुलिस आयुक्त संयोगितागंज श्री तुषार सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस थाना पलासिया द्वारा सतर्कता और तत्परता का परिचय देते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर एक 4 वर्षीय गुमशुदा बालक और उसके बुजुर्ग दादा को सुरक्षित खोज निकालकर परिजनों के सुपुर्द किया।
पुलिस थाना पलासिया पर उपस्थित होकर फरियादिया द्वारा बताया कि दिनांक 20/04/26 को थाना क्षेत्र की PWD कॉलोनी में दोपहर 02/00 बजे से दोपहर 03/00 बजे के आसपास मेरे ससुर जी और मेरा बालक वह दोनो घर पर ही थे, जब हम बारात से वापस ओल्ड पलासिया आये तो हम लोगो ने मेरे ससुर व बालक दोनों घर पर नही थे, आसपास देखा तो घर पर नहीं मिले हमने काफी तलाश किया परन्तु वह नहीं मिले न ही घर आये वह बिना बताये कही जाकर गुम हो गये है। फरियादिया ने बताया कि मेरे ससुर दिमागी रुप से कुछ कमजोर है कई बार उनको कुछ याद नही रहता, उनके पास मोबाईल फोन भी नही है तथा मेरा लड़का 3 साल 5 माह बालक भी मेरे ससुर के साथ में ही है, हमे आशंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उन्हे मेरे ससुर की दिमागी कमजोरी का फायदा उठाकर नाबालिग बच्चे एवं ससुर को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
फरियादिया की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध क्र. 121/2026धारा 137(2) BNS का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार थाना प्रभारी पलासिया श्री सुरेंद्र सिंह रघुवंशी द्वारा तत्काल 8 टीम गठित की कर उन्हें अलग -2 दिशा मे होटल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मंदिर, धर्मशाला, बगीचे, सीसीटीवी फुटेज देखने के लिये लगाया गया एवं बच्चों के फोटो सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप आदि पर वायरल किए गए क्योंकि बच्चा छोटा था इसलिए आसपास के सभी शैडो एरिया एवं सुनसान एरिया में भी लगातार भ्रमण करते हुए सभी टीमों ने सर्चिंग की। सभी की लगन और मेहनत के पश्चात करीब रात्रि २ बजे एक 4 वर्षीय बच्चे व बुजुर्ग के बारें में जानकारी मिलने पर सुरक्षित दस्तयाब किया गया।
इस दौरान टीम ने तकनीकी सहायता, विशेषकर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण करते हुए बच्चे के आसपास घर से निकलने के मार्ग का पीछा किया। लगातार जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस टीम घटना स्थल से 3 किलोमीटर दूर पहुंची, जहां गुमशुदा बालक व उसके दादा को सुरक्षित ढूंढ लिया गया।
बालक को आवश्यक दस्तावेजी कार्यवाही के उपरांत परिजनों (माता- पिता) को सुपुर्द किया गया है।
मासूम बालक व बुजुर्ग के सकुशल मिलने पर, परिजनों सहित आसपास के आमजन ने भी इंदौर पुलिस के त्वरित कार्य की प्रशंसा की सुर पुलिस टीम को दिया धन्यवाद भी दिया गया।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पलासिया निरीक्षक सुरेंद्र रघुवंशी, उनि जगदीश मालवीय,प्र. आर संदीप राठौर,प्र.आर. विशाल पाटिल ,प्र.आर.1850 धनराज, प्र.आर. सुनील यादव प्र.आर.रिंकू सिंह राजपूत,प्रधान आरक्षक इमरत, आरक्षक गौरव शर्मा, आर. 2371 जितेन्द्र सिंह,की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

