देश की बात, आपके शहर से
संकल्प से समाधान अभियान : विशेष स्वास्थ्य शिविरों से हजारों मरीजों को मिला लाभनिःशुल्क जांच, उपचार और परिवहन व्यवस्था से सुदृढ़ हुआ जनस्वास्थ्य तंत्रसंकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत 5 प्रमुख अस्पतालों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का हुआ आयोजन
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

संकल्प से समाधान अभियान : विशेष स्वास्थ्य शिविरों से हजारों मरीजों को मिला लाभनिःशुल्क जांच, उपचार और परिवहन व्यवस्था से सुदृढ़ हुआ जनस्वास्थ्य तंत्रसंकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत 5 प्रमुख अस्पतालों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री डा मोहन यादव की पहल पर प्रदेश में संचालित संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन इंदौर द्वारा आमजन के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु व्यापक स्तर पर विशेष स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया गया।

Abhishek Raghuvanshi26 मार्च 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

मुख्यमंत्री डा मोहन यादव की पहल पर प्रदेश में संचालित संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन इंदौर द्वारा आमजन के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु व्यापक स्तर पर विशेष स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, अरविंदो मेडिकल कॉलेज, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज, चोईथराम अस्पताल एवं बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर में इन शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें गैर संचारी रोगों से पीड़ित एवं संदिग्ध मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की गईं।
इन स्वास्थ्य शिविरों में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, किडनी रोग एवं कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की निःशुल्क जांच एवं उपचार किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आधुनिक उपकरणों से जांच कर मरीजों को आवश्यक परामर्श, दवाइयां एवं आगे की चिकित्सा प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संदेश में जिला प्रशासन इंदौर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन आमजन के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि हर नागरिक को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों।
स्वास्थ्य शिविरों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विकासखंड महू-मानपुर, देपालपुर, सांवेर एवं हातोद तथा शहरी विकासखंड नंदानगर, हुकुमचंद, मल्हारगंज एवं संयोगितागंज जोन से कुल 13 वाहनों के माध्यम से मरीजों के लिए निःशुल्क परिवहन एवं भोजन की व्यवस्था की गई। इस पहल से दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को भी विशेषज्ञ उपचार का लाभ मिल सका।
जनप्रतिनिधियों ने भी शिविरों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और मरीजों से संवाद कर उनके अनुभवों की जानकारी ली। विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया एवं श्री गोलू शुक्ला ने सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की सराहना की।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने भी दौरा कर शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं उपचार की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि इन शिविरों में कुल 3361 हितग्राहियों की जांच की गई। जांच के दौरान अनेक मरीजों में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय एवं अन्य गंभीर रोगों की पहचान की गई। सभी मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क उपचार एवं औषधियां प्रदान की गईं। साथ ही 352 मरीजों को शल्य चिकित्सा एवं अन्य फॉलोअप के लिए चिन्हित किया गया है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑