गार्ड रूम के नाम पर बना दिए आलीशान फ्लैट… इंदौर के आधे से ज्यादा पेंट हाउस ‘अवैध’, शासन को करोड़ों का चूना
गार्ड रूम, जनरेटर और पंप रूम के नाम पर कमरा बनाने की अनुमति लेकर बिल्डरों ने पूरा फ्लैट बना लिया और इसे पेंट हाउस के नाम पर बेच भी दिया, जबकि निगम पेंट हाउस के नाम पर अनुमति देना दस साल पहले ही बंद कर चुका है।
गार्ड रूम, जनरेटर और पंप रूम के नाम पर कमरा बनाने की अनुमति लेकर बिल्डरों ने पूरा फ्लैट बना लिया और इसे पेंट हाउस के नाम पर बेच भी दिया, जबकि निगम पेंट हाउस के नाम पर अनुमति देना दस साल पहले ही बंद कर चुका है।
शहर के 50% से ज्यादा पेंट हाउस अवैध, गार्ड रूम के नाम पर हुआ निर्माण
निगम ने 10 साल पहले ही बंद कर दी है पेंट हाउस बनाने की आधिकारिक अनुमति
अवैध निर्माण और गलत रजिस्ट्री से शासन को हो रहा करोड़ों के राजस्व का नुकसान
इंदौर। शहर के आधे से ज्यादा पेंट हाउस अवैध हैं। गार्ड रूम, जनरेटर और पंप रूम के नाम पर कमरा बनाने की अनुमति लेकर बिल्डरों ने पूरा फ्लैट बना लिया और इसे पेंट हाउस के नाम पर बेच भी दिया, जबकि निगम पेंट हाउस के नाम पर अनुमति देना दस साल पहले ही बंद कर चुका है। लसूड़िया पुलिस थाना क्षेत्र में हुई घटना ने एक बार फिर पेंट हाउस के नाम पर हुए अवैध निर्माण की पोल खोलकर रख दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि शहर में शायद ही कोई बहुमंजिला भवन होगा जिसमें पेंट हाउस के नाम पर अवैध निर्माण न हुआ हो, लेकिन निगम के अधिकारी कभी इस पर ध्यान नहीं देते।
बहुमंजिला कल्चर में अवैध निर्माण की भरमार
पूरे शहर में है अवैध पेंट हाउस की भरमार। शहर में बहुमंजिला कल्चर बढ़ने के साथ-साथ अवैध पेंट हाउस भी बनने लगे। पहले बिल्डर बाकायदा अनुमति लेकर इसका निर्माण करते थे, लेकिन लगभग दस साल पहले से निगम ने पेंट हाउस की अनुमति देना बंद कर दिया। इसके बाद से अब छत पर गार्ड रूम, जनरेटर रूम इत्यादि के नाम पर कमरे की अनुमति लेकर फ्लैट बना दिया जाता है। बिल्डर पेंट हाउस को यह बताकर बेचते हैं कि खरीदार को पूरी छत वापरने को मिलेगी, जबकि नियमानुसार ऐसा होता नहीं है।
राजस्व का बड़ा नुकसान और निगम की अनदेखी
पेंट हाउस के नाम पर हो रहा राजस्व का नुकसान। नईदुनिया की पड़ताल में यह बात भी सामने आई कि पेंट हाउस के नाम पर बिल्डर शासन को राजस्व का नुकसान भी पहुँचा रहे हैं। फ्लैट को पेंट हाउस बताकर रजिस्ट्री की जा रही है। इतना ही नहीं, पेंट हाउस में वास्तविक निर्माण को कम बताकर रजिस्ट्री की जाती है। निगम नहीं करता कार्रवाई। ऐसा नहीं कि निगम के जिम्मेदारों को अवैध पेंट हाउस की जानकारी नहीं, लेकिन वे कार्रवाई नहीं करते। कुछ मामलों में कार्रवाई होती भी है तो नोटिस से आगे नहीं बढ़ पाती।
सतर्कता बरतने की आवश्यकता
पेंट हाउस वैध नहीं हो सकता: पेंट हाउस दरअसल गार्ड रूम, जनरेटर रूम के नाम पर एक कमरा बनाने की अनुमति होती है। बिल्डर अवैध निर्माण करते हुए पूरा फ्लैट बना लेते हैं। खरीदारों को इस बारे में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। अवैध निर्माण से कई नियमों का उल्लंघन भी होता है। – अतुल शेठ, वरिष्ठ इंजीनियर
निगम नहीं देता अनुमति: निगम पेंट हाउस के नाम पर अनुमति देना बंद कर चुका है। यह बात सही है कि ज्यादातर पेंट हाउस अवैध हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित भी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले