देश की बात, आपके शहर से
वंदे मातरम पर विवाद – रूबीना बोली एक बाप की औलाद हो तो बुलवाकर दिखाओ
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

वंदे मातरम पर विवाद – रूबीना बोली एक बाप की औलाद हो तो बुलवाकर दिखाओ

नगर निगम के दो दिवसीय बजट सम्मेलन के दूसरे दिन बुधवार को जमकर हंगामा हुआ।

Abhishek Raghuvanshi9 अप्रैल 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

नगर निगम के दो दिवसीय बजट सम्मेलन के दूसरे दिन बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। वंदे मातरम को लेकर कांग्रेसी पार्षद फौजिया शेख ने कहा कि इस्लाम में इसे गाने की इजाजत नहीं है तो दूसरी कांग्रेसी पार्षद रूबीना खान ने भाजपाई पार्षदों को चुनौती देते हुए कहा कि एक बाप की औलाद हो तो बुलवाकर दिखाओ।
वंदे मातरम को लेकर बढ़ा विवाद।
पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक।
सभापति ने सदन से निकाला।

इंदौर। नगर निगम के दो दिवसीय बजट सम्मेलन के दूसरे दिन बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। वंदे मातरम को लेकर कांग्रेसी पार्षद फौजिया शेख ने कहा कि इस्लाम में इसे गाने की इजाजत नहीं है तो दूसरी कांग्रेसी पार्षद रूबीना खान ने भाजपाई पार्षदों को चुनौती देते हुए कहा कि एक बाप की औलाद हो तो बुलवाकर दिखाओ।
बाद में फौजिया ने सफाई दी कि संविधान में वंदे मातरम को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं हैं। इसे गाने के लिए किसी को बाध्य नहीं किया जा सकता। हंगामा बढ़ता देख सभापति मुन्नालाल यादव ने फौजिया शेख को पूरे दिन के लिए सदन से बाहर कर दिया।
अमर्यादित भाषा और व्यक्तिगत हमले
अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल यहीं नहीं थमा। एक कांग्रेसी पार्षद ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को धृतराष्ट्र बता दिया तो दूसरे ने भाजपाई पार्षदों को लेकर यहाँ कह दिया कि वे कुत्ते जैसे भौंकते हैं। एक ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को गद्दार बता दिया। बार-बार हंगामा होता रहा और पार्षद सभापति की आसंदी के सामने धरना देते रहे। 8400 करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट पर बहस के लिए जमा हुए पार्षद एक-दूसरे को नीचा दिखाने में जुटे रहे।
प्रश्नकाल के दौरान शुरू हुआ विवाद
बुधवार सुबह ठीक 11.15 बजे वंदे मातरम के साथ निगम सम्मेलन शुरू हुआ। प्रश्नकाल में फौजिया शेख का प्रश्न पहले नंबर पर था। सभापति ने उनका नाम पुकारा लेकिन वे सदन में नहीं थीं। इस पर कार्रवाई आगे बढ़ गई और दूसरे पार्षद प्रश्न पूछने लगे। कुछ देर बाद फौजिया शेख सदन में आई। उन्होंने आपत्ति ली कि उन्हें प्रश्न पूछने का मौका नहीं मिला। भाजपा पार्षद महेश बसवाल ने उन्हें बताया कि आपका नंबर निकल गया है, आप वंदे मातरम के समय उपस्थित नहीं थीं। इस पर फौजिया ने कहा कि हम वंदे मातरम नहीं गाते। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया।
सदन से बाहर की गईं पार्षद फौजिया शेख
भाजपा पार्षद सभापति की आसंदी के सामने पहुंच गए। उनका कहना था कि यह देश की अस्मिता का सवाल है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी इसका विरोध किया। हंगामा बढ़ता देख सभापति ने फौजिया को दस मिनट के अंदर सदन से बाहर जाने की चेतावनी दी, लेकिन वे नहीं गईं। उनका कहना था कि संविधान में वंदे मातरम गाने की अनिवार्यता नहीं है। उन्होंने सभापति को मोबाइल पर नियम भी दिखाए। अंतत: उन्हें सदन से बाहर जाना ही पड़ा।
हंगामे के बीच बिगड़े रूबीना के बोल
हंगामा बढ़ता देख पार्षद एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। इस बीच पार्षद रूबीना खान ने फौजिया शेख का साथ देते हुए भाजपाई पार्षदों से कहा कि एक बाप की औलाद हो तो बुलवाकर दिखाओ। इसके बाद हंगामा बढ़ गया। रूबीना यहीं नहीं रुकी। उन्होंने यहाँ तक कहा कि हिंदुओं की अस्थियां गंगा में बहाई जाती हैं जो अरब सागर में मिलती हैं, जबकि हमारी अस्थियां इस देश की मिट्टी में मिलेंगी क्योंकि हमें दफनाया जाता है। हम एक अल्लाह को मानते हैं। हमारे धर्म में किसी अन्य की इबादत की अनुमति नहीं है। हम दादागिरी किसी के बाप की नहीं सहते हैं।
भाजपा का पलटवार: तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप
यह कांग्रेस की असली सोच का खुला प्रदर्शन है। कांग्रेस आज तुष्टीकरण की राजनीति में इतनी गिर चुकी है कि उसे राष्ट्र सम्मान भी खटकने लगा है। पार्षद की अभद्र भाषा “एक बाप की औलाद हो तो बुलवाकर दिखाओ”, क्या यही कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति है? जब देश “वंदे मातरम” के गौरवशाली 150 वर्ष मना रहा है, तब कांग्रेस का यह चेहरा देश की भावनाओं का अपमान है। कांग्रेस तय करे, राष्ट्र पहले या वोट बैंक। देश जवाब मांग रहा है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑