इंदौर में निगम की ‘मोबाइल कोर्ट’ पर संग्राम, मालवा मिल में कार्रवाई के दौरान भिड़े व्यापारी और निगम कर्मी; दुकानें बंद कर सड़क पर उतरे दुकानदार
शनिवार को मालवा मिल क्षेत्र में चालानी कार्रवाई के लिए पहुंची नगर निगम की मोबाइल कोर्ट के विरोध में व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया और अपनी दुकानें बंद कर दीं।
शनिवार को मालवा मिल क्षेत्र में चालानी कार्रवाई के लिए पहुंची नगर निगम की मोबाइल कोर्ट के विरोध में व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया और अपनी दुकानें बंद कर दीं।
मोबाइल कोर्ट कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का हंगामा
सड़क जाम कर दुकानें बंद, निगम वाहनों से विवाद
51 दुकानों पर कार्रवाई, 1.17 लाख जुर्माना वसूला
इंदौर। शनिवार को मालवा मिल क्षेत्र में चालानी कार्रवाई के लिए पहुंची नगर निगम की मोबाइल कोर्ट के विरोध में व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया और अपनी दुकानें बंद कर दीं। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे निगम की मोबाइल कोर्ट रिमूवल टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
कार्रवाई के दौरान शुरू हुआ विवाद
निगम के सहायक सीएसआई और कर्मचारी जब मालवा मिल क्षेत्र की बेकरी वाली गली में एक चाय-नाश्ते की दुकान में पहुंचे, तो वहां मौजूद महिलाओं ने विरोध किया। इस दौरान निगम कर्मियों ने दुकान का काउंटर उठाकर जब्त करने की कोशिश की, जिससे झूमा-झटकी की स्थिति बन गई।
सड़क पर उतरे व्यापारी, जाम लगा
जैसे ही निगम की टीम ने दुकान में कार्रवाई शुरू की, आसपास के व्यापारी सड़क पर उतर आए और रास्ता जाम कर दिया। मालवा मिल और पाटनीपुरा क्षेत्र के कई दुकानदारों ने डर के कारण दुकानें बंद कर दीं। करीब डेढ़ से दो घंटे तक हंगामा चलता रहा, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।
निगम वाहनों की चाबी निकाली, बढ़ा विवाद
प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने निगम के वाहनों की चाबियां निकाल लीं और कर्मचारियों से विवाद किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर भीड़ को हटाया गया। इस दौरान हाथापाई की नौबत भी आ गई।
थानों के चक्कर काटते रहे व्यापारी
घटना के बाद व्यापारी शिकायत दर्ज कराने परदेशीपुरा थाने पहुंचे, जहां उन्हें तुकोगंज थाना क्षेत्र का मामला बताया गया। बाद में तुकोगंज थाने में भी शिकायत दर्ज नहीं की गई, जिससे व्यापारी परेशान होते रहे।
51 दुकानों पर कार्रवाई, जुर्माना वसूला
नगर निगम की मोबाइल कोर्ट ने चालानी कार्रवाई करते हुए 51 दुकानदारों पर कार्रवाई की और 1 लाख 17 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
व्यापारियों ने लगाए गंभीर आरोप
दुकान संचालक ऋतु तिवारी ने आरोप लगाया कि निगम कर्मचारी चालान के नाम पर जबरन वसूली करते हैं और विरोध करने पर सामान जब्त करने की धमकी देते हैं। उनका कहना है कि जो रिश्वत देता है, उस पर कार्रवाई नहीं की जाती।
निगम का पक्ष
स्वास्थ्य अधिकारी गौतम कोठारी के अनुसार, जिन दुकानों के बाहर सामान रखा था, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने उपद्रव कर स्थिति बिगाड़ी और निगम वाहनों को रोककर कर्मचारियों से विवाद किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले