देश की बात, आपके शहर से
Indore32°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
इंदौर में 22.50 तोला सोना लूटने के आरोप में एसआई सहित पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

इंदौर में 22.50 तोला सोना लूटने के आरोप में एसआई सहित पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

इंदौर के लसूड़िया थाने के एसआई संजय विश्नोई सहित पांच पुलिसकर्मियों को 22.50 तोला सोना लूटने और ऑनलाइन रिश्वत लेने के आरोप में सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया गया।

Abhishek Raghuvanshi20 अप्रैल 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के लसूड़िया थाने के एसआई संजय विश्नोई सहित पांच पुलिसकर्मियों को 22.50 तोला सोना लूटने और ऑनलाइन रिश्वत लेने के आरोप में सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया गया।
चेक बाउंस के वारंट पर पहुंची पुलिस, नकली चाबी से ताला खोलकर घुसे, बेटी भी हुई घायल
तत्कालीन सीएसपी राकेश गुप्ता से 65 लाख के लेनदेन का विवाद, सबूत वाली पेन ड्राइव भी ले गए
दोस्त सोनू कुशवाह और बेटे तुषार शर्मा के खाते में 27 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर करवाई रिश्वत
इंदौर। लसूड़िया थाने के एसआई संजय विश्नोई सहित पांच पुलिसकर्मियों पर 22.50 तोला सोना लूटने और ऑनलाइन रिश्वत लेने का आरोप लगा है। डीसीपी कुमार प्रतीक ने पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है। आरोपी पुलिसकर्मी एक युवक का गिरफ्तारी वारंट लेकर पहुंचे थे। पुलिसकर्मियों ने घर में घुसने के पूर्व सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले और पूरे घर में छानबीन की।
हरिदर्शन अपार्टमेंट निवासी गौरव जैन का चेक बाउंस के मामले में ग्वालियर की कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। एक अप्रैल को रात करीब 11:45 बजे एसआई संजय विश्नोई थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक राकेश शर्मा, प्रणित भदौरिया, रवींद्र कुशवाह, दिनेश गुर्जर और दीपेंद्र मिश्रा को लेकर गौरव को पकड़ने जा पहुंचे। आरोप है कि सिपाही रवींद्र ने दबिश के पहले फ्लैट के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ा और बाद में नकली चाबी से ताला खोलकर अंदर घुस गए।
विभागीय जांच करवाई जा रही है
फिर पुलिसवालों ने गौरव के फ्लैट की तलाशी ली और उसकी पत्नी विजेता जैन के 22.50 तोला वजनी सोने के आभूषण चुरा लिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। गौरव ने जमानत पर छूटते ही जोन-2 के डीसीपी कुमार प्रतीक को शिकायत की। एसीपी (विजयनगर) ने मामले की जांच की और दोषी पुलिसकर्मियों के कथन लिए। प्रथमदृष्टया पुलिसकर्मियों की गलती मिली और शनिवार को राकेश शर्मा को छोड़कर शेष पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। मामले की विभागीय जांच भी करवाई जा रही है।
65 लाख के लेनदेन में तत्कालीन सीएसपी ने भेजी थी पुलिस
विवाद का मुख्य कारण तत्कालीन सीएसपी राकेश गुप्ता से चल रहा 65 लाख का लेनदेन है। गौरव सीएसपी के साथ ही रहता था। दोनों में विवाद हुआ और राकेश ने 65 लाख के लेनदेन में डराने का आरोप लगाया। 13 सितंबर 2025 को राकेश ने गौरव के खिलाफ लसूड़िया थाने में फोन पर धमकाने का केस दर्ज करवा दिया।
एक अन्य केस ग्वालियर की कोर्ट में चेक बाउंस का दायर किया गया। पेश न होने पर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। पुलिसकर्मियों ने गौरव के मोबाइल की लोकेशन निकाल ली और वारंट के बहाने ही गौरव के घर में घुस गए। गौरव दो वर्षीय बेटी के साथ में रूम में छुप गया।
पुलिसवालों ने ताला तोड़ने वालों को बुलाया और बलपूर्वक दरवाजा तोड़ा। गौरव की बेटी भी घायल हो गई। आरोप है कि पुलिसवालों ने करीब 22.50 तोला वजनी सोने के आभूषण, चांदी के सिक्के, घड़ियां, मोबाइल फोन और राकेश के विरुद्ध जुटाए साक्ष्य (पेन ड्राइव, दस्तावेज) निकाल लिए।
बेटे और दोस्त के खाते में ऑनलाइन जमा करवाई रिश्वत
गौरव ने 27 प्रधान आरक्षक राकेश शर्मा पर 27 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लेने का आरोप लगाया है। गौरव वकील से संपर्क करना चाहता था। इसके बदले में 10 हजार रुपये उसके दोस्त सोनू कुशवाह के खाते में जमा करवाए। सोनू की थाने के सामने ही दुकान है।
17 हजार रुपये बेटे तुषार शर्मा के खाते में ट्रांसफर करवाए गए हैं। गौरव को ग्वालियर में नजदीकी थाने में न रखते हुए गेस्ट हाउस ले जाया गया। राकेश गुप्ता के दो गुंडों से पिटवाया और वीडियो काल पर बात करवाई। डीसीपी ने प्रधान आरक्षक राकेश शर्मा के विरुद्ध भी जांच बैठा दी है।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले
↑