
औद्योगिक नगर पीथमपुर के सेक्टर-1 थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने फरवरी माह से फरार चल रहे एक आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी आयशर बस स्टैंड के पास मौजूद है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा। यह मामला फरवरी माह में एक नाबालिग के अपहरण का दर्ज किया गया था, जिसके बाद से ही पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। पकड़ा गया आरोपी मानपुर के समीप सेजगढ़ का निवासी बताया जा रहा है। जांच अधिकारी चाँदनी सिंगार ने बताया कि आरोपी आयशर बस स्टैंड से पकड़ा गया है। नाबालिग पीड़िता के कथन के आधार पर आरोपी पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है। कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद उसे आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
