नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में इंदौर में महापौर सचिवालय पर हुआ नारी संवाद,
महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जताया उत्साह,महापौर सचिवालय पर की जमकर आतिशबाजी देश में प्रस्तावित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की अध्यक्षता में महापौर सचिवालय (मेयर हाउस) में शहर की प्रबुद्ध महिलाओं के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जताया उत्साह,महापौर सचिवालय पर की जमकर आतिशबाजी
देश में प्रस्तावित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की अध्यक्षता में महापौर सचिवालय (मेयर हाउस) में शहर की प्रबुद्ध महिलाओं के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपने विचार साझा किए और इस ऐतिहासिक विधेयक के प्रति समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर शैलजा मिश्रा अंजू मखीजा भारत पारख सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध महिलाएं सम्मिलित हुई।
कार्यक्रम के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं सुमित मिश्रा ने महिलाओं से सीधा संवाद करते हुए अधिनियम के महत्व और उसके संभावित प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। महापौर ने कहा कि यह कानून केवल महिलाओं के सशक्तिकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं द्वारा सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह आने वाली पीढ़ियों की दिशा और दशा तय करने वाला परिवर्तनकारी कानून साबित होगा।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित्रा मिश्रा ने भी अधिनियम की आवश्यकता और उसके दूरगामी प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह बिल महिलाओं को नीति-निर्माण में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करेगा और देश के विकास में उनकी भूमिका को और मजबूत करेगा।संवाद में उपस्थित महिलाओं ने भी अपने विचार रखते हुए इस विधेयक का जोरदार समर्थन किया। महिलाओं ने कहा कि अब समय आ गया है जब केवल उनके लिए नीतियां नहीं बनेंगी, बल्कि महिलाएं स्वयं नीतियां बनाएंगी और देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएंगी।
इस दौरान महिलाओं ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं सुमित मिश्रा के साथ आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके चेहरे पर दिख रही खुशी इस बात का प्रमाण थी कि यह विधेयक महिलाओं के लिए कितनी बड़ी उम्मीद लेकर आया है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि 18 अप्रैल को, जिस दिन यह बिल पारित होगा, उस दिन इंदौर की महिला शक्ति सड़कों पर उतरकर प्रधानमंत्री का धन्यवाद करेगी और इस ऐतिहासिक क्षण का उत्सव मनाएगी।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने यह भी कहा कि पिछले 15-20 वर्षों में देश के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ी है और लगभग हर सेक्टर में 30 प्रतिशत तक महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं। ऐसे में यह अधिनियम इस बदलाव को और गति देगा तथा महिलाओं को निर्णय लेने की मुख्यधारा में लाएगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले


