
इंदौर में कल नगर निगम में हुई बयानबाजी को लेकर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कांग्रेस कमेटी को पार्षद रूबीना इकबाल खान के निष्कासन का प्रस्ताव भेजा… चौकसे का कहना – पार्टी को लेकर गलत बात करने वालों की पार्टी में कोई जगह नहीं… मानकर चलिए कि वे अब कांग्रेस में नहीं रहेंगी… उधर, वंदे मातरम् मामले के तुल पकड़ते ही शहर अध्यक्ष ने यह भी कहा कि जिसे वंदे मातरम् नहीं गाना है वह कांग्रेस के कार्यक्रम में भी ना आए… अब से कांग्रेस की हर बैठक व कार्यक्रमों में वंदे मातरम् अनिवार्य रहेगा..!
